जिम्मेवारीपूर्ण ढंग से निष्पक्ष व ईमानदार पत्रकारिता आज के युग की जरूरत: रणजीत तिवारी
एनयुजेआई की बैठक में रक्सौल इकाई के नई कार्यकारणी के गठन ,संगठन की मजबूती समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा
जनवरी माह में एनयूजेआई की 50 वीं स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती समारोह मनाने का प्रस्ताव
-एनयूजेआई के प्रदेश संयोजक रणजीत तिवारी व जिला सह संयोजक मृत्युंजय पांडेय ने बैठक में लिया भाग
रक्सौल।( vor desk )।देश के पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (आई)बिहार की रक्सौल अनुमंडल इकाई की बैठक शहर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित हुई ।जिसमे संगठन के रक्सौल इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन,संगठन की मजबूती सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस दौरान एनयूजेआई की 50 वी स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती आगामी जनवरी माह में मनाने का प्रस्ताव रखा गया।जिसके लिये 11 सदस्यीय कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया,ताकि,आगामी कार्यक्रम की तिथि निर्धारण व कार्यक्रम की रूप रेखा तय हो सके।...









