अनलॉक-8 : कोरोना को लेकर बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, बारात, जुलूस और डीजे पर पाबंदी यथावत !
पटना।( vor desk)।कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने नया गाइडलाइन जारी किया है। शादी समारोह और श्राद्ध कार्यक्रमों में लोगों की मौजूदगी को लेकर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। हालांकि विवाह समारोह के दौरान बारात में नाच-गाने (जुलूस) और डीजे की अनुमति अभी नहीं दी गई है। विवाह की सूचना तीन दिन पहले स्थानीय थाना को देनी होगी। 15 नवम्बर को खत्म हो रहे अनलॉक- 7 से एक दिन पूर्व आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद नया गाइडलाइन जारी कर दिया गया। अनलॉक-8 एक सप्ताह यानी 16 से 22 नवम्बर तक प्रभावी होगा। गृह विभाग ने रविवार को इसका आदेश जारी कर दिया।
सामान्य ढंग से खुले रहेंगे दुकान व प्रतिष्ठान:कोरोना से बचाव के उपायों के साथ दुकानें और प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुलेंगे। गाइडलाइन के तहत दुकान आदि में सभी को मास्क पहनना होगा। काउंटर पर सेनेटाइजर की व्यवस्था रखनी होगी और सोशल डिस्टेंसिंग क...









