द प्लूरल्स पार्टी की प्रसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने किया रक्सौल एयरपोर्ट का मुआयना,कहा-यहां से उड़ान चालू कराने के लिए चलाएंगे अभियान!
रक्सौल।( vor desk)।द प्लूरल्स पार्टी की प्रसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी सोमवार को रक्सौल के एयरपोर्ट की स्थिति को देखने के साथ इसे चालू कराने के लिए संघर्ष की घोषणा हेतु यहां पहुंची।उन्होंने कहा कि रीजनल कनेक्टिविटी ,टूरिज्म व बॉर्डर एरिया के लिए यह एयरपोर्ट काफी जरूरी है।दरभंगा से ज्यादा स्कोप रक्सौल एयरपोर्ट का है,क्योंकि, यह नेपाल बॉर्डर पर है।इसे अविलंब चालू किया जाना चाहिए।ऐतिहासिक व सामरिक महत्व रखने वाले रक्सौल एयरपोर्ट को चालू कराने के लिए हम जोरदार अभियान चलाएंगे।सरकार से हमारी मांग है कि यहां से जल्द उड़ान सेवा चालू करे।
वीआईपी पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इनकी कोई विचारधारा की राजनीति नही होती है।केवल सता के लिए ही इनकी राजनीति होती है।यह हमारे देश का दुर्भाग्य है। विचारधारा की राजनीति खत्म सी हो गई है,यह केवल इस ...









