आदापुर:एमडीएम के चावल वितरण में गड़बड़ी को लेकर विद्यालय में छात्रों ने किया हंगामा!
आदापुर।( vor desk )।प्रखण्ड के बेलहिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों ने एमडीएम के चावल वितरण में गड़बड़ी को लेकर शनिवार को विद्यालय परिसर में जमकर उत्पात मचाया।उपद्रवी छात्र एमडीएम के चावल के भरे बोरे को परिसर में पलट कर चावल भी छिट दिया।विद्यालय के छात्र राहुल कुमार,मंजेश कुमार,यादवलाल कुमार,ऋषभ कुमार आदि का कहना है उन्हें एचएम गौरीशंकर बैठा द्वारा वर्ग-एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को महज डेढ़-डेढ़ किलो व वर्ग-6 से आठ तक के छात्र-छात्राओं के बीच दो-ढाई किलो चावल ही प्रति छात्र वितरित किया जा रहा था।बार-बार आग्रह करने के बाद भी प्रभारी एचएम कुछ सुनने व मानने को तैयार नही थे।फ़लतः छात्र उग्र ही गए और एमडीएम के चावल फील्ड में छिट कर भारी नुकसान पहुंचाया।छात्रों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।मौके पर पर पहुँचे ग्रामीण मुकेश पंडित,रूपेश यादव,पवन कुमार यादव, परमा यादव आदि...









