Monday, March 16

सीमांचल

आबकारी विभाग की टीम ने एक लाख रुपए के 96 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा!

आबकारी विभाग की टीम ने एक लाख रुपए के 96 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रामगढ़वा में शराब कारोबार का जाल दिन ब दिन फैलता जा रहा है।स्थानीय पुलिस की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच रक्सौल आबकारी विभाग की टीम ने करीब एक लाख रुपए मूल्य के 96 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए आबकारी थाना के निरीक्षक राकेश प्रकाश ने बताया कि मद्द निषेध व उत्पाद अधीक्षक अवधेश प्रकाश के निर्देश व सूचना पर रामगढ़वा के नरिरगिर चौक पर छापेमारी की गई।जिसमे रामगढ़वा बाजार निवासी 22 वर्षीय सुरज कुमार और 19 वर्षिय विक्की कुमार को 96 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।बरामद शराब कुल 17.280 लिटर है। जिसका अनुमानित मुल्य एक लाख रुपए है। पूछताछ करने पर दोनो ने बताया कि उक्त शराब बेतिया से लेकर आ रहे थे।गिरफ्तार कारोबारी हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। छापेमारी के पहुंची टीम में विभाग के अवर निरीक्षक अनिल कुमार...
रक्सौल केसीटीसी कॉलेज में एकलव्य योजना के अंतर्गत क्रीड़ा परिषद द्वारा खेल- कूद का आयोजन!

रक्सौल केसीटीसी कॉलेज में एकलव्य योजना के अंतर्गत क्रीड़ा परिषद द्वारा खेल- कूद का आयोजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर स्थित केसीटीसी कॉलेज में एकलव्य योजना अंतर्गत क्रीडा परिषद द्वारा खेलकूद समारोह का आयोजन हुआ। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए क्रीड़ा प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि दुर्भाग्य है कि रक्सौल जैसे सीमांचल शहर में ना ही कोई स्टेडियम है और ना ही कोई सार्वजनिक मैदान। इसके अभाव में विश्वविद्यालय की किसी भी प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्र छात्राएं भाग लेने से वंचित रह जाते हैं ।आज लंबे समय के बाद इसकी शुरुआत हो रही है ताकि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में इस कॉलेज के छात्र छात्राओं की सहभागिता हो सके । समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 प्रो0 जय नारायण प्रसाद ने की ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है और हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा । मुख्य अतिथि नगर प...
रेल से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु स्वच्छ रक्सौल द्वारा चौथे चरण के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित!

रेल से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु स्वच्छ रक्सौल द्वारा चौथे चरण के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। स्वच्छ रक्सौल संस्था के तत्वाधान में रक्सौल रेलवे के समस्याओं का समाधान नहीं हो पाने के कारण चौथे चरण का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित हुआ ।संस्था अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि अपने मांगो को लेकर संस्था द्वारा लगातार आंदोलन होता रहेगा। होली के उपरांत 2 मार्च से अनशन होगा।उन्होंने कहा कि अब तक चरणबद्ध आंदोलन के जरिये हम गहरी नींद में सोए रेलवे के पदाधिकारियों को जगाने की कोशिश करते रहें। अब हम लोगों का मिशन है कि जब तक समाधान नहीं तब तक आराम नहीं ।रेल अधिकारियों को हर हाल में रक्सौल के समस्याओं का समाधान करना होगा।हमारी मांगो में प्लेटफार्म नंबर दो पर शौचालय का निर्माण, रक्सौल से सिकटा, मोतिहारी के लिए ट्रेन परिचालन, पूर्व के भांति 120 दुकानों का आवंटन, खेल का मैदान, लाइट वेट ओभर ब्रिज का यथा शीघ्र निर्माण शामिल है। जो जनहित के लिए अनिवार...
नेपाल के कोविड नियंत्रण समिति ने की बॉर्डर को पूर्ण रूप से खोलने व भारतीय वाहनों को इन्ट्री देने की सिफारिश!

नेपाल के कोविड नियंत्रण समिति ने की बॉर्डर को पूर्ण रूप से खोलने व भारतीय वाहनों को इन्ट्री देने की सिफारिश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण को ले कर पिछले एक वर्ष से नियंत्रित नेपाल - भारत की सीमा को अधिकृत रूप से खोलने व भारत-नेपाल मैत्री बस के परिचालन समेत भारतीय वाहनों को इन्ट्री देने की तैयारी शुरू हो गई है। नेपाल के कोविड 19 संकट व्यवस्थापन केंद्र ( सीसीएमसी) ने मन्त्रिपरिषद को दोनो देशों के बीच यातायात संचालन की सिफारिश की है।अगर ऐसा हुआ ,तो,होली पर्व के अवसर पर दोनो देशों के लिए काफी फायदेमंद होगा।वहीं, सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार को भी गति मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक,गुरुवार को प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय में हुई सिसिएमसी की बैठक में नेपाल र भारत के बीच यातायात संचालन की सिफारिश की गई है। सिफारिश में रक्सौल समेत विभिन्न 13 रूट से भारत-नेपाल मैत्री बस व अन्य सेवा का परिचालन शुरू किये जाने को हरी झंडी दी गई है।इसमे बिहार,यूपी आदि राज्यो से पर...
अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला राष्ट्रीय सम्मान!

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला राष्ट्रीय सम्मान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय महिला समिति के प्रदेश कमिटी के द्वितीय कार्यकारिणी की बैठक में रक्सौल शाखा के कार्यो की सराहना के साथ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। बताया गया कि पटना में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्षा शारदा लखोटिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्षा मीना तोदी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा लोहिया द्वारा रक्सौल शाखा को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष वीणा गोयल, सचिव सोनू काबरा, कोषाध्यक्ष संगीता धनोठिया को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद रक्सौल पहुँचने पर सम्मेलन की ओर से उनका स्वागत भी हुआ।जिसमे शाखा अध्यक्षा मीना भरतिया ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है पहली बार बिहार में रक्सौल शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। इधर,सम्मान मिलने पर कैला...
रक्सौल नगरक्षेत्र में नालों की सफाई के साथ मच्छररोधी दवा का छिड़काव और फॉगिंग की मांग!

रक्सौल नगरक्षेत्र में नालों की सफाई के साथ मच्छररोधी दवा का छिड़काव और फॉगिंग की मांग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
* मेन रोड की धूल की समुचित सफाई जरूरी, केवल पानी का छिड़काव धूल की समस्या का समाधान नहीं रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगरक्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप और मेन रोड पर उड़ती धूल की समस्या के समाधान के लिये नगरक्षेत्र में नालों की सफाई, मच्छररोधी दवा और डीडीटी पाउडर के छिड़काव के साथ फॉगिंग कराये जाने और मेन रोड की धूल की समुचित सफाई कराए जाने का आग्रह डॉ. स्वयंभू शलभ ने रक्सौल नप सभापति, उपसभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी से किया है। इन समस्याओं के मद्देनजर कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आंनद ने कहा कि शीघ्र फॉगिंग मशीन चलाया जाएगा। वहीं नप उपसभापति रोहिणी शाह ने भी बहुत जल्द काम शुरू होने की बात कही। डॉ. शलभ ने कहा है कि नालों के अंदर जमा कूड़ा कचरा मच्छरों की उत्पति का प्रमुख स्रोत है। कई जगहों पर सड़क पर भी कूड़े कचरे का ढेर जमा है। इनकी समुचित सफाई के बगैर मच्छरों से न...
गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट कराएगी एक हजार लोगों का नेत्र दान,नरौल में स्थापित होगी बुद्ध प्रतिमा!

गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट कराएगी एक हजार लोगों का नेत्र दान,नरौल में स्थापित होगी बुद्ध प्रतिमा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk ) ।शिक्षा के बगैर सामाजिक चेतना जागृत नही हो सकती।इसके लिए समाज के अभिवंचित वर्गों के बीच शिक्षा की ज्योति को जलाना होगा।उक्त बातें गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट,संत कबीर नगर नरौल के संस्थापक अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने बुधवार की देर शाम आदापुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दुनिया को युद्ध या आतंकवाद की नही बल्कि बुद्ध की जरूरत है,जिन्होंने करुणा,मैत्री,बन्धुता,अहिंसा जैसे मानवीय विचारों से मानव समाज को अन्वेषी बनाया। उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध,संत गुरु रविदास,फूले दम्पति, संत कबीर,शाहूजी महाराज,संत गाडगे सरदार पटेल,अबुल कलाम आजाद जैसे महापुरुषों के विचारों से ही अखंड भारत के खोए हुए गौरव को हासिल किया जा सकता है और हमारा देश उन्ही के विचारों व आदर्शो को आत्मसात करके विश्व गुरु ...
होली पर्व को ले कर शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज,39 लीटर नेपाली शराब के साथ एक धराया!

होली पर्व को ले कर शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज,39 लीटर नेपाली शराब के साथ एक धराया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।होली पर्व को देखते हुए जहां प्रशासन एक ओर शराब तस्करी पर नकेल कसने में जुटी है,वहीं,दुसरीं ओर शराब तस्कर भी तू डाल डाल मैं पात पात का खेल खेल रहे हैं।खुली सीमा के रास्ते हो रही तस्करी चुनौती बनी हुई है। इसी बीच,छौड़ादानो के महुआवा पुलिस ने चंद्रमन गांव से 39 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।तस्कर की पहचान छौड़ादानो के बलिराम पुर निवासी सुवास गोस्वामी के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस सह डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि एक टोकरी में शराब छुपा कर तस्करी की जा रही थी।जिसे गुप्त सूचना पर जांच के क्रम में पकड़ा गया। ...
टीबी हारेगा-देश जीतेगा ‘के नारे के साथ रक्सौल पीएचसी में बैठक आयोजित!

टीबी हारेगा-देश जीतेगा ‘के नारे के साथ रक्सौल पीएचसी में बैठक आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
' रक्सौल।(vor desk)। 'टीवी हारेगा-देश जीतेगा ' के नारे के तहत मंगलवार को रक्सौल पीएचसी में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमे स्थानीय अधिकारियों समेत शहर के सरकारी एवं निजी चिकित्सक, धर्मगुरु व विभिन्न सामाजिक संगठनो के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीएचसी प्रभारी सह अनुमंडलीय अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. के. सिंह ने बताया कि 24 मार्च को टीबी( यक्ष्मा ) दिवस है।जिसको ले कर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में एक-एक दिन 24 मार्च के पूर्व सभी लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण व बचाव की जानकारी के साथ यह बताया जा रहा है कि अपने आसपास या जानकारी वाले टीबी मरीजों को पीएचसी में भेजे। यहाँ टीबी का सम्पूर्ण ईलाज होता है। ईलाज के दौरान मरीजों को पोषण सहयोग के तौर पर 500 रुपये भी खान-पान के लिए दिए जाते है...
कैंडी स्वीट्स को भारतीय मानक ब्यूरो से मिला आइएसओ प्रमाण पत्र,16वीं वर्ष गांठ पर मना उत्सव !

कैंडी स्वीट्स को भारतीय मानक ब्यूरो से मिला आइएसओ प्रमाण पत्र,16वीं वर्ष गांठ पर मना उत्सव !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। शहर के मयूर गली स्थित कैन्डी स्वीट हाउस का सोलहवां वर्षगाँठ समारोह पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया । वार्षिकोत्सव पर श्री अग्रवाल द्वारा केक काटा गया तथा कैन्डी स्वीट हाउस को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्राप्त ISO :9001: 2015 प्रमाण-पत्र का अनावरण भी किया गया । इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कैन्डी स्वीट हाउस के प्रोपराइटर हरीश खत्री समेत प्रतिष्ठान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए इस बात को रेखांकित किया कि भारत एवं नेपाल के प्रवेश द्वार स्थित कैन्डी स्वीट्स हाउस किसी परिचय का मोहताज नहीं है तथा अपनी गुणवत्ता युक्त विभिन्न किस्म की मिठाइयों समेत तमाम लजीज व्यंजन के कारण मिष्ठान्न प्रेमियों की पहली पसन्द बना हुआ है । उन्होंने कहा क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!