लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा स्कूली बच्चों का हुआ निःशुल्क आंख जांच
रक्सौल।( vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय स्वंयसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E की इकाई संस्था लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा स्थानीय "एस ए भी स्कूल" के कक्षा चार से दस के सैकड़ों बच्चियों का "आंख जांच" नेपाल आंखा अस्पताल के डाक्टर मुस्तफा आलम, राहुल कुमार गुप्ता, मनीष सिंह,दिपरंजन कुमार तथा पवित्रा चौधरी की टीम के द्वारा किया गया।
जिसमें काफी बच्चियों के आंखों में समस्या पाई गई, जिनकी अलग से विस्तृत जांच के उपरांत दिशा निर्देश एवं आवश्यकतानुसार चश्मा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उपरोक्त जांच शिविर में सहयोगी के रूप में एस ए भी स्कूल के शिक्षक अशोक सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विक्टर डेका,एस.पी.यादव, बिनोद कुमार सिंह तथा कुमार नितीश ने काफी मजबूती से अपनी बहुमूल्य योगदान प्रदान किया।
जिसकी जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया...









