रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर शुरू हुआ टिकाकरण, विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निरीक्षण!
रक्सौल।(vor desk )। शहर स्थित केसीटीसी कॉलेज में कोरोना के लगातार तेज होते संक्रमण के बीच टीकाकरण शिविर शुरू किया गया। पहले रक्सौल पीएचसी के सत्र स्थल पर टिकाकरण हो रहा था।
पीएचसी रक्सौल में जगह की कमी और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की पहल के बाद स्थानीय प्रशासन की अनुशंसा पर जिला अधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने केसीटीसी कॉलेज का अधिग्रहण का निर्देश दिया। उपरांत,केसीटीसी कॉलेज को टीकाकरण के लिये चयनित कर आज से केसीटीसी कॉलेज में टिकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है।
इस कॉलेज केंद्र में 3 रजिस्ट्रेशन व 3 वेरिफिकेशन काउन्टर बनाये गए हैं,जिससे काफी राहत मिली है।हालांकि,मंगलवार को 45 से ऊपर के उम्र के लोगों का टिकाकरण हो रहा है।अगले निर्देश से 18 से 44 वर्ष के लोगों का भी टिकाकरण होगा।
https://youtu.be/aVNLyN5YW1w
इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक ...









