Friday, March 13

सीमांचल

एनडीए उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा का रक्सौल पहुंचने पर हुआ स्वागत,रोड शो कर मांगा समर्थन!

एनडीए उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा का रक्सौल पहुंचने पर हुआ स्वागत,रोड शो कर मांगा समर्थन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के रक्सौल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।शहर के लक्ष्मीपुर में भाजपा व जनता दल यू कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया और उनके समर्थन में खूब नारे लगाए। विधानसभा प्रत्याशी के रुप मे प्रमोद कुमार सिन्हा ने यहां रोड शो में आम लोगों से हाथ जोड़ कर समर्थन मांगा। इसके बाद बैठकों का दौर भी चला।जिसमे एनडीए कार्यकर्ताओं से जोर शोर से क्षेत्र में जुट जाने की अपील की। राजधानी पटना से सिम्बल लेकर लौटने के बाद उन्होंने रक्सौल में उक्त रोड शो किया,जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। मौके पर एनडीए के गुड्डू सिंह,राजकुमार गुप्ता,ई जितेंद्र कुमार,राजकिशोर राय,मनीष दुबे,ओम ठाकुर,कन्हैया सर्राफ,राकेश कुशवाहा,प्रेम चंद्र कुशवाहा,दसरथ रौनियार,किशोरी पटेल,व...
श्याम बिहारी प्रसाद के नामांकन के बाद चुनावी सभा मे राधामोहन,डॉ0 संजय,श्रवण और बबलू ने कहा-बिहार में एनडीए का कोई विकल्प नहीं!

श्याम बिहारी प्रसाद के नामांकन के बाद चुनावी सभा मे राधामोहन,डॉ0 संजय,श्रवण और बबलू ने कहा-बिहार में एनडीए का कोई विकल्प नहीं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मोतिहारी सांसद सांसद राधामोहन सिंह ने रक्सौल में नरकटिया के जद यू प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के पक्ष में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए के पक्ष में आंधी है।नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार बननी तय है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जम कर हमला बोला और कहा कि आजादी तो कांग्रेस ने दिलाई क्योंकि आजादी के पूर्व कांग्रेस थी, लेकिन गांधीजी का सपना था कि कांग्रेस को भारत में जड़ से समाप्त करना है। सुनने में आया है रक्सौल विधानसभा महागठबंधन के तरफ से कांग्रेस के खाते में चला गया है। ऐसे में आप जनता समझदार हैं एक और जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस का सफाया करने में लगे हैं। वही बड़े भाग से रक्सौल के जनता को मौका मिला है। कांग्रेस को जड़ से उखाड़ कर गांधी जी के सपनों...
सन्तोष चंद्रवंशी सर्वसम्मति से बने युवा सहयोग दल के अध्यक्ष,नई कमिटी गठित

सन्तोष चंद्रवंशी सर्वसम्मति से बने युवा सहयोग दल के अध्यक्ष,नई कमिटी गठित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।संतोष कुमार छात्रवंशी युवा सहयोग दल का सर्वसम्मति अध्यक्ष निर्वाचित किए गए । काली नगरी स्थित कार्यालय में युवा सहयोग दल की केंद्रीय समिति की बैठक हुई इसकी अध्यक्षता संजय कुमार ने किया। बैठक में पुरानी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित कुमार के समय में हुए संपन्न कार्यों की प्रशंसा की गई ।उसके बाद पुरानी समिति के कार्यकाल समाप्ति की घोषणा के बाद नई कार्य समिति का सर्व सम्मत निर्वाचन मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक प्रमुख पर्यावरणविद, शिक्षाविद प्रो0 डॉ अनिल कुमार सिन्हा की देखरेख में संपन्न हुआ ।जिसमें सर्वसम्मति से निः वर्तमान महासचिव संतोष कुमार को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया ।जिस का प्रस्ताव नगर अध्यक्ष समरजीत कुमार ने किया एवं समर्थन मणि गिरी ने किया । तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संतोष कुमार को निर्वाचित होने की घोषणा की गई। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर साजन कुमार, संजय...
रेडीमेड प्रतिष्ठान ‘रॉयल कलेक्शन’ का सामाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने किया उद्घाटन!

रेडीमेड प्रतिष्ठान ‘रॉयल कलेक्शन’ का सामाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने किया उद्घाटन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के मुख्य पथ स्थित विमल शो रूम गली मे रॉयल कलेक्शन नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने फीता काट कर किया।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर महम्मद जुबैर ने बताया कि यूवा वर्ग के टेस्ट को ध्यान मे रख कर आधुनिक डिजाइन के जींस, टी सर्ट, सर्ट, आदि का नायाब कलेक्शन उपलब्ध है।जिसमे सभी प्रमुख ब्राण्ड शामिल हैं और होलसेल दाम पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर इंजिनियर अरशद साहब, अशोक वर्णवाल, इजहार आलम, त्रिलोकी गुप्ता, दीनानाथ प्रसाद,अफरीद आलम सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। ...
पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद के अनुज व रमा देवी के देवर श्याम बिहारी प्रसाद ने नरकटिया विधान सभा से जद यू उम्मीदवार के तौर दिया नामांकन

पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद के अनुज व रमा देवी के देवर श्याम बिहारी प्रसाद ने नरकटिया विधान सभा से जद यू उम्मीदवार के तौर दिया नामांकन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
तीन बार विधायक व पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री रह चुके श्याम बिहारी प्रसाद ने माँगा जनता से आशीर्वाद रक्सौल।(vor desk )।पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद के अनुज व भाजपा सांसद रमा देवी के देवर श्याम बिहारी प्रसाद ने जनता दल उम्मीदवार के रूप में बुधवार को नामांकन दाखिल किया।इस दौरान उन्होंने आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वे नरकटिया विधान सभा के विकास और क्षेत्रवासियों के मान सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा। उन्होंने इस दौरान रक्सौल के अम्बेडकर बस स्टैंड में आयोजित सभा मे नरकटिया विधानसभा-12 के लिए जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा।इनके नॉमिनेशन के दिन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल व एमएलसी बब्लू गुप्ता आदि ने पहुँच कर आयोजित सभा में एनडीए को जिताने की अपील की।जानिए बॉयोडाटा:पार्टी- जदयूशिक्...
एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने रक्सौल एयरपोर्ट के विकास और संचालन के संबंध में दिए सकारात्मक संकेत

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने रक्सौल एयरपोर्ट के विकास और संचालन के संबंध में दिए सकारात्मक संकेत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
●दशकों से बंद पड़े इस एयरपोर्ट के विकास और संचालन को लेकर डॉ. स्वयंभू शलभ ने पीएमओ को भेजा था प्रस्ताव ●रक्सौल एयरपोर्ट के विकास के लिए पीएम पैकेज बिहार 2015 में 250 करोड़ रुपये आबंटित किये गए ●यह एयरपोर्ट एटीआर- 72/ क्यू-400 प्रकार के एयरक्राफ्ट के आईएफआर (IFR) परिचालन के लिए विकसित किया जा सकता है ●एएआई ने राज्य सरकार से 121 एकड़ अतिरिक्त भूमि की मांग की है ●रक्सौल एयरपोर्ट का नाम भारत सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम 'उड़ान' के हवाई अड्डों की सूची में शामिल ●यह एयरपोर्ट आरसीएस-उड़ान राउंड 4 में बोली लगाने के लिए भी शामिल है जो प्रक्रियाधीन है ●रक्सौल एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन की बिड प्राप्त होने पर इसका विकास मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के उड़ान फंड द्वारा होगा रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में एयरपोर्ट के संचालन को लेकर डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ को भेजे...
वैश्य समाज की एकजुटता व उचित प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर हुई रक्सौल कानू समाज की बैठक

वैश्य समाज की एकजुटता व उचित प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर हुई रक्सौल कानू समाज की बैठक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में कानू समाज की बैठक आयोजित हुई।शहर के बैंक रोड स्थित मुखिया अरबिन्द प्रसाद साह के निजी आवास पर आयोजित बैठक में समाज की मजबूती व उचित प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर चर्चा हुई। जिसमे रक्सौल के कानू समाज के प्रमुख लोगों ने जोर शोर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वैश्य समाज को मजबूत और मुखर होने की प्रतिबद्धता जतायी। बदलते हुए चुनावी परिवेश में वैश्य समाज किस के साथ जाएगा, इस बाबत व्यापक चर्चा परिचर्चा हुई। गांव से लेकर शहर तक कैसे वैश्य समाज को मजबूती से सामने लाया जाए इसकी भी चर्चा हुई। इसमे कानू समाज से हर पुर के मुखिया सह आदापुर के मुखिया संघ अध्यक्ष अरबिन्द प्रसाद साह,डॉ0 गौतम कुमार, रामाशंकर प्रसाद, दिनेश प्रसाद, मदन साह, राहुल कुमार, भोला प्रसाद, सुनील कुमार, हरिशंकर प्रसाद, नवीन कुमार, शिव लाल, सुनील गुप्ता, अरुण गुप्ता, सुरेन्दर प्रसाद, अनिल गुप्ता, सर्वे...
चुनाव कराने रक्सौल पहुंचे केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के पांच जवान निकले कोरोना पॉजिटिव,मोतिहारी रेफर!

चुनाव कराने रक्सौल पहुंचे केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के पांच जवान निकले कोरोना पॉजिटिव,मोतिहारी रेफर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि बिहार में चुनाव कराने आये केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।ये जवान रक्सौल बॉर्डर पर पिछले 5 अक्टूबर को पहुंचे थे।इसके बाद से वे शहर से ले कर गावँ तक लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं । मंगलवार को तृतीय चरण के नामांकन के पहले रक्सौल के डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में रक्सौल नगर में पुलिस व सैप जवानों के साथ बल ने फ्लैग मार्च किया।इस वाकये के सामने आने के बाद सरकारी महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।चुनाव के लिए यह बड़ी चुनौती बनी हुई है। इधर,इस सूचना के बाद रक्सौल में भी लोग सहम गए हैं।यहां आगामी 7 नवम्बर को चुनाव होना है।अब तक यहां कोरोना के मात्र तीन एक्टिव केश थे।लेकिन,यहां जवानों की जांच के बाद पांच मरीज निकल गए।जबकि,यहाँ पहुंचे बल की कम्पनी के कुल जवान की संख्या 90 है।सबकी जांच नही हुई है।ऐसे में आश...
स्वच्छ रक्सौल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रणजीत सिंह लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन!

स्वच्छ रक्सौल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रणजीत सिंह लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल के संस्थापक अध्यक्ष रणजीत सिंह ने राजनीति में कूदने का एलान किया है।वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।इसलिए कि वे रक्सौल को बेहतर विकल्प दे सकें।बदलाव ला सकें और सत्ता के गलियारों में पहुंच कर पिछड़े व उपेक्षित रक्सौल को उसका हक व मान -सम्मान दिला सकें। उन्होंनेvor से वार्ता में कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।रक्सौल की बेहतरी के लिए लगातार सँघर्ष और और अनेको धरना, आमरण अनशन कर चुके श्री सिंह ने कहा है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए स्वच्छ रक्सौल बनाने की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं ।क्लिंकर मुद्दे से ले कर शहर की सड़कों के लिए उन्होंने पुरजोर संघर्ष किया है। वे कहते हैं कि राजनीति में अच्छे लोगों व युवाओं को आने की जरूरत है।लेकिन,इसमे राजनीति का व्यवसाय करने वाले इंट्री मार रहे हैं।जिन्हें रक्सौल के...
रेल सुरक्षा बल ने किया तस्करी का नेपाली शराब बरामद,धंधेबाज गिरफ्त से बाहर

रेल सुरक्षा बल ने किया तस्करी का नेपाली शराब बरामद,धंधेबाज गिरफ्त से बाहर

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।विधानसभा चुनाव को ले कर रेल सुरक्षा बल की क्यूआरटी टीम ने तस्करी का नेपाली शराब बरामद किया है। बल के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा के साथ हेड कॉन्स्टेबल राम ईश्वर पासवान, कॉन्स्टेबल रितेश प्रसाद वर्मा एवं जागेश्वर राम द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित पूर्वी यार्ड पर बने आईओसी गेट के समीप दो सफेद रंग की बोरी को लावारिश अवस्था मे पाया। जिसकी जाँच करने पर एक बोरी में 33 व दूसरे में 25 बोतल नेपाल निर्मित शराब को बरामद किया गया। बरामदगी के बाद जब्त शराब को राजकीय रेलवे पुलिस रक्सौल को सुपुर्द कर दिया गया।रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि यह शराब नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी,जिसे यहां रखा गया था।टीम के पहुंचते ही धंधेबाज कही छुप गया।जांच की जा रही है। बता दे कि चुनाव के दौरान शराब की तस्करी बढ़ गई है।ताकि,मतदाताओं को रिझाया जा सके। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!