रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल को 2023 तक के लिए मिला गुणवता प्रमाण पत्र!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल को पेशेंट सेफ्टी व केयर के मामले में गुणवता प्रमाण पत्र दिया गया है।यह प्रमाण पत्र नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स(कौंस्टूएंट बोर्ड,क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया)के चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर डॉ अतुल मोहन कोचर ने एक समारोह के बीच प्रदान किया है।बताया गया है कि हॉस्पिटल के रख रखाव व सेवा के मामले में यह गुणवत्ता प्रमाण पत्र 25 अगस्त 2023 तक के लिए वैध रहेगी।बता दे कि डंकन हॉस्पीटल इमानुएल हॉस्पिटल एसोसिएशन ( न्यू दिल्ली )की इकाई है,जो,वर्ष 1930 से संचालित है।हॉस्पिटल में जेनरल सर्जरी,डिलवरी,,फिजियोथेरेपी समेत विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के मामले में बेहतर सेवा व रख रखाव की जांच व समीक्षा के बाद ऊक्त प्रमाण पत्र दिया गया।बता दे कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 के तहत कुल 32 479 मरीजो का रजिस्ट्रेसन किया गया।जबकि, रिपीट रजिस्ट...









