Friday, March 13

सीमांचल

राजद के बागी सुरेश यादव ने कहा-पार्टी को जो करना है करे,मैं जनता की अदालत में,जनता ही इंसाफ करेगी !

राजद के बागी सुरेश यादव ने कहा-पार्टी को जो करना है करे,मैं जनता की अदालत में,जनता ही इंसाफ करेगी !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुरेश यादव समेत 7 नेताओं को राजद ने दल विरोधी गतिविधि के आरोप में किया 6 वर्षों के लिए निष्काषित, रक्सौल।(vor desk)। राजद से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुरेश यादव ने कहा है कि पार्टी को जो करना है करे ,मैं जनता की अदालत में हूँ।जनता इंसाफ करेगी।मुझे रक्सौल की जनता पर पूरा भरोसा है। श्री यादव पार्टी के द्वारा छह वर्षों के लिए निष्काषित किये जाने के सवाल पर अपनी प्रतक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी से भी यह पूछना चाहिए कि राजद ने रक्सौल सीट कांग्रेस को किसलिए और क्यों सौंप दिया?आखिर इसके पीछे क्या है?उन्होंने कहा कि पिछले पन्द्रह वर्षों से मैंने सींच कर राजद के वृक्ष को यहां मजबूत किया,लेकिन, चुनाव के ऐन मौके पर एकाएक एकतरफा निर्णय ले लिया गया।इससे मैं ही नही, राजद के सभी साथी आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सीट राज द जीत रही थी।पिछले आंकड़ो को उठा कर देखा जा सकता है...
बीरगंज के गहवा माई मन्दिर में फुलापाती उत्सव का आयोजन,बिहार से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!

बीरगंज के गहवा माई मन्दिर में फुलापाती उत्सव का आयोजन,बिहार से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज( नेपाल )।( vor desk )।दशहरा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बिहार से बीरगंज पहुंच रहे हैं और गहवा माई और बारा जिला के बरियारपुर स्थित गढ़ी माई मन्दिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसमे सीमाई क्षेत्र के प्रत्याशी भी शामिल बताये गए हैं,जो,बिहार विधान सभा चुनाव में जीत के लिए माता के दरबार मे शीश नवाने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सप्तमी को बीरगंज में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन को उमड़े।हालांकि, उन्हें मन्दिर प्रवेश की अनुमति नही है। लेकिन,गेट से ही पूजा अर्चना कर लौट रहे हैं।गेट पर श्रद्धालुओं की बेकाबू हुजूम में कोरोना का डर नही दिख रहा।चिकित्सकीय विशेषज्ञों का मानना है ऐसे में कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन सीमा क्षेत्र में चुनौती उतपन्न कर सकता है। इस बीच,शारदीय नव रात्र के सप्तमी तिथि को बीरगंज के गहवा माई मन्दिर में फुलापाती का आयोजन ह...
बारा जिला पुलिस ने भारतीय युवक को पिस्टल व कारतूस के साथ दबोचा,जांच के क्रम में पुलिस पर बोला था हमला!

बारा जिला पुलिस ने भारतीय युवक को पिस्टल व कारतूस के साथ दबोचा,जांच के क्रम में पुलिस पर बोला था हमला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।विधानसभा चुनाव को ले कर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसी क्रम में बॉर्डर पर जांच कर रही नेपाल पुलिस टीम पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायर मेंउक्त युवक जख्मी हो गया है।जिसे हीरासत में ले लिया गया है।उसकी पहचान भारतीय नागरिक के रूप में की गई है।उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है।घटना बुधवार की देर शाम की है।घटना पूर्वी चंपारण की सीमा से लगे नेपाल के बारा जिला के सिमरौन गढ़ के वार्ड 9 अंतर्गत बंकूल स्थित कचोरवा पुलिस चौकी क्षेत्र में घटित हुई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि हवलदार छोटेलाल प्रसाद यादव के नेतृत्व में बॉर्डर पर तैनात टीम ने सीमा पार से प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति को रोका और जांच पड़ताल शुरू की।इसी पर उक्त युवक ने फायरिंग कर दी,जो मिस फायर हो गया।जिसके बाद पुलिस टीम ने भाग रहे युवक पर जवाबी फ़ायरिंग की।जिसमे वह जख्मी हो गया।उसके बाएं कंधे में गोली ल...
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दिखा त्रिकोणीय मुकाबला, शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दिखा त्रिकोणीय मुकाबला, शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला दिखा।वहीं, गुरुवार को यह चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल के प्रखंड कार्यालय परिसर मे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो शाम के पांच बजे संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि रक्सौल मे कुल 101मतदाता है।जिसमे मात्र 77 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।चुनाव मत पत्र के जरिये हुआ।रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार रक्सौल सीओ विजय कुमार व हरैया थानाध्यक्ष गौतम के देख रेख में चुनाव हुए।चुनाव मैदान में सीपीआई के केदारनाथ पाण्डेय,बीजेपी के चंद्रमा सिंह, जनता दल राष्ट्रवादी से अवधेश कुमार,निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रो0 रणजीत कुमार, अनुजा सिंह, अशोक कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, गणेश प्रसा...
लाभुक से जबरन पैसा ले रहे दलाल को रामगढ़वा के बेला गावँ के ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

लाभुक से जबरन पैसा ले रहे दलाल को रामगढ़वा के बेला गावँ के ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पुलिस कर रही है मामले की जांचरामगढ़वा ।( vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के कटगेन्वा गाँव के एक महिला पीएम आवास लाभुक से एक दलाल को जबरन 5 हजार रुपया लेना भारी पड़ गया ।जबरन पैसा लेने वाले को ग्रामीणों ने दलाल को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसके बाद लोगो ने पुलिस को हवाले कर दिया ।इस बाबत रामगढ़वा थाना में आये लाभुक लखपति देवी के भतीजा नारायण कुमार ने रामगढ़वा पुलिस को बताया कि मेरी चाची लखपति देवी मेरे साथ पीएम आवास का तीसरा क़िस्त के रूप में खाता में आये 40 हजार रुपये सेंट्रल बैंक पटनी में निकासी करने गुरुवार को आई थी जब पैसा निकाल कर बैंक के नीचे आयी तो पीएमआवास के बेला पंचायत के सहायक अरविंद कुमार के दलाल आदापुर के बेल्दरवा गाँव निवासी अनिल कुमार को पैसा के साथ पकड़ लिया और पकड़ कर रामगढ़वा पुलिस को सुपुर्द किया ।पकड़े गए दलाल अनिल कुमार ने बताया कि वह सहायक अरविंद कुमार का पैसा ...
पर्व को देखते हुए 7 महिने बाद भारत सरकार ने बॉर्डर खोला,नेपाल सरकार की रोक जारी!

पर्व को देखते हुए 7 महिने बाद भारत सरकार ने बॉर्डर खोला,नेपाल सरकार की रोक जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भारत सरकार ने की औपचारिक घोषणा,गुरुवार की सुबह से चालू हुई आवाजाही नेपाल सरकार ने अब नही की है औपचारिक घोषणा,बावजुद आम लोगों की आवाजाही शुरू रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल के बीच बन्द बॉर्डर गुरुवार से खुल गया । कोरोना को लेकर मार्च 2020 से भारत नेपाल बॉर्डर बन्द किया गया था।बॉर्डर खुलने के बाद आमजन आ जा रहे हैं।फिलहाल,नेपाली सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाइक या अन्य साधनों को नही आने जाने दिया जा रहा है।लोग पैदल आ जा रहे हैं।बावजूद,बॉर्डर पर चहल पहल बढ़ गई है। लेकिन, नेपाल सरकार द्वारा बॉर्डर खोलने की घोषणा नही होने से असमंजस है।नेपाल सरकार पर बॉर्डर खोलने के लिए दवाब बढ़ गया है।बता दे कि नेपाली मीडिया ने नेपाल सरकार के हवाले से पिछले दिनों यह साफ किया था कि नेपाल बॉर्डर छठ बाद तक यानी 15 नवम्बर तक बन्द रहेगा। इधर,रक्सौल स्थित इंडियन इमिग्रेशन ...
महागठबंधन की सरकार बनने पर नियोजित शिक्षकों को किया जाएगा नियमित- रामबाबू यादव

महागठबंधन की सरकार बनने पर नियोजित शिक्षकों को किया जाएगा नियमित- रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।महागठबंधन की सरकार बनने पर नियोजित शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। साथ ही समान काम समान वेतन के अंतर्गत शिक्षकों को उन्हें उनका हक दिलाया जाएगा। उक्त बातें रक्सौल विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी राम बाबू यादव ने नियोजित शिक्षकों की एक सभा कर कही ।साथ ही श्री यादव ने शिक्षकों के सम्मान में कहा कि शिक्षक समाज सुधारक का कार्य करते हैं आप वो लोग हैं जो देश के लोगों को शिक्षित बनाते हैं और इंसान को इंसान की पहचान दिलाते हैं और ऐसे में आप लोगों पर हुए हमले का माकूल जवाब दिया जाए।साथ ही श्री यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह नीतीश की निकम्मी सरकार लगातार शिक्षकों को नजरअंदाज करती रही है और उन्हें उनके हक से वंचित करती रही है ।ऐसे में अगर जनता ने मौका दिया और महागठबंधन की सरकार बनी तो निश्चित ही रूप से नियोजित शिक्षकों को नियमित कर दिया जाएगा और उन्...
शहीद पुलिसकर्मियों को एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजली

शहीद पुलिसकर्मियों को एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में दी गई श्रद्धांजली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन( पंटोका) के प्रांगण में कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।जिसमे शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कमांडेंट श्री शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को 21 पुलिसकर्मियों पर लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना ने हमला किया। जिसमें हमारे 10 बहादुर पुलिसकर्मी शहीद हो गये। तभी से 21 अक्टूबर के दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम अपने बहादुर जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं,जिन्होंने राष्ट्र रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। बताया गया कि पिछले 01 वर्ष में 264 पुलिसकर्मी शहीद हुए। जिसमें एसएसबी के 15 शहीद हुए।जिन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी। साथ ही उनकी आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया। कार्...
राजकीय रेल पुलिस ने किया 18 बोतल शराब बरामद,कारोबारी फरार

राजकीय रेल पुलिस ने किया 18 बोतल शराब बरामद,कारोबारी फरार

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राजकीय रेल पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र गश्ती व जांच तेज कर दी है।इस क्रम में रक्सौल के स्टेशन रोड स्थित रेलवे पोखरा के किनारे रखे शराब की खेप को बरामद किया गया। राजकीय रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोई संदिग्ध वस्तु देखी गई है।जब जांच की गई तो एक बोरा मे रखा गया शराब बरामद हुआ ।बोरा में कुल 18 बोतल शराब बरामद किया गया है।हालांकि,इस क्रम में धंधेबाज भाग निकलने में सफल रहा। ...
कार से कुचल कर बालिका की मौत ,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

कार से कुचल कर बालिका की मौत ,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk )।एक कार चालक की लापरवाही के कारण एक बालिका की जान चली गई।अनियंत्रित कार से कुचलकर उक्त बालिका की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद परिजन रो रो कर बेहाल हैं।वहीं,पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरैया ओपी मे पीड़ित परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि तुमड़िया टोला वार्ड नंबर 1 निवासी ओजिऊल खातुन की 14 माह की पुत्री सकिना खातुन अपने दरवाजे पर खेल रही थी।इसी क्रम में तुमड़िया टोला निवासी अमीर मियां उसी रोड से कार लेकर जा रहा था।लेकिन,लापरवाह कार चालक उक्त बालिका को कुचल दिया।बुरी तरह कुचले जाने के बाद हो हल्ला हुआ ।गंभीर जख्मी उक्त बालिका को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु उपचार के क्रम में हो गयी।इस बाबत हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।जांच की जा रही है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!