रामगढ़वा :बाइक से जा रहे दो लड़कों की मौत, एक बुरी तरफ जख्मी
रक्सौल।( vor desk )। छठ पर्व पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई है. इस घटना में एक लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है.इस एक्सीडेंट के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा नारीरगिर चौक पेट्रोल पंप के पास की है. मृत लड़कों की पहचान आदापुर प्रखंड भवानीपुर पंचायत के भवानीपुर गांव निवासी शत्रुघ्न कुशवाहा का पुत्र 18 हरिओम और पुनदेव कुशवाहा का पुत्र 17 बुन्नीलाल के रूप में की गई है.बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लड़के अपने मामा के घर जा रहे थे. इस दौरान नारीरगिर पेट्रोल पंप के समीप अपाची बाइक से आ रहे युवक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में हरिओम की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई. वहीं, दूसरे युवक बुन्नीलाल की मौत मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. साथ ही बिजली पासवान (16) का इलाज चल...









