रक्सौल स्थित बुनियाद केंद्र में मना अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस,दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल कार्यालय परिसर क्षेत्र में अवस्थित बुनियादी केंद्र भवन में 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी विजय कुमार तथा प्रखंड संख्याकि पदाधिकारीमिथिलेश कुमार मेहता व प्रबन्धक वीरेंद्र राम समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वृद्धजन का सम्मान करना चाहिए। अंचलाधिकारी विजय कुमार ने वृद्धजनों के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री वृद्धजन पेन्सन योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में विस्तारपुर्वक बताया ।बुनियादी केंद्र के बारे में भी बताया गया यदि कोई भी वृद्धजन किसी भी कारण से छूट गए हैं तो प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर अथवा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन या बुनियाद केंद्र में संपर्क कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रखंड संख्याकि पदाधिकारी मिथिलेश...









