दिशा की बैठक में विधायक प्रमोद सिन्हा ने की मांग-‘आईसी/एनसी चेंज’ के नाम पर अवैध वसूली बन्द करे प्रशासन!
सांसद, डीएम व विधायक के साथ दिशा की हुई समीक्षात्मक बैठक
मोतिहारी।(vor desk)। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह मोतिहारी सांसद-सह-अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में व पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी 'दिशा' की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।उक्त समीक्षा में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, विधायक राणा रणधीर सिंह, विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव, विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, विधायक पवन कुमार जायसवाल, विधायक कृष्ण नंदन पासवान, विधायक सुनील मणि तिवारी व विधायक शालिनी मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त समीक्षा में पूर्व में हुए दिशा की बैठक की कार्यवाही केे अनुपालन की समीक्षा की गई तथा विभागों द्वारा किए गए अनुपालन प्रतिवेदन को सदस्यों द्वारा...









