आदापुर प्रखण्ड में शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव सम्पन्न,मतगणना के इंतजार के बीच प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी!
आदापुर।(vor desk )।पंचायत चुनाव के पांचवे चरण के तहत स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मतदान भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। इस दौरान जहां प्रशासन के कड़ी चौकसी के बदौलत कहीं से भी किसी तरह की चुनावी हिंसा नही हुई। खुद अनुमण्डल पदाधिकारी सह अनुमण्डल निर्वाची पदाधिकारी आरती व एएसपी चन्द्र प्रकाश मोनिटरिंग कर रहे थे।
पांचवे चरण के चुनाव को ले कर जहां नेपाल से लगी सीमा सील रही,वहीं,मौसम ने भी साथ दिया।
कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन पर जोर के बीच उत्साहित मतदाताओं ने जम कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कई जगह तो लंबी लाइन व ठेलम ठेल भीड़ दिखी।
अनेको बूथ पर महिला वोटरों के लिए पुरूष वोटरों ने इंतजार करना उचित समझा और सब्र के साथ अपनी बारी की प्रतीक्षा की।
'गांव की सरकार' बनाने को ले कर मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह ...









