Thursday, March 19

सीमांचल

बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित,15 दिन बाद हालात की समीक्षा के उपरांत होगा अगला निर्णय

बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित,15 दिन बाद हालात की समीक्षा के उपरांत होगा अगला निर्णय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने पत्र जारी कर बुधवार को इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने गुरुवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर दी गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र के अनुसार कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। 15 दिन के बाद समीक्षा बैठक की जायेगी। इसके बाद ही आगे निर्णय लिया जायेगा। कल से शुरू होने वाले सभी निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों का ट्रेनिंग कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।बता देें कि जून में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव कराना कोरोना काल में मुश्किल लग ...
वीरगंज में फिर एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत,मंगलवार को मिले 91 संक्रमित!

वीरगंज में फिर एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत,मंगलवार को मिले 91 संक्रमित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वीरगंज में मंगलवार को इलाज के क्रम में फिर एक संक्रमित्त की मौत हो गई।जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासकीय अधिकृत विनय कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति हाल ही में भारत से लौटा था,जिसकी आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी।उन्होंने बताया कि वीरगंज के बहुवरी वार्ड 14 निवासी उक्त 57 वर्षीय व्यक्ति की नारायणी व्योधा हॉस्पिटल में उपचार के क्रम में मंगलवार की सुबह मौत हो गई।उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों में वीरगंज में 4 पुरूष व एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।अब तक पर्सा जिला में कुल मौत की संख्या 58 पहुंच गई है। इधर,सोमवार को कोविड जांच में वीरगंज में संक्रमित मिले।जबकि, मंगलवार को 91 संक्रमित हुए हैं।लगातार संख्या बढ़ने से खौफ है। वीरगंज बॉर्डर पर कड़ाई:भारत में आयोजित हुए कुम्भ व कोलकाता से आने वालो पर कड़ी नजर रख...
कोविड टिकाकरण में बेकाबू भीड़ से हो रही परेशानी,स्वास्थ्यकर्मी खतरे में!

कोविड टिकाकरण में बेकाबू भीड़ से हो रही परेशानी,स्वास्थ्यकर्मी खतरे में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को महज 150 लोगो को कोविड का टीका दिया गया।दोपहर बाद टिका खत्म हो जाने से लोगों को वापस लौटना पड़ा।लोगों में इस कारण नाराजगी दिखी।इसमे प्रथम व दूसरा डोज लेने पहुंचे लोग शामिल थे। इस बीच भाजपा नेता ओम प्रकाश मिश्र ने कोविड का दूसरा टिका लिया ।उन्होंने कहा कि टिका लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।इसलिए टिका अवश्य लेना चाहिए।वहीं,युवा मनीष कुमार ने अपनी मां के साथ कोविड टिका का पहला डोज लिया।उन्होंने कहा कि निःशुल्क टिका लगना एक उपलब्धि है।टिका सबको लगवाना चाहिए। इधर,रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि जिला से टीका नही आने से स्टॉक शून्य हो गया है।हालांकि, देर शाम आपूर्ति हुई। ऐसे में आज बुधवार को 400 डोज उपलब्ध होने के बाद 400 लोगों को टिका लगेगा। उन...
रक्सौल की बड़ी मस्जिद में नही मिलेगी इन्ट्री, ईमाम ने घर पर नमाज पढ़ने का किया अपील

रक्सौल की बड़ी मस्जिद में नही मिलेगी इन्ट्री, ईमाम ने घर पर नमाज पढ़ने का किया अपील

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।माह- ए - रमजान पर घरों से ही नमाज अदा करने की अपील की गई है।कहा गया है कि बिहार सरकार के नए गाइडलाइन के तहत मंगलवार से मस्जिद को बंद कर दिया गया है। फिर से कोरोना के बढ़ते कदम को देखते हुए मस्जिद के ईमाम मुफ्ती जुनेद ने अपनी अपील में तमाम मुसलमान भाइयों से आग्रह करते हैं कि अपने-अपने घर पर ही नमाज़ पढ़े। बिना मतलब के घर से बाहर ना निकलें, सरकार की नई गाइडलाइन आने तक इन के आदेश को पालन करना सुनिश्चित करें। ...
इग्नू में जनवरी 2021 सत्र के लिए नामांकन की तिथि बढ़कर 30 अप्रैल 2021 तक!

इग्नू में जनवरी 2021 सत्र के लिए नामांकन की तिथि बढ़कर 30 अप्रैल 2021 तक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इग्नू में जनवरी 2021 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा एवं डिप्लोमा प्रोग्रामों में कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 तक बढ़ा दी गई है। उक्त जानकारी रक्सौल केसीटीसी कॉलेज इग्नू के समन्वयक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो. सिन्हा ने बताया कि इग्नू में नामांकन ऑनलाइन होता है, जिसके लिए इग्नू के मुख्य वेबसाइट पर जाकर नामांकन संबंधित सारी जानकारी विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं।ऑनलाइन नामांकन वर्तमान में कोविड-19 की महामारी में छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम की पुस्तकें घर पर ही डाक द्वारा भेज दी जाती है। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि इग्नू से अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं कोरोना काल में तुलनात्मक रूप से पढ़ाई की कम क्षति हुई है। प्रो. सिन्हा ने बताया कि विद्...
कुम्भ में शाही स्नान कर लौटे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह व रानी कोमल शाह कोरोना संक्रमित्त

कुम्भ में शाही स्नान कर लौटे नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह व रानी कोमल शाह कोरोना संक्रमित्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह और उनकी पत्नी कोमल शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ज्ञानेंद्र शाह 11 अप्रैल को कुंभ दर्शन के लिए हरिद्वार में पहुंचे थे. स्वास्थ्य मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि पोजिटिब मिलने पर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। बताया गया है कि लौटने पर वे सबसे पहले सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। उन्होंने महाकुंभ मेले में शिरकत की थी. इसके अलावा वे तीन दिनों तक हरिद्वार में शाही स्नान किये थे। इधर,पूर्व राजा रानी के पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर बॉर्डर पर जांच और बढाई गई है।कुम्भ से लौटने वालों पर खास नजर है। ...
रक्सौल में इलाज के क्रम में एक कोरोना संक्रमित की मौत,फिर मिले 36 संक्रमित!

रक्सौल में इलाज के क्रम में एक कोरोना संक्रमित की मौत,फिर मिले 36 संक्रमित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो*आदापुर प्रखण्ड के भवानीपुर में स्थिति हुुई गम्भीर,जांच के आदेश रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित होने लगी है।शहर के एक हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है।इससे दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक,सोमवार की देर रात्रि इलाज के क्रम में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक,शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक हॉस्पिटल में आदापुर थाना क्षेत्र आंध्रा गांव निवासी संक्रमित आनंद बिहारी सिंह की मौत हो गई। इसकी पुष्टि पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की है। इधर,मंगलवार को हुई कोविड जांच का आंकड़ा भी डराने वाला रहा।रक्सौल में कुल 36 संक्रमित मिले हैं। इसकी जानकारी देते हुए कोविड के नोडल पदाधिकारी सह पीजीआरओ आनन्द प्रकाश ने बताया कि रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पि...
एसडीओ व एएसपी के नेतृत्व में कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन को ले कर समीक्षा बैठक

एसडीओ व एएसपी के नेतृत्व में कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन को ले कर समीक्षा बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनुमंडल स्तर पर कोविड-19 को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी आरती की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक रखी गई। जिसमें एएसपी शैशव यादव समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्दीप सौरभ, अंचलाधिकारी विजय कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी आनन्द गौतम, एवं सीडीपीओ समेत अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मास्क चेकिंग, एवं लॉकडाउन का कठोरता से पालन करेंगे।साथ ही रामनवमी पर्व सोशल डिस्टेंस के पालन के साथ घर पर ही मनाने की अपील की गई।वहीं,सरकारी गाइड लाइंस के अक्षरशः पालन पर जोर दिया गया।दुकानों को शाम छह बजे बन्द कराने व सड़क पर बेवजह घूमने व भीड़ लगाने वालो पर सख्ती के निर्देश दिए गए। ...
एसडीओ आरती दिखी ‘एक्शन मोड’ में, शाम छह बजे बन्द होने लगी रक्सौल की दुकानें!

एसडीओ आरती दिखी ‘एक्शन मोड’ में, शाम छह बजे बन्द होने लगी रक्सौल की दुकानें!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल में कोरोना संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है।सोमवार को यहां फिर 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं।इसमे 14 डंकन होस्पिटल,5 एसआरपी हॉस्पिटल व 2 रक्सौल पीएचसी में हुए जांच में मिले हैं।इधर,राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड़ में आ गई है।सख्ती शुरू होते ही आज 6 बजे शाम दुकानें बंद होनी शुरू हो गई।यही नही प्रशासन ने बेवजह रोड पर घूम रहे लोगों को भी हड़काया और मास्क नही पहनने वालों से जुर्माना भी वसूल किया। वैश्विक महामारी कोरोना के गाइडलाइंस और सरकारी दिशा निर्देश के अनुपालन के लिए खुद एसडीओ आरती ने कमान संभाला और शहर में घुम घूम कर जायजा लिया और चेताया भी। रक्सौल थाना गेट पर वाहन की जांच के साथ मास्क नही पहनने वाले लोगों को फटकार लगाते हुए जुर्माना भी वसुल किया। इसके साथ ही एसडीओ आरती के नेतृत्व में शहर के विभिन्न म...
बिहार में कोविड नियंत्रण के लिए नाइट कर्फ्यू,शाम 6 बजे तक ही खुलेगी दुकानें,15 मई तक स्कूल बंद

बिहार में कोविड नियंत्रण के लिए नाइट कर्फ्यू,शाम 6 बजे तक ही खुलेगी दुकानें,15 मई तक स्कूल बंद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(vor desk )।बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से कोरोना नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम के बारे में बताया। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के बाहर बसे अपने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने राज्य में लौट आएं। आइए जानते हैं नाइट नाइट कर्फ्यू में क्या खुलेंगे क्या बंद रहेंगे--स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान समेत अन्य शिक्षण संस्थान 15 मई तक बंद रहेंगे।-15 मई तक बिहार में कोई परीक्षा नहीं होंगे।- 15 मई तक सिनेमा हॉल, स्टेडियम बंद, जिम, जू, पर्यटन स्थल बंद।- जरूरी सेवा से जुड़े दफ्तर को छोड़कर सरकारी कार्यालय 5 बजे तक बंद हो जाएंगे। केवल 33 फीसदी कर्मचारी ऑफिस में होंगे।- राशन...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!