Monday, September 7

सीमांचल

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की रक्सौल इकाई द्वारा ‘सुरंगों सावन’ महोत्सव आयोजित!

अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की रक्सौल इकाई द्वारा ‘सुरंगों सावन’ महोत्सव आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रंग-बिरंगे सजावटी सामान , डिजाइनर कपड़ों , राखियों के स्टॉल लगे,चटपटी व्यजनों का लोगों ने उठाया लुत्फ़ रक्सौल ।( vor desk )।शहर के श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में "सुरंगों सावन" थीम के साथ सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष मीना तोदी , श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर ट्रस्ट रक्सौल के सचिव कैलाश चन्द्र काबरा, महिला सम्मेलन रक्सौल इकाई की अध्यक्षा श्रीमती वीणा गोयल , सचिव सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया ।श्रीमती तोदी ने उपने सम्बोधन में महिला सम्मेलन रक्सौल की सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा आगे भी रक्तदान शिविर समेत मानवता को समर्पित कार्यक्रम करने की सलाह दी ।वहीं रक्सौल अध्यक्षा वीणा गोयल ने श्रीमती तोदी का कार्यक्रम में सहभागी हो उत्साह वर्धन के...
रक्सौल पुलिस ने सिसवा से 100 लीटर देशी शराब व उपकरण के साथ चार को दबोचा!

रक्सौल पुलिस ने सिसवा से 100 लीटर देशी शराब व उपकरण के साथ चार को दबोचा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। सीमावर्ती रक्सौल प्रखंड के सिसवा ग्राम में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 100 लिटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है।साथ ही सिसवा गांव निवासी डंकन यादव,बिनोद यादव, धन्नू गोसाई,धनंजय यादव को गिरफ्तार किया गया। इसकी पुष्टि डीएसपी सागर कुमार झा ने करते हुए बताया कि इस दौरान रक्सौल पुलिस की टीम ने शराब बनाने वाले उपकरण व सामग्री भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ...
रक्सौल जंक्शन पर रेलवे टीटी बेस कैंप सह मुख्य चल टिकट निरीक्षक कार्यालय का हुआ उद्घाटन!

रक्सौल जंक्शन पर रेलवे टीटी बेस कैंप सह मुख्य चल टिकट निरीक्षक कार्यालय का हुआ उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे जंक्शन पर रेलवे टीटी बेस कैम्प सह मुख्य चल टिकट निरीक्षक कार्यालय का उद्घाटन एक कार्यक्रम के बीच रविवार को सम्पन्न हुआ।अब रक्सौल जंक्शन से विभिन्न लंबी व छोटी दूरी की ट्रेनों में टीटी मोनिटरिंग होगा।पहले यह कार्यालय नरकटियागंज में था। बता दे कि डीसीआई संजय कुमार ने कैम्प सह कार्यालय का फीता काटने के साथ ही बैलून फोड़़ कर उद्घाटन किया।उन्होंने बताया कि अब नरकटियागंज को हटाकर रक्सौल को बेस बनाया गया है। मुख्य चल टिकट निरीक्षक सुधीर कुमार मिश्रा के साथ रक्सौल मे फिलहाल 22 टीटीई की पोस्टिंग की गयी है। इससे रक्सौल से चलने वाली सभी ट्रेनो मे टीटीई की ड्यूटी व कमांड सुनिश्चित होगी।वहीं,रेल राजस्व मे बृद्धि होगी। वहीं,बिना टिकट ट्रेन मे यात्रा करने वालों पर अंकुश लगेगा। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह,आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार,राजकीय रेल थान...
सिविल सर्जन डॉ0 अंजनी कुमार ने किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण,कोविड वैक्सिनेशन का लिया जायजा!

सिविल सर्जन डॉ0 अंजनी कुमार ने किया रक्सौल पीएचसी का निरीक्षण,कोविड वैक्सिनेशन का लिया जायजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविड को ले कर सावधानी बरतना जरूरी है।इसके लिए कोविड गाइडलाइंस का अनुपालन करें।जरा सी भी लापरवाही कोविड के तीसरे लहर का संकट खड़ा कर सकती है।इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।उक्त बातें पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने रविवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने के क्रम में कही।उन्होंने कहा कि कोविड टिकाकरण के लिए रक्सौल के केसीटीसी केंद्र को बन्द किया जा रहा है।अब शहर के हजारी मल हाई स्कूल में टिकाकरण केंद्र शुरू किया जाएगा।इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस केंद्र में 2 अगस्त से टिकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कोविड टिकाकरण व कोविड जांच की समीक्षा के लिए पीएचसी में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक बैठक की ।जिसमे कई निर्देश दिए।उन्होंने साफ साफ कहा कि टिका के लिए पहुंच रहे लोगों को कष्ट न ...
भारत विकास परिषद रक्सौल ने सप्तरंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया आयोजन!

भारत विकास परिषद रक्सौल ने सप्तरंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया आयोजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*बच्चों ने गीत , संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर शमां बाँधा*शारदा कला केन्द्र की शिखारंजन भी हुई सम्मानित रक्सौल ।( vor desk )। शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा के तत्वावधान में परिषद के चल रहे संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत सप्तरंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे वातरम् की गूँज के साथ मुख्य अतिथिअखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष मीना तोदी , सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के ट्रस्ट के सचिव कैलाश चन्द्र काबरा, प्रो. राजकिशोर सिंह एवं पेन्टर पन्नालाल प्रसाद के संयुक्त रूप से भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर हुआ ।कार्यक्रम के संयोजक एवं परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया कि परिषद द...
अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक,कुरीति व प्रखण्ड के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्णय!

अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक,कुरीति व प्रखण्ड के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्णय!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच के स्थानीय प्रखण्ड कमिटी की बैठक रविवार को श्यामपुर बाजार स्थित मध्य विद्यालय(बालक) परिसर से सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक राजेश्वर राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन के मानकों के तहत हुई इस बैठक में उपस्थित लोगों ने अम्बेडकर ज्ञान मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मंच के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ ही जन-जन्त की आवाज बनाया जाएगा।इसके तहत समाज के अभिवंचित वर्गों के बीच शिक्षा,स्वास्थ,स्वच्छता के साथ सामाजिक बदलाव की इबारत लिखा जाय तथा समाज में फैले अंधविश्वास, पाखण्ड,नशा, बाल विवाह,दहेज जैसी कुरीतियों के समूल नाश के लिए सामाजिक जागृति पर बल दिया गया।संस्थापक मुनेश राम ने इसके लिए बहुजन समाज का आह्वान करते हुए कहा कि हमें संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप अपने बच्चों को श...
बीरगंज -रक्सौल के मुख्य सड़क की सफाई  के लिए चला स्वच्छता अभियान,सौंदर्यीकरण व बेहतरी  के लिए लिया गया संकल्प!

बीरगंज -रक्सौल के मुख्य सड़क की सफाई के लिए चला स्वच्छता अभियान,सौंदर्यीकरण व बेहतरी के लिए लिया गया संकल्प!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से वीरगंज के रजत जयंती चौक तक के सड़क के स्वच्छता का अभियान चलाया गया,जिसमे जन प्रतिनिधियों, सुरक्षाकर्मीयों और विभिन्न संघ संस्था के प्रतिनिधियो व वोलेंटियरों ने भाग लिया। शनिवार को ग्रीन सिटी सामुदायिक सेवा केंद्र तथा ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र  ( आदर्श नगर)के संयुक्त तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसका नेतृत्व वीरगंज के मेयर विजय सरावगी ने किया। इस दौरान मैत्री पुल से रजत जयंती चौक तक के कच्ची सड़क को पक्का बनाने,दस गज्जा क्षेत्र की सफाई के साथ रक्सौल -वीरगंज सड़क को जोड़ने वाले मुख्य पथ के दोनो किनारों पर वृक्षारोपण के साथ सौंदर्यीकरण करने,मुख्य सडक को व्यवस्थित बनाने ,आयतित डर्टी कार्गो का उचित व्यवस्थापन  आदि का संकल्प लिया गया,ताकि,बॉर्डर की छवि बेहतर बने। कार्यक...
सीमा सुरक्षा के साथ साथ बृक्षारोपण के लक्ष्य को भी करें पुरा :कमांडेंट प्रियवर्त

सीमा सुरक्षा के साथ साथ बृक्षारोपण के लक्ष्य को भी करें पुरा :कमांडेंट प्रियवर्त

रक्सौल आसपास, सीमांचल
--बृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर बनाये बृक्षमित्र रक्सौल ।( vor desk )।एसएसबी 47 वी वाहनी मुख्यालय पंटोका के प्रांगण में एक कार्यक्रम के बीच मासिक गोष्ठी सह सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता 47 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने की। इस दौरान कमांडेंट श्री शर्मा ने उपस्थित अधिकारियो से बॉर्डर की सुरक्षा ब्यवस्था पर चर्चा किया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।वही अधिकारियो को सम्बोधित करते हुवे कमांडेंट श्री शर्मा ने कहा कि प्रकृतिक संतुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिये बृक्षारोपण बहुत जरूरी है । उन्होंने कहा कि गृहमंत्रालय द्वारा बर्ष 2021 में 22 हजार 200 सौ बृक्षारोपण करने का लक्ष्य दिया गया है ,उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बाहरी सीमा चौकियों के अधिकारियो से कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने समवाय के कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक स...
बीजेपी के रक्सौल नगर की कार्यसमिति की बैठक आयोजित,पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा !

बीजेपी के रक्सौल नगर की कार्यसमिति की बैठक आयोजित,पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल नगर मंडल इकाई के कार्यसमिति की बैठक कोइरियाटोला स्थित भाजपा कार्यलय में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने की। इस मौके पर अपने संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश दुनियां मे अलग पहचान बनाने के साथ ही हर मोर्चे पर शशक्त हुई है।कोरोना काल मे हमने कोविड टिकाकरण की शुरुवात करके नागरिको को सुरक्षित करने का कार्य किया।उन्होंने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रम एवं कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को आम जनता को बताने की अपील की।साथ ही कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता लगातार अभियान चलाएं।यह अभियान जन जन से जुड़ने का होना चाहिए। जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा कि इस बार 15 अगस्त बहुत ही धूमधाम से न...
केसीटीसी कॉलेज में बरामदे के छज्जे का पलस्तर गिरा,हादसा तो टल गया, मगर चिंता बढ़ी!

केसीटीसी कॉलेज में बरामदे के छज्जे का पलस्तर गिरा,हादसा तो टल गया, मगर चिंता बढ़ी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के केसीटीसी कॉलेज के पहली मंजिल पर स्थित वर्ग कक्ष के बरामदे का छज्जा टूट कर गिरने से हड़कम्प मच गया।संयोग था कि जब यह हादसा हुआ,तो,उस वक्त कक्षा में कोई नही था।इसलिए बड़ी दुर्घटना टल गई।वर्ग कक्ष में छत से टूट कर पलस्तर गिरने की सूचना पर सभी सकते में आ गए।बता दे कि इस कॉलेज भवन में कोविड टिकाकरण का कार्य चल रहा है।यदि छज्जे का बाहरी हिस्सा टूट कर गिरा होता,तो बड़ा हादसा तय था,क्योंकि,इस केंद्र पर वैक्सीन लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल स्थित एकमात्र अंगीभूत केसीटीसी कॉलेज के भवन के जर्जर होने पर शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मी व छात्र चिंता में घिर गए हैं। बारिश के कारण कॉलेज की स्थिति बदतर दिख रही है।कई वर्ग कक्ष में बारिश का पानी चुने की शिकायत मिलती रही है।तो,जल जमाव की समस्या भी बन रही है।...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!