नेपाल -भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक वैध ने मोतिहारी डीएम से सीमा क्षेत्र के जन मुद्दों के समाधान पर की चर्चा!
*मंच के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को अंग वस्त्र व स्मारिका दी भेंट
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल -वीरगंज को ट्विन सिटी के रूप में जाना जाता है।यही नही रक्सौल की बेहतरी के लिए वीरगंज लगातार लॉबिंग भी करता रहा है। नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद रक्सौल के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं ।इस बार उन्होंने पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र से जुड़े जन मुद्दों के समाधान के साथ रक्सौल को अंतराष्ट्रीय छवि के अनुरूप विकसित करने व सुविधाओ की बहाली की मांग रखी है।मोतिहारी स्थित समाहरणालय कार्यालय में जिलाधिकारी से मुलाकात कर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद ने सीमावर्ती क्षेत्र के समस्याओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने रक्सौल मे एयरपोर्ट संचालन , रक्सौल - वीरगंज ट्वीन शहर की अवधारणा , श्रीसिया नदी की स्वच्छता , बेहतर सुरक्षा प्रबंध एवं सहज ब्यापारि...









