Monday, November 2

सीमांचल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ0 संजय जायसवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अनुष्ठान!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ0 संजय जायसवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अनुष्ठान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद संजय जायसवाल गम्भीर बीमारी से पीड़ित है ।जिनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की मंगल कामना के साथ क्षेत्र में पूजा अर्चना व अनुष्ठान का दौर चल पड़ा है। बता दे कि डॉ जायसवाल के द्वारा ही सोसल मीडिया के माध्यम से अपने शुभचिंतकों को गुरुवार को बताया गया कि वे पटना के एम्स में भर्ती है और उन्हें स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम नामक बीमारी है ।25 अगस्त को कोलकाता में उन्हें बुखार हो गया वे खुद जलसंसाधन समिति के अध्यक्ष है काम पूरा कर पटना पहुचे ओर एम्स में भर्ती हुए ।यह एक ऐसे बीमारी है जो मनुष्य के शरीर के खिलाफ काम करने लगता है ,शरीर के बाहरी हिस्से हो या आँख नाक कान गाला सब सूजने लगता है।और गलने लगता है।संजय ने अपने शुभचिंतकों से उन्हें एक सप्ताह हॉस्पिटल में आकर मिलने से भी मना किया है । वही शुक्रवार को सोसल मीडिया के ...
इग्नू में जुलाई 2021 सत्र के लिए 15 सितंबर तक होगा नामांकन व पुनः पंजीकरण

इग्नू में जुलाई 2021 सत्र के लिए 15 सितंबर तक होगा नामांकन व पुनः पंजीकरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जुलाई 2021 सत्र के लिए नामांकन एवं पुनःपंजीकरण की तिथि 15 सितंबर 2021 तक बढ़ा दी गई है ।उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल अध्ययन केंद्र के समन्वयक सह परीक्षा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण विद्यार्थी नामांकन लेने से वंचित रह गए है इसलिए इग्नू ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने के लिए नामांकन की तिथि को बढ़ाने का निर्णय किया है । प्रो० सिन्हा ने बताया कि इग्नू गुणात्मक शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है जिसके कारण पूरे देश ही नहीं कई देशों में भी अपना विशेष स्थान बनाने में सफलता हासिल किया है । समय पर परीक्षा , समय पर परीक्षाफल का प्रकाशन एवं नियमित सत्र छात्र छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रहा है । कोरोना के विकट अवधि में भी अ...
विहिप का 57वां स्थापना दिवस मना,राष्ट्र विरोधी गतिविधि के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प

विहिप का 57वां स्थापना दिवस मना,राष्ट्र विरोधी गतिविधि के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।विश्व हिन्दू परिषद् ने रक्सौल के कनना मे संगठन का 57 वां स्थापना दिवस समारोह के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन रक्सौल सांगठनिक जिला के संयोजक रोहन सिंह ने किया।मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र समपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव (अधिवकता) ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 मे मुम्बई के संदिपनी आश्रम मे चालिस पंथो के मार्ग दर्शको की उपस्थिति मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक माधव राव सदा शिव गोलवलकर श्री गुरू जी ने किया था। इन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् एक सामाजिक, धार्मिक, गैर राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठन है, जो सेवा क्षेत्र मे विश्व का सबसे बडा संगठन है। उन्होंने बताया कि एक लाख़ एकल विधालयो के साथ विश्व के पचास देशो मे सेवा कार्य चल...
दुर्लभ बीमारी ‘स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम’ की चपेट में आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल,7 दिनों के लिए एम्स में भर्ती!

दुर्लभ बीमारी ‘स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम’ की चपेट में आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल,7 दिनों के लिए एम्स में भर्ती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।( vor desk )।बड़ी खबर पटना से जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। वे एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं। इस बिमारी से पीड़ित मरीज को ऐसा लगता है, मानों किसी ने जिंदा शरीर में आग लगा दिया है। यह बिमारी काफी गंभीर और जानलेवा है। गुरूवार को दोपहर में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल खुद अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव आये और उन्होंने जो कुछ कहा वो काफी हैरान करने वाला है। दरअसल संजय जायसवाल ने यह जानकारी दी कि वे पटना एम्स में भर्ती हैं और अगले सात दिन तक वे पटना एम्स में ही एडमिट रहेंगे। इस दौरान वे किसी से मिलेंगे नहीं क्योंकि वे मिल भी नहीं सकते। संजय जायसवाल ने जानकारी दी कि 25 अगस्त को ही कोलकाता में उन्हें बुखार हो गया था। लेकिन वे खुद जलसंसाधन समिति के अध्यक्ष हैं। इसलिए वे कोलकाता और गु...
भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने नेपाल के 6 जिलों के लिए सौंपी बाढ़ राहत सामग्री!

भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने नेपाल के 6 जिलों के लिए सौंपी बाढ़ राहत सामग्री!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत ने सीमा से लगे नेपाल के आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मानवीय सहायता के तहत नेपाल को बाढ़ राहत सामग्री भेजी है। जिसे बुधवार को एक कार्यक्रम के बीच वीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री सुश्री चंदा चौधरी को बाढ़ राहत सामग्री की पूरी खेप सौंपी हैं। नेपाल-भारत महिला मैत्री सोसायटी( एनआईडब्ल्यूएफएस )की अध्यक्ष चंदा देवी ने इसके लिए भारत सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए संकट की घड़ी में भारत सरकार की इस सहायता के लिए नेपाल की जनता की ओर से धन्यवाद देते हैं। इस कार्यक्रम में श्री कुमार और सुश्री चौधरी ने संयुक्त रूप से पर्सा जिले के जगरनाथपुर नगर पालिका और परसागढ़ी नगर पालिका के लगभग सौ बाढ़ पीड़ितों को तंबू और एक सोने के लिए चटाई( मैट) वितरण क...
नगर परिषद की बैठक में छाया रहा रक्सौल हवाईअड्डा को शीघ्र चालू कराने का मुद्दा!

नगर परिषद की बैठक में छाया रहा रक्सौल हवाईअड्डा को शीघ्र चालू कराने का मुद्दा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*नप कार्यालय के सभागार में विधायक प्रमोद सिन्हा की उपस्थिति में आयोजित किया गया नप बोर्ड की बैठक *नव निर्वाचित मुख्य पार्षद चंदा देवी के कमान संभालने के बाद पहली बार आयोजित हुई बैठक *बैठक में उठा लक्ष्य से कम टैक्स वसूली पर कर संग्रहकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग" * बूचड़खाना के लिए खरीद की गयी भूमि के भूस्वामी को नोटिश जारी कर राशि रिकवरी करने की मांग रक्सौल ( vor desk)। रक्सौल नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को आहूत नप बोर्ड की सामान्य बैठक में उड़ान- 3 के तहत रक्सौल हवाईअड्डा को यथाशीघ्र चालू कराने का मुद्दा जोरदार ढंग से छाया रहा।साथ ही शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर बल दिया गया।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी तथा कार्य पालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर रामदुलार राम की उपस्थिति व मुख्य पार्षद चंदा देवी की अध्यक्षता में...
मेगा कैम्प में टिकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़,आधा दर्जन केंद्रों पर दोपहर में ही खत्म हो गया टिका

मेगा कैम्प में टिकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़,आधा दर्जन केंद्रों पर दोपहर में ही खत्म हो गया टिका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।मंगलवार को आयोजित कोविड टिकाकरण महाअभियान के क्रम में मौसम अनुकूल रहने के कारण लाभुकों की जम कर भीड़ उमड़ी। समय से पहले ही ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश  केंद्रों पर वैक्सीन खत्म हो गई । प्रखण्ड के गाद बहुवरी व  बहुअरवा स्थित टिकाकरण केंद्र में वैक्सीन लेने के लिए अधिक लोगों के पहुंच जाने से अफरातफरी का माहौल रहा और जम कर हंगामा हुआ।इस बीच, ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाकरण केंद्रों पर युवकों समेत महिलाओं में ज्यादा उत्साह दिखा। परन्तु,जीएमएस पलनवा, जीपीएसजी आनन्द सागर,जीएमएस पुरन्द्रा आदि टिकाकरण केंद्रों पर दोपहर  में ही वैक्सीन खत्म होने से लोगों को मायूस हो कर लौटना पड़ा।टिका से वंचित लोगों की नाराजगी भी सामने आई। बताया गया कि टिका लेने के लिए लोग अहले सुबह से ही निर्धारित केंद्र पहुंच गए।हालांकि, कई केंद्रों पर वैक्सीन विलम्ब से पहुंचा ,जिससे कतारबद्ध लोग परेशान दिखे।...
रक्सौल बॉर्डर पर यूएसए व कोर्रोसिव अंकित मर्करी सिलेंडर बरामदगी से हड़कम्प, एक नेपाली समेत दो को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल जारी!

रक्सौल बॉर्डर पर यूएसए व कोर्रोसिव अंकित मर्करी सिलेंडर बरामदगी से हड़कम्प, एक नेपाली समेत दो को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत कायम होने और इस कारण देश मे होने वाले किसी भी आतंकी घुसपैठ -घटना के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसी बीच रक्सौल बॉर्डर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राम जी चौक के पास यूएसए अंकित एक संदिग्ध सिलेंडर बरामद होने से हड़कम्प मच गया।ऊक्त काले रंग के छोटे सिलेंडर पर स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में 'कोर्रोसिव' ( ज्वलनशील,विस्फोटक, संक्षारक ) और 'मर्करी -आरक्यू 2809 ईयू एन' लिखा हुआ था ।इस बात पर की आशंका व्यक्त की गई कि वह बम हो सकता है।इसकी सूचना मिलते ही एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा के निर्देश पर एसएसबी इंस्पेक्ट उदय कुमार सिंह,रक्सौल के पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह,रेल सुरक्षा बल( आरपीएफ ) के इंस्पेक्टर राजकुमार, राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी ) के थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास,आदि सदल बल पहुंच गये।एसएसबी के बम निरोधक दस्ते ने...
“नन्द घर आनन्द भयो…जय कन्हैया लाल की !..”आधी रात को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मना उत्सव !

“नन्द घर आनन्द भयो…जय कन्हैया लाल की !..”आधी रात को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मना उत्सव !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल में धूम धाम से मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव,भक्ति रस में डूबे रहे श्रद्धालु! रक्सौल।(vor desk )।भगवान विष्णु के 22 वें अवतार श्रीकृष्ण की 5247 वां जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का व्रत सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने गोले व पटाखे दागे और भव्य आरती की। महिलाओं ने 'गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया और 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल 'की सहित अन्य सोहर गीत गाए'। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैैयारियां पखवारे भर से चल रही थीं।सोमवार की आधी रात को इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। बता दे कि सुबह स्नान-ध्यान कर श्रद्धालुओं ने जनमाष्टमी का व्रत रखा। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने श्री कृष्ण जी की आराधना की और जगह-जगह झां...
31 अगस्त के टिकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए डीसीएलआर ने की बैठक!

31 अगस्त के टिकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए डीसीएलआर ने की बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखंड में 31अगस्त (मंगलवार )को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 29 केंद्रों पर होने वाले कोविड टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए डीसीएलआर रामदुलार राम के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिंसमे यह बताया गया कि रक्सौल प्रखंड के सभी 13 पंचायतो मे दो-दो जगह टीकाकरण स्थल बनाया गया है। सभी केंद्र पर एक टीकाकर्मी तथा दो भेरिफायर तथा चार शिक्षिका एवं चार शिक्षक पर्ची भरने के लिए लगाए गए है। उस क्षेत्र के आंगनबाडी एवं आशा कार्यकर्ता मोबिलाईज करने के लिए उपस्थित रहेंगी । दो पुलिस बल भी भीड को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए हैं।डीसीएलआर ने निर्देश दिया कि सुबह से ही टिकाकरण शुरू हो जाएगा।वैक्सिनेशन टीम पूरी मुस्तैदी से इस महा अभियान को सफल बनायें।इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ,चिकित्सा पदाधिकारी एसके सिंह समेत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,प्रखंड स्वाश्थ्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!