Sunday, June 21

सीमांचल

चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने सैनिटाइज व मच्छड़ के प्रकोप से मुक्ति की मांग करते हुए विधायक व नगरपरिषद को सौंपा ज्ञापन

चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने सैनिटाइज व मच्छड़ के प्रकोप से मुक्ति की मांग करते हुए विधायक व नगरपरिषद को सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अधिकारियों ने एक मांग पत्र विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा व रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति को देते हुए नगर परिषद क्षेत्र को अविलंब सैनिटाइज करने के साथ ही मच्छड़ के प्रकोप से निजात हेतु फॉगिंग करने के पहल की मांग की। तत्क्षण चैम्बर के जनकल्याणकारी पहल पर संज्ञान लेते हुए विधायक श्री सिन्हा ने उपस्थित संगठन सदस्यों के समक्ष ही उचित कार्यवाही करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी आनन्द गौतम को निर्देशित किया। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने देते हुए कहा कि चैम्बर के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के सुझावों पर अमल करते हुए चैंबर ने पत्र जारी किया। जिसके द्वारा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद तथा सभापति नगरपरिषद प्रतिनिधि रामनिवास भारती से कोरोनावायरस की प्रसार के सा...
एसएसबी 71वीं बटालियन ने देशी कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

एसएसबी 71वीं बटालियन ने देशी कट्टा व तीन कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।एसएसबी ने लॉक डाउन के क्रम में एक अभियान के तहत आदापुर के कोरैया गांव के समीप एक बाइक सवार युवक को देशी कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई एसएसबी 71 वीं बटालियन कोरैया कैम्प के कम्पनी कमांडर सह असिस्टेंट कमांडेंट अंशल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई। इसकी जानकारी देते हुए असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि गिरफ्तार युवक स्थानीय कोरैया बिचला टोला गांव निवासी दीपू कुमार (19 वर्ष) है। जो डिस्कॉवर बाइक पर सवार होकर नेपाल सीमा में प्रवेश करने के फिराक में था। तबतक गश्ती में निकले एसएसबी जवानों ने सन्देह के आधार पर की गई जांच के क्रम में धर दबोचा। वहीं मेडिकल जांच के उपरांत गिरफ्तार युवक को आर्म्स के साथ महुअवा थाना को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है। बता दें कि गत दिनों एसएसबी द्वारा बॉर्डर एरिया में चौकसी बढ़ाने के उद्देश्य से चन्दरमन गांव के...
एडीएम( आपदा) अनिल कुमार ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

एडीएम( आपदा) अनिल कुमार ने किया कम्युनिटी किचन का निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण के एडीएम (आपदा प्रबन्धन) अनिल कुमार ने रक्सौल पहुँच कर कम्युनिटी किचेन का मुआयना किया। वे अचानक रक्सौल पहुंच गए थे।इस क्रम में उन्होंने एसडीओ आरती को साथ ले कर शहर के मुख्य पथ स्थित पशुपति धर्मशाला में सरकार के आदेश से नगर परिषद द्वारा संचालित कम्यूनिटी किचन का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कोविड मरीजो व उनके परिजनों को भोजन की दिक्कत नही होनी चाहिए।साथ ही यहां पहुंचने वाले लोगों को भरपेट भोजन कराएं।गुणवत्ता का ख्याल अवश्य रखें।इसमे कोई कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। इस मौके पर उन्होंने वे उक्त धर्म शाला में बने कम्युनिटी किचेन के रसोईघर में भोजन के गुणवत्ता की जांच भी की। उसके बाद वे आदापुर व छौड़ादानो निकल गए,जहां संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया।उन्होंने संचिका जांच में पाया कि रक्सौल में रविवार की दोपहर तक...
नगर परिषद के कम्युनिटी किचेन से मरीजो व उनके परिजनों को भोजन की मिल रही सुविधा!

नगर परिषद के कम्युनिटी किचेन से मरीजो व उनके परिजनों को भोजन की मिल रही सुविधा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविड संक्रमण  रोकथाम को ले कर लगे लॉक डाउन  के क्रम में कम्युनिटी किचेन से रक्सौल के विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीज व उनके परिजनों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है।बताते हैं कि नगर परिषद कर्मियों की टीम अस्पतालों में पहुंच कर सुबह शाम निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है।इसमे स्वच्छ रक्सौल संस्था भी सहयोग दे रही है।इस बाबत  नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आनन्द गौतम ने दी है।बताया कि नगर परिषद कर्मी मृत्युंजय मृणालसागर गुप्ता,प्रशांत,बैजू जायसवाल,अविनाश मंडल,राहुल की एक टीम गठित की गई है।जो सुबह शाम शहर के डंकन हॉस्पिटल,एसआरपी हॉस्पिटल समेत हाई स्कूल के अस्थाई कोविड केयर सेंटरो व रेलवे, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंदों को भोजन पहुँचा रही है। तैयार भोजन की जांच करते डीसीएलआर राम दुलार राम मरीजो व उनके परिजनों को यह सेवा निरन्तर ...
ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहा कोरोना का जाल,सर्दी बुखार से मिले जुले लक्षण से गांवों में बड़ी संख्या में लोग आक्रांत

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहा कोरोना का जाल,सर्दी बुखार से मिले जुले लक्षण से गांवों में बड़ी संख्या में लोग आक्रांत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विधायक ने कहा-मोवाइल वैन व मेडिकल टीम करेगी गांव गावँ का दौरा,जांच व इलाज की होगी पहल, ग्रामीण मुझे दें सूचना रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल प्रखण्ड में कोरोना संक्रमण व इससे मौत के आंकडों में लगातार इजाफा हो रहा है।यहीं नही अब कोरोना संक्रमण गांव में भी तेजी से फैल रहा है।लोग सर्दी ,खांसी ,बुखार से मौत हो रही है। मौत भी हो रही है।लेकिन, गांवों में शिविर लगा कर कोविड की जांच व हो रही मौत की जांच नही होने से वास्तविक तस्वीर सामने नही आ पा रही।मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल के भेलाही पंचायत में बीते दिनों होम आईसोलेशन में रहे सोनामती देवी(70 )की मौत हो गई।सूत्रों का कहना है कि भेलाही में दर्जन भर लोगों की मौत कोविड से मिलते जुलते लक्षण से हो गई है।वहीं,पलनवा थाना क्षेत्र के वेलासपुर गावँ के सीआरपीएफ जवान अनिल पांडे ( 52 ) और उनकी मां विमला देवी ( 70 )की मौत एक सप्ताह के अंदर ...
नेपाल से ‘रिश्ते की सांस’को ऑक्सीजन देने में जुटा है भारत,रक्सौल के रास्ते हो रही लिक्विड ऑक्सिजन की सप्लाई!

नेपाल से ‘रिश्ते की सांस’को ऑक्सीजन देने में जुटा है भारत,रक्सौल के रास्ते हो रही लिक्विड ऑक्सिजन की सप्लाई!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।एक ओर नेपाल के पीएम केपी ओली भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं,वहीं,एक सच्चे मित्र व पड़ोसी का धर्म निर्वाह करते हुए कोरोना से लड़ रहे नेपाल की जनता व आपसी रिश्ते को देखते हुए लगतार वैक्सीन,उपकरण की मदद दे रहा है।वहीं,अब जब भारत में खुद ऑक्सीजन की कमी से अफरातफरी मची है,तब भी वहां के संक्रमितो के सांस की डोर को गति देने के लिए भारत सरकार लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई दे रही है।नेपाल सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार ने आश्वासन दिया है कि ऑक्सीजन की कमी नही होने दी जाएगी।मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के जमशेदपुर से रक्सौल हो कर नेपाल को निरन्तर लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।त्वरित व सहज ढंग से इसकी आपूर्ति के लिए भारतीय अधिकारी भी सहयोग दे रहे हैं।पिछले एक सप्ताह में पांच ऑक्सीजन बुलेट नेपाल जा चुका है।बताया गया है कि अब तक 40 हजार 2सौ 83 किविट मीटर लिक्विड ऑक्सीज...
‘चिपको आंदोलन’ के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा    से सरकार को प्रेरणा लेने की जरूरत: प्रो0 डॉ0अनिल सिन्हा

‘चिपको आंदोलन’ के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा से सरकार को प्रेरणा लेने की जरूरत: प्रो0 डॉ0अनिल सिन्हा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं केसीटीसी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष , पर्यावरणविद प्रो० डाo अनिल कुमार सिन्हा ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । प्रोo सिन्हा ने कहा कि बहुगुणा आजीवन पर्यावरण के संरक्षण में लगे रहे । जंगलों की कटाई के विरुद्ध मशहूर चिपको आंदोलन चलाकर पूरे विश्व को उन्होंने चेतावनी दिया था कि अगर जीवन की रक्षा करनी है तो जंगल, नदी एवं प्राकृतिक संपदा की रक्षा करनी होगी ।टिहरी बांध के खिलाफ भी लड़ते रहे और जेल भी गए। प्रोफेसर सिन्हा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए प्रशासन एवं राजसत्ता से उनके बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया ।आज पर्यावरण के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम है कि पूरा विश्व वैश्विक महामारी से त्राहि-त्राहि कर रहा है। जंगलों की ...
पति चंद्रिका प्रसाद के कोरोना से मौत के पांचवे दिन हीं दुनियां छोड़ गई पत्नी, सदमे में है पूरा परिवार!

पति चंद्रिका प्रसाद के कोरोना से मौत के पांचवे दिन हीं दुनियां छोड़ गई पत्नी, सदमे में है पूरा परिवार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एक दु:खद खबर आई है कि केसीटीसी कॉलेज के केमेस्ट्री बिभाग के लैब बॉय स्व0 चंद्रिका प्रसाद के निधन के बाद अब उनकी पत्नी कमलावती देवी का भी निधन कोरोना संक्रमण के इलाज के क्रम में हो गया है।एक ओर एसआरपी हॉस्पिटल में छह लोगों के स्वस्थ्य हो कर घर लौटने की खबर आई,वहीं, शनिवार की सुबह ही उनकी मौत इसी हॉस्पिटल में हो गई ।दोनो पति -पत्नी के इसी हॉस्पिटल में कोरोना से जंग हारने के बाद परिवार सदमे में हैं।पानी की तरह पैसे बहाने के बाद भी उनकी जान नही बचाई जा सकी। पिछले मंगलवार को चंद्रिका प्रसाद का निधन हो गया था।जबकि, एक माह से अस्पताल में जंग लड़ रही कमलावती देवी ने शनिवार की सुबह 5 बजे अंतिम सांस लिया।विडम्बना यह रही कि चंद्रिका प्रसाद भी एक माह पहले ही भर्ती हुए थे।लेकिन,एक सप्ताह पहले उन्हें ठीक होने की स्थिति में घर लाया गया था।लेकिन,मंगलवार को अचानक उनकी सांस उखड़ने लगी ...
रक्सौल पीएचसी के अस्थाई  कोविड केयर सेंटर में इलाज’एलोपैथी’पद्धति से,चिकित्सक ‘आयुष’ के!

रक्सौल पीएचसी के अस्थाई कोविड केयर सेंटर में इलाज’एलोपैथी’पद्धति से,चिकित्सक ‘आयुष’ के!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*कैसे जीतेंगे कोविड पर जंग,जब ऐसी व्यवस्था से चिकित्सक ही है तंग! रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर सेंटर में मरीजों का इलाज 'किस्मत के भरोसे' दिख रही है।जहां भर्ती होने की गारंटी है,लेकिन ,जान बचने की गारंटी नही है।यह 30 बेड का कोविड केयर सेंटर है,जहां करीब 23 बेड लगे हुए हैं।लेकिन,मरीज इक्के दुक्के ही दिखते हैं।ज्यादातर जिसको ऑक्सीजन की जरूरत है,या कही एडमिट नही हो पाते या फिर पैसे नही है,वे ही यहां भर्ती होते हैं।शुक्रवार को एक भी मरीज यहां नही दिखा।वहीं,सबसे अहम तो यह है कि मरीज़ो के इलाज की खानापूर्ति हो रही है।क्योंकि,यहां एक भी एमबीबीएस डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति रोस्टर में नही की गई है।सेंटर पर जो सूचना चस्पा की गई है,उसमे केवल आयुष चिकित्सको के भरोसे इस सेंटर को छोड़ दिया गया है।जबकि, कोविड 19 के मरीज़ो के आईसोलेशन या इलाज के लिये पीएचसी यान...
बारात जा रहा युवक बाइक दुर्घटना में गम्भीर जख्मी, डंकन हॉस्पिटल में भर्ती!

बारात जा रहा युवक बाइक दुर्घटना में गम्भीर जख्मी, डंकन हॉस्पिटल में भर्ती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एक शादी समारोह में बड़ा परेऊवा जा रहे युवक बाइक दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए।इसमे गम्भीर जख्मी युवक का घर आदापुर प्रखंड के ब्लॉक टोला में स्थित है ।जिसे उपचार के लिए शहर स्थित डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि जख्मी युवक के बहन का ससुराल प्रखंड आदापुर स्थित चैनपुर गांव में है। इसके बहन के ससुराल से एक बारात बड़ा परेउवां के लिए निकली थी। यह लड़का बाइक से ही बारात के लिए निकला था परंतु रक्सौल में आई के मॉडल पब्लिक स्कूल के समीप बाईपास पर बाइक के अनियंत्रित होने के कारण एक्सीडेंट कर गया तथा बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसी दरमियान बारात में जाने के लिए दो लड़के अपनी बाइक से जा रहे थे तभी उस लड़के को एक्सीडेंट की हालत में देख कर अपनी बाइक रोक दी कि इस को अस्पताल तक पहुंचाया जाए। उसी दरमियान रक्सौल थाना की गश्ती टीम वहां पहुंची और उस लड़के को जख्म...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!