बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा जन प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित!
रक्सौल।( vor desk )।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा समर्पण एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके भाजपा कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के संगठन जिला रक्सौल की ओर से जनप्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मराज साह ,जिला महामंत्री मुन्ना उर्फ बादल, जिला कार्यसमिति सदस्य के द्वारा जिला परिषद संख्या दो के जिला पार्षद सुनीता देवी, मुखिया धीरज गुप्ता, पखनहिया के उमेश चौरसिया, हरैया के अशोक साह ,नुनियाडीह के सुमीर साह, हरपुर पंचायत समिति वीरेंद्र प्रसाद, नूनिया डीह वार्ड सदस्य रमेश साह कौड़िहार सनी कुमार, जोकियारी एवं अन्य क्षेत्रों के जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर धर्मराज साह ने कहा कि देश में ज...









