नेपाल के फैक्ट्री में जख्मी 5 भारतीय कामगारों की पटना के हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में मौत,लीपापोती जारी!
-पर्सा जिला के एसपी बेल बहादुर पांडे ने की है गुरुवार को पुष्टि-जगदम्बा ग्रुप से जुड़े सौरभ समूह द्वारा संचालित ऊक्त फैक्ट्री में हुई घटना पर लीपापोती का हो रहा प्रयास-एक मधेशी सांसद का है फैक्ट्री को संरक्षण-घटना में मौत के करीब एक सप्ताह बाद एसपी ने की पुष्टि-26 अगस्त की दोपहर हुई घटना में 15 मजदूर हुए थे घायल,छह रेफर थे पटना
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड 22 के जगन्नाथपुर मनियारी स्थित सर्वोत्तम स्टिल उद्योग में 26 अगस्त को हुए वायलर विस्फोट की घटना में घायल होने के बाद पटना रेफर किये गए छह भारतीय कामगारों में पांच के मृत्यु होने की दुःखद खबर आई है।इस खबर के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया है कि मौत के खबर को दबाने की कोशिश की जा रही थी।साथ ही अब तक फैक्ट्री व संचालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की बजाय वीरगंज प्रशासन मामले पर लीपापोती करने में जुटी ह...









