प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को गोली मार कर की हत्या,खुद भी किया खुदकुशी का प्रयास!
रक्सौल/छौड़ादानो ।(vor desk )। एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद को करंट लगाकर जान देने की कोशिश की। बेटी की तो मौके पर ही मौत हो गई लेकिन पिता को गंभीर हालत में पटना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह पिता अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था और इसी वजह से गोली मार दी।
घटना पूर्वी चंपारण के छोड़ादानो प्रखंड के अंतर्गत आने वाले खैरवा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि रविवार को सरवर आलम ने अपनी 18 वर्षीय बेटी नुसरत फातिमा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पिता ने खुदकुशी करने की कोशिश की। वे घर के पास के एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए और खुदकुशी की कोशिश की।दो बार प्रयास किया,तीसरी बार मे वे तार से लटक गई।इसमे वे बुरी तरह जख्मी हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर...









