‘गिलैन बारे सिंड्रोम’ नामक दुर्लभ रोग से पीड़ित रक्सौल का युवक एसआरपी हॉस्पिटल में हुआ स्वस्थ्य, जताया आभार!
रक्सौल ।(vor desk)।'गिलैन बारे सिंड्रोम' नामक गंभीर प्रकृति के रोग के शिकार हुए युवक को चिकित्सको ने गहन उपचार के बाद ठीक कर दिया गया है।
शहर के एसआरपी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने युवक को ठीक कर सकुशल भेज दिया।जिससे युवक व उसके परिजनों में खुशी के आंसू छलक आये।
सोमवार को इस बाबत मीडिया को जानकारी देते हुये एसआपी के निदेशक डॉ सुजीत ने बताया कि विगत 9 फरवरी को रक्सौल के पलनवा थाना क्षेत्र के लौकरिया निवासी शिवपूजन पटेल के 17 वर्षीय पुत्र आमोद पटेल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।उस समय उसके पैर चलने में असक्षम थे परिजनों ने आमोद को वार्ड में भर्ती कराया।उसके बाद कल होकर उसके हाथ-पैर दोनों काम करना बंद कर दिया था।आनन-फानन में उसे आईसीयू में लाया गया, उसके बाद उसकी स्थिति और बिगड़ती चली गयी। अचानक उसके छाती के मसल्स भी काम करना लगभग बन्द कर दिया, जिसके कारण सांस लेने में भी तकलीफ ह...









