इग्नू में जुलाई 2021 सत्र के लिए 15 सितंबर तक होगा नामांकन व पुनः पंजीकरण
रक्सौल।( vor desk )।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जुलाई 2021 सत्र के लिए नामांकन एवं पुनःपंजीकरण की तिथि 15 सितंबर 2021 तक बढ़ा दी गई है ।उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल अध्ययन केंद्र के समन्वयक सह परीक्षा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण विद्यार्थी नामांकन लेने से वंचित रह गए है इसलिए इग्नू ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने के लिए नामांकन की तिथि को बढ़ाने का निर्णय किया है । प्रो० सिन्हा ने बताया कि इग्नू गुणात्मक शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है जिसके कारण पूरे देश ही नहीं कई देशों में भी अपना विशेष स्थान बनाने में सफलता हासिल किया है । समय पर परीक्षा , समय पर परीक्षाफल का प्रकाशन एवं नियमित सत्र छात्र छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रहा है । कोरोना के विकट अवधि में भी अ...









