Tuesday, June 23

सीमांचल

कलवार कल्याण समिति द्वारा श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन, कोरोना मुक्ति हेतु की गई प्रार्थना

कलवार कल्याण समिति द्वारा श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन, कोरोना मुक्ति हेतु की गई प्रार्थना

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलवार कल्याण समिति के तत्वाधान में श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन हुआ।शहर के श्री रामजानकी मंदिर सह विवाह भवन के प्रांगण में आयोजित पूजनोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता ने किया।उन्होंने बताया कि भलभद्र भगवान को हम सभी बलराम, हलधर, शेषनाथ आदि के नाम से भी जानते हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे। वे देवकी के सातंवे संतान थे। कंस के कारण माता देवकी के गर्भ से योगमाया ने उन्हें नंद जी के घर माता रोहिणी के गर्भ में डाल दिया था। कृष्ण जी इन्हें दाऊ जी कहकर पुकारते थे। भगवान श्री बलभद्र कलवार समाज के कुल देवता माने जातें हैं। जिनकी पूजा पूरे भारत वर्ष के साथ पड़ोसी देश नेपाल में भी की जाती है। इस बाबत समिति के मीडिया प्रभारी अमरदीप गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण यह पूजा...
दिल्ली के चांदनी चौक की तरह होगा रक्सौल का मेन रोड:प्रमोद सिन्हा

दिल्ली के चांदनी चौक की तरह होगा रक्सौल का मेन रोड:प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पीएम के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा सेवा एवं समर्पण अभियानरक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की बैठक स्थानीय आर्य समाज अतिथिशाला में रविवार को आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा , प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ध्रुप प्रसाद भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई० जितेन्द्र कुशवाहा , ब्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता , जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक समसुद्दीन आलम, अतिपिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक धर्मनाथ साह ने दीप प्रज्जवलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मण्डल अध्यक्...
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनोकामना माई मन्दिर में होगा भव्य मेला का आयोजन

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनोकामना माई मन्दिर में होगा भव्य मेला का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित मनोकामना माई मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा मेला समिति की बैठक स्थानीय मुखिया पति नायाब आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मेला की भव्यता एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा कि इस बार का मेला कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही श्री यादव ने कहा की मनोकामना माई मंदिर में 10 दिनों तक मेला चलता है। नवमी को बली दी जाती है। इसके साथ ही लाखों की संख्या में मेला में भीड़ होती है। अंतर्राष्ट्रीय शहर होने के कारण क्षेत्र के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी मेला का लुफ्त उठाने मनोकामना माई मंदिर में आते हैं ।समिति के सभी सदस्यों ने एक सुर में इस बार मेला को भव्य रूप देने की शपथ ली। मौके पर मेला समिति के सदस्य ...
दस दिव्यांगो को दिया जाएगा निःशुल्क कृत्रिम अंग,शिविर में हुए जरूरतमंदों का चयन!

दस दिव्यांगो को दिया जाएगा निःशुल्क कृत्रिम अंग,शिविर में हुए जरूरतमंदों का चयन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।किसी हादसे, चोट, जन्मजात विकृति या गंभीर बीमारियों के कारण हाथ या पैर गवां चुके लोगों को जीवन में नया कदम बढ़ाने का हौसला व हिम्मत देने के अभियान के तहत महावीर जयपुर फूट लिम्ब रिहैबिलिटेशन सेंटर के तत्वाधान में रोटरी क्लब( बीरगंज) द्वारा कृत्रिम अंग प्रदान करने की पहल की गई है । रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी आरती एवं स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के सहयोग से रोटरी क्लब ने रक्सौल के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे निःशुल्क कृत्रिम पैर का वितरण करने हेतु 32 लोगों की जांच की गई। डॉ. शाश्वत प्रसाद के नेतृत्व में जांच 10 महिला-पुरुष का चयन किया गया। 6 लोगों का पैर कुष्ठ बीमारी के वजह से और 4 लोगो ने दुर्घटना के वजह से पैर को खो दिया था। अब इन्हें कृत्रिम पैर दिए जाएंगे,ताकि इनके जीवन मे खुशियां आएं। ...
नेपाल सीमावर्ती रक्सौल व जोगबनी बॉर्डर के अंतराष्ट्रीय प्रवेश द्वार पर 40 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की मांग तेज!

नेपाल सीमावर्ती रक्सौल व जोगबनी बॉर्डर के अंतराष्ट्रीय प्रवेश द्वार पर 40 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की मांग तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल से लगे बिहार के प्रमुख प्रवेश द्वार रक्सौल समेत जोगबनी की सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज( हाई मास्ट नेशनल फ्लैग ) लगाने की मांग उठ रही है।अमृत महोत्सव वर्ष पर इस मांग को समर्थन भी मिल रहा है। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले रक्सौल-वीरगंज मुख्य सड़क स्थित मैत्री पुल से लगे नेपाल के शंकराचार्य गेट पर नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित है।जबकि, गेटवे ऑफ नेपाल के नाम से प्रसिद्ध रक्सौल सीमा पर राष्ट्रीय झंडे( हाई मास्ट ) का न होना खलता है। इसको ले कर सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने राज्य के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद को एक पत्र लिख कर ऊक्त मांग की है।उन्होंने कहा कि है पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के साथ हमारी सीमा लगती है।जहां काफी पहले से शंकराचार्य पर्यटकों के लिए आकर्षण व नेपालियों के लिए गौरव बोध कराता रहा है।अब वहां राष्ट्रीय ध्वज भी ...
दिशा की बैठक में विधायक प्रमोद सिन्हा ने की मांग-‘आईसी/एनसी चेंज’ के नाम पर अवैध वसूली बन्द करे प्रशासन!

दिशा की बैठक में विधायक प्रमोद सिन्हा ने की मांग-‘आईसी/एनसी चेंज’ के नाम पर अवैध वसूली बन्द करे प्रशासन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सांसद, डीएम व विधायक के साथ दिशा की हुई समीक्षात्मक बैठक मोतिहारी।(vor desk)। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह मोतिहारी सांसद-सह-अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में व पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी 'दिशा' की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।उक्त समीक्षा में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, विधायक राणा रणधीर सिंह, विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव, विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, विधायक पवन कुमार जायसवाल, विधायक कृष्ण नंदन पासवान, विधायक सुनील मणि तिवारी व विधायक शालिनी मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त समीक्षा में पूर्व में हुए दिशा की बैठक की कार्यवाही केे अनुपालन की समीक्षा की गई तथा विभागों द्वारा किए गए अनुपालन प्रतिवेदन को सदस्यों द्वारा...
वरिष्ठ पत्रकार चन्देश्वर सिंह आजाद का निधन,शोक

वरिष्ठ पत्रकार चन्देश्वर सिंह आजाद का निधन,शोक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढवा।( vor desk )। प्रखंड क्षेत्र के पटनी गावं निवासी समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार चन्देश्वर सिंह आजाद का निधन शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मोतिहारी स्थित एक निजी क्लिनिक में हो गया। स्वर्गीय आजाद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। जिसमें तीन पुत्र व एक पुत्री शामिल हैं। स्वर्गीय आजाद के निधन पर उनके घर परिवार सहित पूरे मंगलपुर पटनी गांव में शोक की लहर है। वही पत्रकार अशोक सिंह,मुनेश राम,दीपक अग्निरथ,धनंजय मिश्रा, रेयाज आलम लड्डू,डीएन कुशवाहा,सुबोध पांडे,गणेश शंकर,नूतन चन्द्र त्रिवेदी,लव कुमार,अनुज कुमार, विजय श्रीवास्तव श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, कुमार राकेश रंजन, मुन्ना कुमार उर्फ मुकेश कुमार, हिमांशु कुमार हिमकर, योगेंद्र यादव, जयप्रकाश समेत सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता ,राहुल श्रीवास्तव, संदीप कुमार सिंह, आचार्य मुकेश पांडे ,जय नारायण सिंह,अरविंद कुमार सिंह,मनोज कुमा...
20 हजार लोगों के बीमा का लक्ष्य दिसम्बर तक पूर्ण करें एलआईसी अभिकर्ता:सीनियर डिविजनल मैनेजर

20 हजार लोगों के बीमा का लक्ष्य दिसम्बर तक पूर्ण करें एलआईसी अभिकर्ता:सीनियर डिविजनल मैनेजर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*फ़ास्ट ट्रैक एम. डी. आर. टी बनने तथा शाखा में प्रीमियम में प्रथम स्थान के लिए सीनियर डिवीजनल मैनेजर ने अभिकर्ता नीतेश कुमार सिंह को किया सम्मानित रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल मैनेजर सुनील कुमार ने अधिकारियों व अभिकर्ताओं के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने कहा वित्तिय वर्ष 2021-2022 के लक्ष्य को दिसम्बर तक पूर्ण करें।हमारा लक्ष्य 20 हजार बीमा करना है।जिसमे सिंगल प्रीमियम 800 (लाख )व नव सिंगल प्रीमियम 1800 (लाख ) का लक्ष्य निर्धारित है।इसे हर हाल में पूर्ण करना है।उन्होंने अभिकर्ताओं से आह्वान किया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की श्रेष्ठता को बनाये रखने के लिए अभिकर्तागण उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के प्रति संकल्पित रहें। शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के रक्सौल शाखा कार्यालय के सभागार में मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के डिविजनल मैनेजर के य...
एसडीओ आरती ने पंचायत चुनाव को ले कर आदापुर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,हुई बैठक!

एसडीओ आरती ने पंचायत चुनाव को ले कर आदापुर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण,हुई बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर। (vor desk)।प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीओ आरती की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।जिंसमे चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई ।वहीं,एसडीओ आरती ने प्रखण्ड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा भी लिया। बताया गया कि प्रखण्ड के कुल 17 पंचायतों में 227 वार्ड सदस्य व वार्ड पंचों के साथ 17-17 मुखिया व सरपंच तथा दो जिला पार्षदों के चुनाव प्रस्तावित हैं।इसके लिए 233 मतदान केंद्र बनाए गए है,जिसमें 10 चलन्त बूथ शामिल है। चुनाव को निष्पक्ष,भय मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।जिसके मद्देनजर एसडीओ आरती ने कई निर्देश दिये। मतदाताओं की सुविधा व सुरक्षा को ले कर बैठक में चर्चा हुई।इसके साथ मतदान दलों व मतदान के लिए प्रत्येक मतदान केंद्रों पर प्रकाश,पेयजल आदि की सामूचि...
कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल बने पश्चिमी चंपारण जिला के संगठन प्रभारी!

कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल बने पश्चिमी चंपारण जिला के संगठन प्रभारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।जनता दल(यू०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूर्वी चंपारण जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल को पश्चिमी चंपारण(बेतिया) का जिला संगठन प्रभारी मनोनीत किया। इस बात की जनकारी युवा रक्सौल विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार ने दी। युवा विधानसभा प्रभारी ने बताया कि भुवन पटेल जब जिला अध्यक्ष थे तब उन्होंने ने पार्टी को बहुत ही मजबूती दिलाई थी और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने में काम किया उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को ऊर्जा देने का काम किया।इनके कार्यकुशलता को देखते हुए भुवन पटेल को इस पद पर मनोनीत किया गया है। इनके मनोनित होने पर हर्ष व्यक्त किया और सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को धन्यवाद दिया कि उन्होंने भुवन पटेल को जिम्मेवारी दे कर कार्य...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!