Sunday, June 21

सीमांचल

रक्सौल पुलिस व एसएसबी टीम ने तीन किलोग्राम चरस के साथ महिला समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार!

रक्सौल पुलिस व एसएसबी टीम ने तीन किलोग्राम चरस के साथ महिला समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लॉक डाउन व बॉर्डर के बन्द रहने के बावजूद तस्कर बाज नही आ रहे। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थो की तस्करी जारी है।इसी क्रम में रक्सौल पुलिस व एसएसबी 47 वीं बटालियन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान में एक बाईक समेत तीन किलोग्राम चरस बरामद किया।साथ ही एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कियाहै। जिसकी जानकारी देते हुए डीएसपी सह आईपीएस सागर कुमार ने बताया कि यह बरामदगी रक्सौल प्रखण्ड के सिसवा स्थित रेलवे ढ़ाला से की गयी। जिसके साथ रक्सौल के कोईरिया टोला निवासी विजय पांडेय व हरसिद्धि निवासी सुगंती देवी को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि मामले में छान बिन व कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।रक्सौल थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया की मामले में प्रथमिकी दर्ज कर तस्करों को न्यायिक हिरासत भेजने की कार्रवाई की जा रही है।वहीं,बरामद किए गए तीन मोबाइल के आध...
चोरी की बाइक के साथ रामगढ़वा पुलिस ने किया दो चोर को गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ रामगढ़वा पुलिस ने किया दो चोर को गिरफ्तार

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk ) ।रामगढ़वा पुलिस ने प्रभारी थानाध्यक्ष एस एन मण्डल के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर खर कटवा गाँव मे छापेमारी कर चोरी की हीरो बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है ।पुष्टि करते हुए दोनों चोर से पूछताछ पुलिस कर रही है ।गिरफ्तार दोनों चोर दादा ठाकुर व जय करण पंडित पलनवा थाना क्षेत्र के खर कटवा गाँव के निवासी है ।छापेमारी में अवधेश सिंह,जमादार प्रमुख कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे । ...
डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, टिकाकरण को सफल बनाने की अपील!

डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, टिकाकरण को सफल बनाने की अपील!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रामगढ़वा।( vor desk )।सोमवार को रक्सौल, रामगढ़वा ,छौड़ादानो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में कोविड टीकाकरण की सफलता को लेकर डीडीसी कमलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई अलग अलग प्रखंड पंचायतो के मुखियों, प्रमुख तथा पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई ।बैठक के दौरान डीडीसी कमलेश कुमार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत दिलवाने के आग्रह किया ताकि कोविड 19 पर काबू पाया जा सके ।उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण हेतु प्रखण्ड स्तर पर आरबीएसके की टीम बनाई गई है,जिसके लक्ष्य की पूर्णता के लिए जन प्रतिनिधियों को बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की जरूरत है। रक्सौल में हुई बैठक में एसडीओ आरती,डीडीएलआर राम दुलार राम,कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार,बीडीओ सन्दीप सौरभ,सीओ विजय कुमार,नप के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द ,स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार,यूनिसेफ़ के बीएमसी...
कार दुर्घटना में मृत युवकों के परिजनों को सांत्वना देने रामगढ़वा पहुंचे सांसद डॉ0संजय जायसवाल,पोंछे आसूं!

कार दुर्घटना में मृत युवकों के परिजनों को सांत्वना देने रामगढ़वा पहुंचे सांसद डॉ0संजय जायसवाल,पोंछे आसूं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk )।शुक्रवार की देर रात्रि रामगढ़वा तिलावे पुल के समीप डिवाइडर से टकरा कर कार दुर्घटना में मरे तीन युवकों के परिजनों से सोमवार को स्थानीय सांसद डॉ संजय जायसवाल को रामगढ़वा बाजार स्थित विनोद प्रसाद,छोटेलाल प्रसाद व रामशीष साह के घर पहुंच कर सांत्वना दिए । इस दौरान उन्होंने संकट के इस घड़ी में भगवान आप सबो को धैर्य रखने की बात कही ।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद ने परिजनों से कहा कि वे सांसद नही बल्कि दुख की इस घड़ी में बेटा ,भाई बनकर आये है वेटिनो नवजवान रामगढ़वा में सामाजिक कार्यो में भाग लेकर सभी रामगढ़वा वासी के दिलो में बस गए थे ।संसद के साथ प्रदीप सर्राफ,राहुल श्रीवास्तव ,रामशीष प्रसाद,प्रदीप गुप्ता,विशाल गुप्ता,संजय कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे । (रिपोर्ट:शेख मेराज आलम) ...
बिहार:अनलॉक शुरू,एक दिन अल्टरनेट कर 6 बजे से 2 बजे तक खुलेगी दुकानें,निजी दफ्तर रहेंगे बन्द!

बिहार:अनलॉक शुरू,एक दिन अल्टरनेट कर 6 बजे से 2 बजे तक खुलेगी दुकानें,निजी दफ्तर रहेंगे बन्द!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में लॉकडाउन को लेकर आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक थी। बैठक में लॉकडाउन को एक हफ्ते तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि राज्य सरकार ने कई तरह की छूट देने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन को अगले एक हफ्ते 8 जून तक के लिए बढ़ाया गया है।कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन को एक सप्ताह अर्थात 2 जून से 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार अब सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दूकानों को खोलने की अनुमति होगी। लेकिन दूकानें अल्टरनेट खुलेंगी। वहीं निजी दफ्तर बंद रहेंगे। खान-पान,कृषि से जुड़ी दुकानों के अलावे अन्य कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानो को खोलने का निर्णय लिया गया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 5 मई से 1 जून तक तीन चरणों में अलग-अलग प्र...
बिहार में 8 जून तक लॉक डाउन -4,सीएम नीतीश ने कारोबार के लिए रियायत देने के लिए दिए संकेत!

बिहार में 8 जून तक लॉक डाउन -4,सीएम नीतीश ने कारोबार के लिए रियायत देने के लिए दिए संकेत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बिहार में 1 जून को खत्म हो रहे लॉकडाउन को बढ़ाकर अब 8 जून तक कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है। सरकार ने 8 जून तक यानी 1 सप्ताह के लिए लॉकडाउन में इजाफा किया है। हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान ऑफ द छूट का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि बिहार में अब कारोबार के लिए अतिरिक्त छूट दी जाएगी। सीएम नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, मंत्रियों और अधिकारियों की अलग-अलग बैठक हुई है। CM ने अपने मंत्रिय...
सेवा ही संगठन के तहत विधायक प्रमोद सिन्हा ने बांटे मास्क व साबुन व दवा!

सेवा ही संगठन के तहत विधायक प्रमोद सिन्हा ने बांटे मास्क व साबुन व दवा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के सिरिसिया स्थित महादलित बस्ती और जगधर पलानवा पंचायत के जगधर ग्राम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा कोविड से बचाव व टीकाकरण की सफलता के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। "सेवा ही संग़ठन" के तहत आज केंद्र सरकार के 7 सफलतम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मेप्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के सौजन्य से प्रेषित मास्क,साबुन और दवाओं आदि का किट वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय नागरिकों से कोविड-19 से बचने के लिए दो गज की शारीरक दूरी बनाये रखने व मास्क पहनने व सावधानी बरतने के साथ ही टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।उन्होंने कहा कि कोविन का टीका अवश्य लें,क्योंकि, अब 45 से ऊपर के उम्र के लोगों को गावँ में ही टिका एक्सप्रेस वे आंगनबाड़ी केंद्रों पर टिका दिया जा रहा है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ई० ज...
नेपाल के वीरगंज में ब्लैक फंगस की दस्तक से चिकित्सक चिंतित,2 की मौत,8 संक्रमित!

नेपाल के वीरगंज में ब्लैक फंगस की दस्तक से चिकित्सक चिंतित,2 की मौत,8 संक्रमित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमा से लगे नेपाल के वीरगंज में भी ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है।कोरोना संक्रमण का सामना कर रहे मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि से चिकित्सकों के लिए भी इलाज की चुनौती खड़ी हो गई है।वे भारतीय चिकित्सा संस्थानों व विशेषज्ञ चिकित्सको के सम्पर्क में है,ताकि,इस रोग पर मिल जुल कर नियंत्रण पाया जा सके।इन तथ्यों का खुलासा वीरगंज में एक वर्चुअल सेमिनार के क्रम में चिकित्सकों ने किया है।खुलासा हुआ है कि दो मरीजो की अब तक मौत हो गई है,करीब आठ लोग संक्रमित हैं।इसमे अहम यह है कि दो की मौत पहले ही हो गई,रिपोर्ट बाद में आ सका। इस बीच , वीरगंज के मंगलम डायग्नोस्टिक सेंटर में हुई जांच में दो मरीजों में म्यूकोमाईकोशिस यानी ब्लैक फंगस की पुष्टि की गई।डायग्नोस्टिक के संचालक व सीनियर कंसल्टेंट पैथलॉजीस्ट प्रोफेसर डॉ अमरनाथ ठाकुर ने बताया कि वीरगंज के 25,45 व 50 वर्ष के उम्र के कोविड मर...
‘यास चक्रवात’ने खोल दी रक्सौल के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल,अभी तो मॉनसून का आगाज बाकी है…!

‘यास चक्रवात’ने खोल दी रक्सौल के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल,अभी तो मॉनसून का आगाज बाकी है…!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-वारिश से जहां टिकाकरण प्रभावित व अस्पताल परिसर में पानी से त्राहि त्राहि की स्थितिरक्सौल।( vor desk )।यास चक्रवात के कारण लगातार हो रही आंधी पानी ने रक्सौल के स्वास्थ्य व्यवस्था का पोल खोल कर रख दिया।यह महज टेलर की तरह था, जो टल गया।मगर मॉनसून का आगाज अभी बाकी है।ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि कोविड से जंग कैसे जीतेंगे और बुनियादी स्वास्थ्य सेवा कैसे सुचारु रह सकेगी,इस पर मंथन जरूरी हो गया है।क्योंकि,इस स्थिति में खुद स्वास्थ्य कर्मी भी त्राहि त्राहि करते दिखे। मॉनसून से पहले हुई इस बारिश से रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,अस्थाई कोविड केयर सेंटर व केसीटीसी कॉलेज स्थित टिकाकरण केंद्र समेत डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर डंकन हॉस्पिटल जलप्लावित हो गया।इससे त्राहि त्राहि की स्थिति रही। एक ओर  जहां कोविड टिकाकरण  बुरी तरह प्रभावित रहा।शुक्रवार को कुल 70 लोगों को ह...
कांग्रेस नेता राम बाबू यादव ने रक्सौल कोविड केयर और टीकाकरण स्थल का लिया जायजा,जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना!

कांग्रेस नेता राम बाबू यादव ने रक्सौल कोविड केयर और टीकाकरण स्थल का लिया जायजा,जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह विफल है। कुछ वैसा ही अब रक्सौल कोविड केयर व टीकाकरण स्थल की हो गई है। उक्त बातें कांग्रेस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने रक्सौल हजारीमल स्थित कोविड केयर व रक्सौल केसीटीसी कॉलेज टीकाकरण स्थल का निरीक्षण के बाद कही। श्री यादव ने कहा कि कोविड सेंटर जहां मरीजों का इलाज किया जाता है, वहां पानी भरा पड़ा है ।मेडिकल स्टाफ नदारद हैं। ऐसे में मरीज कहां जाकर अपना इलाज कराएंगे? स्थानीय विधायक व सांसद ने फोटो खिंचवा कर ये तो साबित कर दिया कि हमने एक अतिरिक्त हॉस्पिटल बना दिया है,परंतु उसकी बदहाली देख कर रोना आ रहा है ।ठीक उसी तरीके से रक्सौल टीकाकरण स्थल जो केसीटीसी कॉलेज में अवस्थित है ,वहां भी देखने को मिला। मैं 9:00 बजे से 10:30 बजे तक कॉलेज के मुख्य द्वार पर खड़ा रहा। एक भी स्वास्थ्य कर्मी इस जगह मौजूद नहीं रहे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!