गृह मंत्री अमित शाह के लौरिया आगमन की तैयारी में जुटी रक्सौल भाजपा, रक्सौल के 3 हजार कार्यकर्ता होंगे शरिक !
रक्सौल।(vor desk)। भाजपा रक्सौल नगर कमेटी और ग्रामीण कमेटी की बैठक हरैया स्थित विधायक आवास पर आयोजित हुई। यह बैठक देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगामी कार्यक्रम 25 फरवरी को जैन साहू उच्च विद्यालय लौरिया में विशाल जनसभा को सफल बनाने के तत्वधान में किया गया। मौके पर उपस्थित संगठन जिला रक्सौल के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में रक्सौल से लगभग 3000 लोग शामिल होंगे ।जिसके लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु बूथ स्तर से कार्यकर्ता लगे हुए हैं। विधानसभा के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से जनसभा में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन...









