Saturday, June 27

सीमांचल

अब तक किसी एयरलाइंस कम्पनी ने रक्सौल से आरसीएस उड़ान के लिए नही लगाई है बोली!

अब तक किसी एयरलाइंस कम्पनी ने रक्सौल से आरसीएस उड़ान के लिए नही लगाई है बोली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल हवाई अड्डे को ऑपरेशनल बनाये जाने को लेकर डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब में प्रवर्त्तन निदेशालय, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने बीते 4 मार्च को बताया है कि भविष्य में किसी भी एयरलाईन द्वारा रक्सौल को जोड़ने वाले मार्गों के लिए बोली प्रस्तुत करते ही उस पर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के प्रावधानों के अनुसार विचार किया जाएगा। रक्सौल हवाई अड्डा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम दस्तावेज में असेवित हवाई अड्डों की सूची में उपलब्ध है। किसी भी एयरलाइन बोलीदाता ने रक्सौल हवाई पट्टी से आरसीएस उड़ान संचालित करने का प्रस्ताव अभी तक प्रस्तुत नहीं किया है। मेल में आगे बताया गया है कि आरसीएस-उड़ान के तहत एसएओ- चयनित एयरलाइन ऑपरेटर को वैध बोली और अवार्ड के माध्यम से असेवित और कम सेवा वाले हवाईअड्डों का पुनरुद्धार अथवा उन्नयन इसकी पहचान पर किया जाएगा। विदित है कि रक...
रक्सौल:चार्टड एकाउंटेंट  कार्यालय का हुआ उदघाट्न

रक्सौल:चार्टड एकाउंटेंट कार्यालय का हुआ उदघाट्न

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के मुख्य पथ स्थित विश्वमोहन मॉर्केट में रविवार को एक समारोह के बीच खंडेवाल अभिषेक एंड कम्पनी चार्टर्ड एकाउंटेंट कार्यालय का उद‍्घाटन संपन्न हुआ। रक्सौल नगर परिषद के पूर्व सभापति ओमप्रकाश गुप्ता,सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सीमा जागरण मंच के स्टेट कोर्डिनेटर महेश अग्रवाल आदि के द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काट कर कार्यालय का उद‍्घाटन किया गया। सीए अभिषेक खंडेवाल ने बताया कि यहां पर इनकम टैक्स, जीएसटी रिर्टन संबंधी सभी तरह की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मौके पर जगदीश प्रसाद गुप्ता, परमानंद मरोदिया, उमेश अग्रवाल, रौशन अग्रवाल उर्फ लडडू व रंजीत मेहता सहित अन्य मौजूद थे। ...
शटर तोड़ गिरोह की सक्रियता बढ़ी, रक्सौल में दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी!

शटर तोड़ गिरोह की सक्रियता बढ़ी, रक्सौल में दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर में चोर व शटर तोड़ गिरोह नित नए कारनामों को अंजाम दे रहे हैं,वहीं,पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। ताजा मामले मे शहर के बैंक रोड से लगे ओल्ड आईओसी गेट रोड प्रोफेसर विनोद अग्रवाल के मकान में स्थित कॉस्मेटिक दुकान राधिका स्टोर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली।गिरोह ने गेट ग्रिल तोड़ कर मार्किट में घुस कर दुकान का ताला तोड़ा,और चोरी कर आसानी से चंपत हो गये। प्रतिष्ठान संचालक अनिल कुमार खेतान के अनुसार चोरों ने घटना को रात एक बजे के बाद अंजाम दिया। क्योंकि एक पड़ोसी भोला प्रधान ने बताया कि वे एक बजे तक जगे थे तो सबकुछ ठीक था। उसके बाद सोने चले गये जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया हो। इधर,पुलिस का दावा है कि रात भर पुलिस जीप गस्ती करती रहती है साथ ही पैदल गश्ती की जा रही है।बावजूद,बीच बाजार में चोर गिरोह निडरता के साथ घटना को आसानी से अंजाम दे दिया। ...
एलआरडीसी राम दुलार राम को एक बार फिर मिला रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार

एलआरडीसी राम दुलार राम को एक बार फिर मिला रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आगामी विधान परिषद चुनाव की महत्ता को देखते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अवर निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को कार्यपालक पदाधिकारी के कार्य से मुक्त करते हुए एलआरडीसी रामदुलार राम को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। साथ ही पत्र में यह भी लिखा गया है कि अगर नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी का पदस्थापन नही होता है तो उक्त चुनाव के समाप्ति के बाद आगामी 08 अप्रैल से पुनः संतोष कुमार सिंह दैनिक एवं वित्तीय प्रभार में रहेंगे।बता दे कि डीसीएलआर राम दुलार राम तत्कालीन नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द के बूचड़खाना घोटाला में फंसने के बाद पदमुक्त होने पर प्रभार में थे।उनकी रिपोर्ट पर ही घोटाले की कलई खुली थी। ...
बारात में जा रही बलेरो साइफन में गिरी,एक बालिका की मौत,दो घायल!

बारात में जा रही बलेरो साइफन में गिरी,एक बालिका की मौत,दो घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर प्रखण्ड के हरपुर थाना क्षेत्र के चिलझपट्टी के समिप जीबीसी मुख्य पथ के साइफन में द्रुतगति बोलेरो गिर जाने से घटनास्थल पर ही एक 6 वर्षीय बच्ची तारा खातून की मौत हो गयी है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है,जिनका इलाज डंकन में जारी है।सभी बाराती बताये जाते है जो शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बराही जगदीशपुर से नेपाल के लिए जा रहे थे।बारात की बोलेरे सीधे साइफन में घुस गई।मौके पर नकरदेई थाना व हरपुर की पुलिस पहुंची है।रेस्कयू जारी है।घायलों में दूल्हे के पिता मो.सलीम,एकबाली गिरी, अलीजफ्फर शमिल है,जबकि मो.मदीन की स्थिति नाजुक है।पुष्टि हरैया थाना के एएसआई कृष्णा ने करते हुए बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। ...
पटना से नेपाल पहुंची बाइक राइडर्स टीम ,भारत-नेपाल मैत्री रिश्ते की मजबूती व रोड सेफ्टी का दिया संदेश

पटना से नेपाल पहुंची बाइक राइडर्स टीम ,भारत-नेपाल मैत्री रिश्ते की मजबूती व रोड सेफ्टी का दिया संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत/नेपाल के द्विपक्षीय रिश्ते,पर्यटन व सड़क सुरक्षा चेतना प्रवर्द्धन के उड़ेध्य से भारतीय बाइकर्स की एक टीम पटना से वीरगंज बॉर्डर पहुंची।जहां उसका स्वागत हुआ।बिहार से 25 सदस्यों वाले बाइक राईडर्स 25 बाइक से नेपाल के प्रदेश 3 अंतर्गत मकवानपुर के हेतौड़ा के लिए रवाना हुए हैं।जहां फोर नेपाल द्वारा नेपाल राइडर्स मिट आयोजित है।'ब्रोदर्स हुड राइडर्स एस्क्वायड 'की टीम राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय बाइक राइडिंग पर जाती रहती है।लगातार चौथी बार यह बाइक राइडर्स टीम नेपाल गई है।बीआरएस के लीडर एमएम आजम ने बताया कि हम पिछले चार वर्ष से नेपाल के निमंत्रण पर यहां आते रहते हैं।जिसका उद्देश्य आपसी रिश्ते - मैत्री की मजबूती, पर्यटन प्रवर्द्धन के साथ आम लोगों को ट्रैफिक नियमो की जानकारी दे कर दुर्घटना से बचाव के लिए जगरुक्त करना है।हेतौड़ा में इसी उद्देश्य से नेपाल राइडर्स मिट आयोजित है।जिंसम...
युक्रेन से लौटे छात्र -छात्राओं से विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुलाकात कर पूछा कुशल क्षेम,कहा-मोदी सरकार आपके साथ!

युक्रेन से लौटे छात्र -छात्राओं से विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुलाकात कर पूछा कुशल क्षेम,कहा-मोदी सरकार आपके साथ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।यूक्रेन से घर लौटने पर रक्सौल आनंदीगंज निवासी शिल्पा गुप्ता, सभ्यता नगर निवासी रंजन राज, आदापुर के श्याम पुर निवासी दिगम्बर कश्यप, सिरिसिया मॉल निवासी फ़ैयाजुल हक और मो० अरमान से क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने मुलाकात की और पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत करते हुए उनकी हौसलाफजाई की।ये सभी मेडिकल के पढ़ाई के लिए यूक्रेन के विभिन्न शहरों में रहते थे। इन सभी छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछते हुए विधायक श्री सिन्हा ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि भारत व राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत एवं बिहार राज्य के संवेदनशील नेतृत्व एवं मजबूत इरादे की बदौलत यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं की वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से दूरभाष पर बात कर भारत की चिंताओं से अवगत कराया था। ...
रक्सौल के परमेंद्र कुमार बीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर बने सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर

रक्सौल के परमेंद्र कुमार बीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर बने सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। शहर के कोईरिया टोला निवासी परमेंद्र कुमार बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं। ये वर्तमान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर मरजदवा में प्लस टू शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इनके बड़े भाई पवन किशोर कुशवाहा भी कस्तूरबा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रक्सौल में विज्ञान के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। परमेंद्र कुमार ने मैट्रिक से स्नातक तक की पढ़ाई रक्सौल से की है। इन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से एमएड तथा नालंदा खुला विश्वविद्यालय से इतिहास एवं हिंदी विषय में स्नातकोत्तर किया है। इन्होंने तीन विषयों शिक्षा, इतिहास व हिंदी से नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की हैं। बीपीएससी ने 2016 में विज्ञापन निकाला था, 2018 में लिखित परीक्षा हुई थी और 2021 के दिसंबर में साक्षात्कार हुआ। ...
एसएसबी ने रक्सौल के प्रेम नगर में देशी कट्टा व कारतूस के साथ नेपाली युवक को पकड़ा!

एसएसबी ने रक्सौल के प्रेम नगर में देशी कट्टा व कारतूस के साथ नेपाली युवक को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विशेष सूचना के आधार पर देशी कट्टा के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 47 वी वाहिनी एसएसबी 'सी' समवाय हवाई अड्डा के जवानों ने रक्सौल के प्रेमनगर मोहल्ले में विशेष नाका लगा कर सीमा स्तम्भ संख्या 390/27 से लगभग 25 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक नेपाली व्यक्ति को एक देशी कट्टा और एक राउंड जीवित राउंड के साथ गिरफ्तार किया।पूछ ताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुनील कुमार(21 वर्ष ),पिता-भिखारी शाह कलवार , निवासी बीरगंज कर छपकहिया वार्ड नं 1, भकुआ चौकी जिला-पर्सा(नेपाल) बताया है।पूछ ताछ में व्यक्ति नें स्वीकार किया कि वह इसकी डेलिवरी रक्सौल में करने वाला था।पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्य वाही हेतु रक्सौल थाना को सौप दिया गया है।इस विशेष कार्यवाही को अंजाम देने वाले दल का नेतृत्व उपनिरीक्षक शुभम कुमार कर रहे थे। ...
रक्सौल के चंदुली गांव में भीषण डकैती,हथियारबंद डकैत वाहन पर लाद कर ले गए लाखो की सम्पत्ति

रक्सौल के चंदुली गांव में भीषण डकैती,हथियारबंद डकैत वाहन पर लाद कर ले गए लाखो की सम्पत्ति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में डकैती की घटना से सनसनी है।प्रखण्ड के सिसवा पंचायत के चंदुली गांव में हथियारबंद डकैतों ने भीषण डकैती के क्रम मर तकरीबन सात लाख की सम्पति लूट ले गए।यह भीषण डकैती संतोष कुमार तिवारी के मकान में रात्रि 1 घटी।करीब दो दर्जन हथियार बंद डकैत घर में घुसकर लूटपाट घटना को अंजाम दिया।बताते हैं कि डकैतों ने मोबाइल छीन लिए और लाए अपने से डकैती का सारा सामान वाहन पर लाद कर ले गए। डकैती के बाद घटनास्थल पर उमड़े ग्रामीण इस क्रम में गांव वालों को डरा धमका कर दो तीन नकाबपोश व्यक्तियों को कहा कि हल्ला किया तो जान से मार देंगें। गरीब आदमी हो क्यों फोकट में जान दोगे?पीड़ित संजय तिवारी व गुलशन कुमार ने बताया कि कुछ कपड़ा लता छोड़ कर डकैत घर का पूरा समान व जमीन के दस्तवेज तक ले गए । पुलिस को सूचना देने के बाद विलंब से पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर पर पहुच कर छान बिन शुरू...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!