50 लाख रूपये मूल्य के 50 ग्राम ब्राउन सुगर समेत दो तस्करों को हरैया पुलिस ने पकड़ा!
रक्सौल।(vor desk )।अंतिम चरण के तहत रक्सौल प्रखण्ड में होने वाले पंचायत चुनाव को ले कर बॉर्डर पर सुरक्षा व निगरानी बढा दी गई है।इसी क्रम में हरैया पुलिस ने 50 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि गुप्त सूचना पर ऊक्त बरामदगी हुई।इस दौरान पकड़े गए तस्करों की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पचभिडिया निवासी अरुण यादव( 32 वर्ष ) व संजय पंडित( 43 वर्ष ) के रूप में की गई है।दोनो लाल रंग के अपाची मोटरसाइकिल पर सवार थे।जिसे नियंत्रण में ले लिया गया है।मोटरसाइकिल पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नही था।
हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दोनों को रक्सौल के परेउवा बाजार स्थित बौधि माई स्थान से पकड़ा गया है।ये तुमड़िया टोला से आ रहे थे।बरामद ब्राउन सुगर पैकेट में था,जिसे छुपा कर रखा गया था। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 ल...









