डीएम को स्वच्छ रक्सौल और भारत विकास परिषद ने अनुमंडल अस्पताल की बेहतरी के लिए सौंपा ज्ञापन,मिला आश्वासन
रक्सौल।(vor deak)। पदस्थापना के बाद दूसरी बार रक्सौल पहुंचे पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्वास्थ्य विभाग की बेहतरी के लिए समीक्षात्मक बैठक की।वहीं,मरीजों और उनके परिजनों से बात कर फ़ीड बैक लिया। तो,समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बात सुनी और स्करात्मक पहल का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी को स्वच्छ रक्सौल और भारत विकास परिषद ने अलग अलग ज्ञापन सौप कर स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने 9सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमे रक्सौल में बल्ड बैंक की स्थापना करने, अनुमंडलीय अस्पताल में एनालाइजर मशीन समेत सभी लैब के सुविधाओं को दुरुस्त करने,शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग सर्जन की अविलंब पदस्थापना करने, रक्सौल में मौडलर आपरेशन थियेटर में गर्भवती महिलाओं की सुविधा मुहैया कराने, आई सी यू एवम डायलिसिस संचालित...









