युक्रेन से लौटे छात्र -छात्राओं से विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुलाकात कर पूछा कुशल क्षेम,कहा-मोदी सरकार आपके साथ!
रक्सौल।( vor desk )।यूक्रेन से घर लौटने पर रक्सौल आनंदीगंज निवासी शिल्पा गुप्ता, सभ्यता नगर निवासी रंजन राज, आदापुर के श्याम पुर निवासी दिगम्बर कश्यप, सिरिसिया मॉल निवासी फ़ैयाजुल हक और मो० अरमान से क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने मुलाकात की और पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत करते हुए उनकी हौसलाफजाई की।ये सभी मेडिकल के पढ़ाई के लिए यूक्रेन के विभिन्न शहरों में रहते थे। इन सभी छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछते हुए विधायक श्री सिन्हा ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि भारत व राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि भारत एवं बिहार राज्य के संवेदनशील नेतृत्व एवं मजबूत इरादे की बदौलत यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं की वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से दूरभाष पर बात कर भारत की चिंताओं से अवगत कराया था।
...









