एमलसी चुनाव में एनडीए उम्मीदवार बबलू गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाएं:डॉ संजय जायसवाल
रक्सौल।( vor desk )।शुक्रवार को रक्सौल स्थित वाई एस रिजॉर्ट में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्वी चम्पारण क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार राजेश कुमार उर्फ़ बबलू गुप्ता के समर्थन के लिए बैठक आयोजित हुई। जिंसमे प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ सजंय जायसवाल व विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की उपस्थिती में उम्मीदवार श्री गुप्ता के पक्ष में मतदान करने हेतु जनप्रतिनिधिगण से आग्रह किया गया।
सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से अपील किया कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज से सम्बंधित एमएलसी के लिए हो रहे इस चुनाव में बबलू गुप्ता को विजयी बनाने के लिए पूरे मनोयोग से संगठनकर्मी जुट जाएं।
वहीं,विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने आह्वान किया कि जन प्रतिनिधिगण अपने मत का सदुपयोग करते हुए लोकप्रिय एमएलसी उम्मीदवार बबलू गुप्ता को बहुमत से विजयी बनाएं...









