रक्सौल स्थित अनुमण्डल अस्पताल गेट पर निर्माण एजेंसी ने गढ्ढा खोदा,मरीज परेशान
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के अनुमण्डलीय अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क निर्माण कम्पनी ने गढ़ा खोद दिया है।जिससे एम्बुलेंस व आपातकालीन वाहनों का प्रवेश मुशिकल हो गया है।सड़क निर्माण कम्पनी ने अस्पताल में प्रवेश के लिए कोई अतिरिक्त डायवर्सन का भी निर्माण नही किया है।जिससे गर्भवती महिलाओं,वृद्ध मरीजो को इलाज हेतु अस्पताल ले जाने लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक,यह स्थिति करीब एक सप्ताह से बनी हुई है।लेकिन,इस मामले में निर्माण एजेंसी की लापरवाही जारी है।यही नही डिवाइडर के लिए बनाए गए गढ़े को भी व्यवस्थित नही किया गया है।जिस कारण कूड़े कचरे,गंदे जल जमाव की वजह से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।यह स्थिति अस्पताल की सूरत को भी बदसूरत बना रही है।
बताते हैं कि नाले निर्माण के लिए नाले की खुदाई की वजह से अस्पताल जाने ...









