शिक्षकों ने निगरानी वेब पोर्टल पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपडेट में विलम्ब होने पर जताई चिंता,दिया आवेदन!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के 30 शिक्षकों ने मांग किया है कि निगरानी वेब पोर्टल पर सर्टिफिकेट को अविलंब अपडेट किया जाए,ताकि,विभगीय निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को यह आवेदन प्रेषित किया है ।
बताया गया है कि वैसे शिक्षक जिनके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की अब तक जांच नहीं हुई थी, उनके लिए शिक्षा विभाग ने वेब पोर्टल तैयार कर शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करने का सख्त निर्देश जारी किया था।
लेकिन, निगरानी वेब पोर्टल पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र अभी तक प्रविष्ट नही होने के कारण शिक्षक गण अपना अपना प्रमाण पत्र निगरानी वेब पोर्टल पर अपडेट नही कर सके हैं।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रक्सौल के पत्रांक संख्या 254 दिनांक 20/07/2021 के द्वारा हमलोग का समस्त अभिलेख तथा शैक्षणिक प्रशैक्षणिक ...









