बंध्याकरण शिविर में लापरवाही का आलम,ठंड के मौसम में फर्श पर सुलाया
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बन्ध्याकरण शिविर में कुव्यवस्था का आलम व्याप्त दिखा।ठंड के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं को ऑपरेशन के बाद फर्श पर गद्दा बिछा कर सुला दिया गया।यही नही सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन भी जम कर हुआ।क्योंकि,बंध्याकरण के बाद महिलाओं के साथ उनके परिजनों को भी रहने की इजाजत दे दी गई थी।मजे की बात तो यह है कि उसमें नवजात व बच्चे साथ थे।जिनमें संक्रमण फैलने की आशंका थी।मिली जानकारी के मुताबिक,केंद्र में मेरी स्टॉप्स को बंध्याकरण के लिए अधिकृत किया गया है।ऊक्त एजेंसी के द्वारा लगातार तीसरी बार बंध्याकरण किया गया।शनिवार को कुल 19 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया।जिन्हें रात में मातृ एवं शिशु सदन के बरामदे में ऑपरेशन के बाद भेड़-बकरी की तरह ठूस कर फर्श पर ही सुला दिया गया।हालांकि, उन्हें गदद्दा ,चादर व कम्बल दिया गया था।लेकिन,...









