Sunday, June 28

सीमांचल

बाइक व ट्रक की टक्कर में दो की मौत,रामगढ़वा के आमोदेई चौक के पास हुई घटना!

बाइक व ट्रक की टक्कर में दो की मौत,रामगढ़वा के आमोदेई चौक के पास हुई घटना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई चौक के समीप एनएच 28 ए पर शनिवार की देर रात्रि करीब साढ़े दस बजे बाइक व ट्रक की टक्कर में दो लोगो की मौत घटनास्थल पर हो गयी । थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने रविवार को बताया कि दोनों मृतक सुदर्शन सहनी उर्फ थारू सहनी रामगढ़वा बाजार के मलाही टोला व दूसरा रामाज्ञा शर्मा रामगढ़वा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव का निवासी थे।दोनों शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है ।इस बाबत मृतक के बड़े भाई रामगढ़वा पंचायत के पूर्व सरपंच राजा सहनी ने बताया कि दोनों मित्र थे । वे लोग शाम करीब साढ़े सात बजे अपने मित्र के यहां भोज खाने आमोदेई गए हुए थे। भोज खा कर लौटने के क्रम में आमोदेई चौक के समीप एनएच 28 पर भूसा लदे ट्रक खड़ा था ,जिसमे बाइक अनियंत्रित हो कर ट्रक के भीतर घुस गया। जहां दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी। घटना के बाद दोनों के परिजनों में रोने चीख...
‘द बर्निंग ट्रेन’ बनी रक्सौल नरकटियागंज डेमू ट्रेन, इंजन में आग लगने से हड़कम्प,यात्री सुरक्षित

‘द बर्निंग ट्रेन’ बनी रक्सौल नरकटियागंज डेमू ट्रेन, इंजन में आग लगने से हड़कम्प,यात्री सुरक्षित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल -भेलवा -नरकटियागंज रेल खंड के भेलवा स्टेशन पर 05541नंबर की डेमू ट्रेन की एक इंजन में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई।इंजन धु धु कर जलने लगा।जिससे हड़कम्प मच गया।हालांकि,इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने चलती ट्रेन में आग लगने की घटना को देख हो हल्ला किया,जिसके बाद सूझ बूझ का परिचय देते हुए ड्राइवर ने ट्रेन रोक दिया।ट्रेन रुकते ही चीख पुकार मचाते हुए यात्री ट्रेन से कूद कर जान बचाने लगे।यह घटना रक्सौल स्टेशन से करीब 6 किलो मीटर दूर घटित हुई है। बताया गया है कि भेलबा स्टेशन के पुल नंबर 39 गांधी चौक के पास सरेही पुल क्षेत्र में ऊक्त घटना घटी।ट्रेन में दो इंजन थे।जिंसमे पिछले इंजन में अचानक आग लग गई और आग की तेज लपटे डराने लगी,स्थिति भयावह बन गई।आस पास के ग्रामीण हो हल्ला किये।तब ड्राई...
अरविंद सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार  पिंटू कुमार गया जेल

अरविंद सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार पिंटू कुमार गया जेल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।हरैया ओपी पुलिस की टीम ने शहर के वार्ड 4 निवासी अरविंद सिंह हत्याकांड के मामले में एक आरोपी पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए हरैया ओपी अध्यक्ष विवेक जायसवाल ने बताया कि पिंटू अरविंद सिंह की हत्या मामले में नामजद आरोपी था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यहां बता दे कि अब तक इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है। ...
अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को रामगढ़वा पुलिस ने पकड़ा!

अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को रामगढ़वा पुलिस ने पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा(vor desk)।रामगढ़वा पुलिस ने शुक्रवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा से पिपरपाती जाने वाली पथ में सिहासनी गांव के समीप अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को एक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार अपराधी अपने अन्य सहयोगियों के साथ किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे ।पुष्टि करते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि शुक्रवार की देर संध्या मोबाइल पर सूचना मिली थी कि करीब चार अपराधी सिहासनी गांव से आगे सरेह में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है। तभी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ पिपरपाती की ओर रवाना हो गए। बीच रास्ते में पुलिस की सूमो देख अपराधी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ते हुए दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया। दोनों अपराधियों की तलाशी ली गयी ,जहाँ रवि कुमार के पास से लोडेड कट्टा की बरामदगी ...
1 जुलाई 2022 से बिहार समेत पूरे देश में सिंगल यूज पॉलिथीन और थर्मोकोल हुआ बंद,पकड़े जाने पर होगा दंड /जुर्माना !

1 जुलाई 2022 से बिहार समेत पूरे देश में सिंगल यूज पॉलिथीन और थर्मोकोल हुआ बंद,पकड़े जाने पर होगा दंड /जुर्माना !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● प्लास्टिक के कैरी बैग की जगह कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करने की अपील रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ ने आज रक्सौल नगरवासियों से प्लास्टिक मुक्त रक्सौल बनाने की दिशा में साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की। अपनी अपील में डॉ. शलभ ने कहा कि आज 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं पर यह प्रतिबंध लगाया गया है जिनमें थर्माकोल से बनी प्लेट, कप, गिलास, केटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के बक्सों पर लपेटी जाने वाली पन्नी, निमंत्रण कार्ड पर लगाई जाने वाली पन्नी, सिगरेट के पैकेट पर लगाई जाने वाली पन्नी, प्लास्टिक के झंडे, गुब्बारे और आइसक्रीम में लगाई जानेवाली स्टिक, इयरबड्स, कैंडी स्टिक और 100...
सरकार को करनी चाहिए देश मे ‘फ्री ट्रीटमेंट’ व ‘फ्री एडुकेशन’की व्यवस्था :डॉ0 प्रभु जोसफ

सरकार को करनी चाहिए देश मे ‘फ्री ट्रीटमेंट’ व ‘फ्री एडुकेशन’की व्यवस्था :डॉ0 प्रभु जोसफ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेशनल डॉक्टर्स डे पर भाविप एवं कपड़ा बैंक ने डॉक्टरों को किया सम्म्मानितरक्सौल ।( vor desk)।'अक्सर डॉक्टर को लोग बीमारी के वक़्त याद करते हैं।डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों को यह सोचने समझने का अच्छा मौका है कि आखिर वे डॉक्टर क्यों बनें ?उन्होंने मेडिकल प्रैक्टिस के व्यवसायीकरण पर चोट करते हुए कहा कि इलाज में दिल की जरूरत होती है।लेकिन,यह रिलेशन बिगड़ गया है।यह बिजनेश हो गया है।उन्होंने कहा कि डॉक्टर -मरीज के रिलेशन को जोड़ने की जरूरत है।हमारा पहला काम मरीज की जान बचाना व ठीक करना है।सरकार को देश मे फ्री ट्रीटमेंट व फ्री एडुकेशन की व्यवस्था करनी चाहिए।ऊक्त बातें डंकन हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ प्रभु जोसफ ने कही।मौका था रक्सौल स्थित अनुमण्डल अस्पताल परिसर में भाविप व कपड़ा बैंक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित 'डॉक्टर्स डे' का । डॉ प्रभु:सम्बोधित करते उन्होंने आग...
‘जन सुराज’ का अलख जगाने रक्सौल पहुंचे प्रशांत किशोर,कहा-‘बिहार में व्यवस्था परिवर्तन जरूरी’!

‘जन सुराज’ का अलख जगाने रक्सौल पहुंचे प्रशांत किशोर,कहा-‘बिहार में व्यवस्था परिवर्तन जरूरी’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*2 अक्टूबर से पद यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर,70 हजार लोगों से मिलने का लक्ष्य रक्सौल।( vor desk )।देश के जाने माने राजनीतिक रणनीतिकार व चुनावी जादूगर कहे जाने वाले प्रशांत किशोर शुक्रवार को 'जन सुराज ' के क्रम में नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल पहुंचे और जन संवाद किया।चार दिवसीय पूर्वी चंपारण प्रवास के क्रम में मोतिहारी से हाइवे होते रक्सौल मेन रोड पहुंचने के बाद शहर के बैंक रोड के रामजी चौक स्थित कार्यक्रम स्थल श्री सत्य नारायण मारवाड़ी पंचायती मन्दिर पहुंचने तक कि 400 मीटर दूरी तय करने में उन्हें करीब 40 मिनट लग गए।जिससे वे आहत दिखे और अपने सम्बोधन में नीतीश सरकार के प्रति जम कर भड़ास निकाली और तंज कसते हुए पूछा कि क्या यही बिहार के विकास का नमूना है?जहां बारिश के बाद सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है!शहर में एक जगह से दुसरीं जगह जाने में घण्टो लग जाते है!यदि सात निश्चय जैसी योजना को...
जाने माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज रक्सौल में,’जन सुराज’ पर होगी चर्चा

जाने माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज रक्सौल में,’जन सुराज’ पर होगी चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। जाने माने राजनीतिक रण नीतिकार व चुनावी जादूगर कहे जाने वाले प्रशांत किशोर आज सीमावर्ती शहर रक्सौल में होंगे।वे 'जन सुराज'पर चर्चा करेंगे।' गांधी की धरती पर 'जन सुराज' के तहत 'सही लोग,सही सोंच व सामूहिक प्रयास पर चर्चा होगी। शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मन्दिर में शुक्रवार यानी 1 जुलाई को 11 बजे से 'जन सुराज' कार्यक्रम निर्धारित है।जिसमे क्षेत्र के प्रबुद्धजन,समाजिक कार्यकर्ता,युवा समेत विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। टीम प्रशांत से जुड़े अक्षय आनन्द के मुताबिक, प्रशांत किशोर के पास बहुत सारे विकल्प थे।पहले राज्य मंत्री का दर्जा मिल चुका है।जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं।बिहार विकास मिशन के परामर्शी रह चुके हैं। I-PAC को अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं। देश के बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं। वे चाहते तो कोई...
डॉ राजीव रंजन बने रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी प्रभारी,डॉ अमित बने रामगढ़वा पीएचसी के प्रभारी

डॉ राजीव रंजन बने रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी प्रभारी,डॉ अमित बने रामगढ़वा पीएचसी के प्रभारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)। रक्सौल पीएचसी के वरीय चिकित्सक डॉ राजीव रंजन कुमार को रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल का उपाधीक्षक बनाया गया है।साथ ही रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी नियुक्त किया गया है। पूर्वी चंपारण के सीविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने यह आदेश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि वरीय चिकित्सक डॉ सेराज अहमद के प्रभार लेने के प्रति असमर्थता जाहिर करने के उपरांत विशेष परिस्थिति में रक्सौल पीएचसी के द्वितीय वरीय चिकित्सक डॉ राजीव रंजन( एमबीबीएस ) को यह प्रभार दिया गया है। बता दे कि अब तक अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर डॉ सुशील कुमार सिंह( एसके सिंह )काबिज थे। जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के अनुमोदन प्राप्त होने व ...
आदापुर प्रखण्ड के सुढ़ी बेलवा स्थित पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

आदापुर प्रखण्ड के सुढ़ी बेलवा स्थित पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर के हरपुर थाना क्षेत्र के सूढ़ी बेलवा गांव स्थित एक पोखर में डूबने से दो सगे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।बताया जा रहा है आदापुर थाना क्षेत्र के सुढ़ी बेलवा गांव के नगीना मंडल को दो पुत्र थे।पहला 13 वर्ष का आदित्य, दूसरा 10 वर्ष का अमित।दोनों भाई बुधवार के सुबह 9 बजे घर से शौच को निकले। इसी बीच बारिश होने लगी, दोनों भाई बारिश में नहाने लगे। इसी दौरान इसमे एक पास के ही पोखर के पास चला गया। जहां एक भाई का पैर फिसल गया और वह पोखर में जा गिरा और डूबने लगा। भाई को डूबता देख दूसरा भाई बचाने गया, और दोनों डूबने लगे, इसी बीच ग्रामीणों में हल्ला किया तो आसपास के लोग जमा हुए, काफी देर पोखर में दोनों भाई की तलाश की गई, तब जा कर दोनों का शव बरामद हुआ, उसके ब...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!