सरकारी विद्यालयों में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती,हुआ वृक्षारोपण
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरंदरा मौजे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।साथ ही वृक्षा रोपण किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बच्चों को दोनो महापुरुषों के जीवनी से अवगत कराते हुए उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया।
मौके पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष, एवं विद्यालय के शिक्षक बलराम प्रसाद सिंह,रामाशीष प्रसाद,अब्दुल रहमान अंसारी, मंसफ हुसैन,मुस्तकीम, बैधनाथ बैठा,सरिता देवी, सीमा कुमारी,बिनीता कुमारी, जहां आरा एवं विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
सादगी व जीवनमूल्य अनुकरणीय:प्रवीण श्रीवास्तव
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के पनटोका राजकीय मध्य विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।जिंसमे ...









