संयम व मुस्तैदी से टीकाकरण की परीक्षा में होना होगा उतीर्ण:बीडीओ सन्दीप सौरभ
*कोविन यानी कोविड पर विजय के लिए प्रखण्ड स्तरीय कार्य दस्ता बल की बैठक
*16 जनवरी से रक्सौल में शुरू हो सकता है कोविन टीकाकरण, पीएचसी में सभी तैयारी पूरी
रक्सौल।(vor desk )।'कोविन'यानी 'कोविड पर विजय' के मूलमंत्र के साथ रक्सौल पीएचसी में शनिवार को प्रखण्ड स्तरीय कार्य दस्ता बल ( बीएलटीएफ )की चौथी बैठक आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता रक्सौल के बीडीओ सन्दीप सौरभ ने की।उन्होंने इस मौके पर कहा कि कोविड एक लाइलाज बीमारी थी,लेकिन,अब हम इलाज की दिशा में बढ़ रहे हैं।कोविड वैक्सीन का ट्रायल फेज पूरा हो चुका है।जिले में तीन जगहों पर ड्राई रन का आयोजन भी किया जा चुका है।टीकाकरण के लिए स्थल चयन,मेडिकल टीम समेत अन्य आवश्यक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। निर्देश मिलते टिकाकरण शुरू हो जाएगा।आगामी दिनों शुरू होने वाला टीकाकरण भी 'परीक्षा'की तरह है।जिसमे संयम,धैर्य व मुस्तैदी से इसमे उतीर्ण होना है।त...









