Monday, June 29

सीमांचल

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने नेपाल के बीरगंज की नाबालिग लड़की को गुजरात से किया रेस्क्यू, अगवा करने वाला युवक  भी पकड़ाया!

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने नेपाल के बीरगंज की नाबालिग लड़की को गुजरात से किया रेस्क्यू, अगवा करने वाला युवक भी पकड़ाया!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एसएसबी 47 वीं बटालियन के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने खुफिया इनपुट व पीड़ित लड़की व उसको ले जाने वाले लड़के की पल पल की जानकारी एकत्र कर एक नेपाली नाबालिग बालिका का गुजरात से रेस्क्यू संभव किया ।मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल की एक नाबालिग लड़की एक माह से बीरगंज नेपाल से गायब हो रखी थी। अभिभावक हर किसी से सहायता मांग मांग कर थक गए थे।अंत मे किसी के सुझाव पर वे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम से मिले और सहायता मांगी।साथ ही नेपाल में पुलिस में की गयी एफआईआर और एक निवेदन भी दिया। इस पर टीम ने सांत्वना दी और कहा कि कुछ दिन का समय दीजिये। तदोपरांत, मिशन मुक्ति एनजीओ व एएचटीयू पुलिस, बड़ौदरा, गुजरात से संपर्क किया तथा नाबालिग लड़की से संबंधित जुटाई गयी व संपूर्ण जानकारी रेस्क्यू करने के लिए फोन द्वारा दी।उसके बाद रा...
रक्सौल में टिकाकरण महाअभियान के तहत 1369 को लगा कोविड का सेकेंड व बूस्टर डोज!

रक्सौल में टिकाकरण महाअभियान के तहत 1369 को लगा कोविड का सेकेंड व बूस्टर डोज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल द्वारा आयोजित  कोविड  टिकाकरण महाअभियान के तहत गुरुवार को कुल 1369 लोगो को सेकेंड व बूस्टर डोज दिया गया।इसकी पुष्टि करते हुए अनुमण्डलिय अस्पताल के उपाधीक्षक सह रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि महा अभियान के तहत कुल 27 केंद्र बनाए गए थे।जिसमें 1456 बूस्टर डोज टिकाकरण के विरुद्ध 1369 लोग प्रतिरक्षित हुए।कुल 26 टीम टिकाकरण में जुटी थी।उन्होंने बताया कि 12 से 17 वर्ष के किशोरों को सेकेंड डोज व 18 से 44 की उम्र के युवाओं को  निःशुल्क बूस्टर डोज दिया गया। ...
रक्सौल स्थित हजारीमल हाई स्कूल में कैंप लगाकर एनसीसी के छात्रों का सेलेक्शन

रक्सौल स्थित हजारीमल हाई स्कूल में कैंप लगाकर एनसीसी के छात्रों का सेलेक्शन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।शहर के मेन रोड स्थित हजारीमल हाई स्कूल में गुरूवार को कैंप लगाकर एनसीसी के छात्रों का सेलेक्शन किया गया. मोतिहारी से आयी एनसीसी अधिकारियों की टीम के मौजूदगी में सेलेक्शन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया. सेलेक्शन प्रक्रिया की निगरानी एनसीसी के मोतिहारी 25 वीं वाहिनी के सीओ कर्नल प्रवीण देव कर रहे थे जबकि इस दौरान कर्नल आर के शर्मा भी मौजूद थे. हजारीमल हाई स्कूल के एनसीसी कैंप प्रभारी रेयाज सिद‍्दकी की देखरेख में प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. सभी प्रकार की योग्यता और भौतिक जांच के बाद सैकड़ो बच्चों में से 50 का चयन किया गया. मौके पर एनसीसी के एसएम जॉनी इंडवार, हवलदार अमर बहादूर राणा, बम बहादूर गुरूंग, आर मैन कन्हैया कुमार, ऑफिस स्टॉफ लालबाबू सहित विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवेन्द्र किशोर, शिक्षक प्रेमचंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, सुबोध कुमार,...
रक्सौल विधुत कार्यपालक अभियंता ने किया राजस्व वसूली समीक्षा बैठक,लक्ष्य से कम वसूली करने वाले मीटर रीडरों को लगी फटकार

रक्सौल विधुत कार्यपालक अभियंता ने किया राजस्व वसूली समीक्षा बैठक,लक्ष्य से कम वसूली करने वाले मीटर रीडरों को लगी फटकार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बकाया रहा बिल तो कटेगा बिजली , चोरी किया तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना :- कार्यपालक अभियंता रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधुत कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सुमन ने राजस्व वसूली को लेकर रामगढ़वा सेक्शन कार्यालय में समीक्षा बैठक किया। समय पर बिलींग कार्य पूरा नही करने वाले मीटर रीडर एवं राजस्व लक्ष्य पूरा नही करने वाले कनीय अभियंता एवं सुपरवाइजरों को जमकर फटकार लगाया। सभी मिटर रीडर को प्रतिदिन समय से लॉगिन करने के साथ महीने के 25 तारीख तक बिलींग कार्य के साथ 70 % रसीद काटने का निर्देश दिया। वही सभी सुपरवाइजरो को जीरो यूनीट एवं कम खपत उपभोक्ताओं को चिन्हित करके रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। कनीय अभियंता क्षेत्रों में निकलकर अधिक बकायादारों को लाइट कटवाएंगे एवं विधुत चोरी करके उपयोग करने वाले लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। प्रत्येक महीने 20 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश...
रक्सौल -भागलपुर के बीच शुरू हुई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन,सांसद डॉ संजय व विधायक प्रमोद सिन्हा ने हरी झंडी दिखा ट्रेन को किया रवाना

रक्सौल -भागलपुर के बीच शुरू हुई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन,सांसद डॉ संजय व विधायक प्रमोद सिन्हा ने हरी झंडी दिखा ट्रेन को किया रवाना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।गुरुवार को श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 05551/05552का शुभारंभ हुआ। रक्सौल स्टेशन पर सुबह के 5.15 मिनट पर भाजपा सांसद सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल व भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रेलवे के अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया । कावरियों के सुबिधा के लिये रक्सौल से भागलपुर तक 14 जुलाई से 11 अगस्त तक इस ट्रेन का परिचालन होगा।ये ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी ।भाजपा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कावरियों के सुविधाओ के लिये इस ट्रेन के परिचालन के लिये रेल मंत्री से आग्रह किया गया था,जिसके परिणाम स्वरूप इस ट्रेन का आज से परिचालन शुरू हुआ है।इस दौरान सीनियर डीसीएम चन्द्रशेखर प्रसाद ने सांसद डॉ संजय जायसवाल व बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा (कुशवाहा)को अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान मौके स्टेशन अधीक्षक अनील कुमार सिंह,आ...
रक्सौल को मिला ‘102’ एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस,एसडीओ आरती ने कहा-एक और एम्बुलेन्स मिलेगा!

रक्सौल को मिला ‘102’ एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस,एसडीओ आरती ने कहा-एक और एम्बुलेन्स मिलेगा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा रक्सौल को एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस मिला है।जिसे रक्सौल एसडीओ आरती,अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार व यूनिसेफ के एसएमसी डॉ धर्मेंद्र कुमार ने सँयुक्त रुप से रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से हरि झंडी दिखा कर रवाना किया।जिसके बाद यह 102 एम्बुलेंस सेवा मरीजो की सेवा के लिए क्षेत्र में रवाना हो गया।एसडीओ आरती ने बताया कि इस एम्बुलेंस के परिचालन से आपातकालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा में गुणात्मक सुधार होगा तथा आम लोगों को इससे लाभ मिलेगा। साथ हीं ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों के मरीजों को समय सीमा के अंदर आपातकालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत होगी। इस पहल से मरीजों को उच्चतर इलाज की सुविधा वाले अस्पतालों में ले जाने में काफी सुविधा होगी। ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती माताओं, बीमार शिशुओं, ग...
रक्सौल आईओसी डिपो के पीछे नर कंकाल मिलने से सनसनी,अटकलों का बाजार गर्म

रक्सौल आईओसी डिपो के पीछे नर कंकाल मिलने से सनसनी,अटकलों का बाजार गर्म

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल शहर के वार्ड 6 अंतर्गत नेपाली स्टेशन से लगे एरिया व आईओसी डिपो के पीछे तलाबनुमा गढ़े-झाड़ी से एक सड़ा गला नर कंकाल बरामद मिला है।इसे देखे जाने के बाद क्षेत्र में अटकलों व चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।बताते हैं कि शव को कौवे और कुत्ता नोचकर खा रहे है। दूर्गंध से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने हरैया ओपी पुलिस को दे दी है,जिसके बाद जांच पड़ताल जारी है। ...
भेलाही बॉर्डर पर तस्करों और एसएसबी के बीच मुठभेड़ में 3 जवान जख्मी, तीन तस्कर गिरफ्तार

भेलाही बॉर्डर पर तस्करों और एसएसबी के बीच मुठभेड़ में 3 जवान जख्मी, तीन तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के भेलाही सीमा के कुकुहियाँ गांव में अहले सुबह तस्करों और एसएसबी जवानों के बीच झड़प हो गई।तस्कर कोई छह पिकअप व ठेला पर कपड़ा तस्करी करके नेपाल ले जा रहे थे। जिसे एसएसबी ने पकड़ लिया। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया।जिसके बाद काफी संख्या में पहुंचे तस्करों के समूह ने एसएसबी टीम पर हमला कर दिया।जिस दौरान एसएसबी को हवाई फायरिंग कर जान बचानी पड़ी। हालांकि, इस बीच तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया और पिकअप पर लदे कपड़ा को जब्त कर लिया।घटना में एसएसबी के तीन जवान जख्मी हो गए।बताया जा रहा है कि भेलाही पंचायत के कुकुहिया में तस्करों पर नकेल कसने के लिए एसएसबी ने गश्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में पिकअप से तस्करी का कपड़ा लेकर नेपाल जा रहे कपड़ा तस्कर को एसएसबी के जवानों ने रोका और कपड़ा जब्त कर लिया।जब्त कपड़ा को छुड़ाने के लिए 50 से ज्...
किसान का बेटा बना दारोगा ,रामगढ़वा प्रखण्ड के रघुनाथ पुर में हर्ष का माहौल!

किसान का बेटा बना दारोगा ,रामगढ़वा प्रखण्ड के रघुनाथ पुर में हर्ष का माहौल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk )।प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के कस्बा गांव में किसान के बेटा ने दारोगा बन रामगढ़वा प्रखंड के साथ साथ परिवार का नाम भी रौशन कर दिया। कस्बा टोला निवासी किसान हरेंद्र साह की छोटे पुत्र राजेश्वर कुमार ने लगातार दूसरी परीक्षा में सफल होकर दारोगा बने है । दारोगा में चयन होने के बाद राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनकी प्रारम्भिक पढ़ाई कस्बा टोला में हुई वही मैट्रिक तक पढ़ाई रामगढ़वा उच्च विद्यालय में हुई उसके बाद इंटर करने के बाद बीए की पढ़ाई उन्होंने पटना से से की। पटना में रहते हुए उन्होंने परीक्षा की भी तैयारी शुरू कर दी। पहली बार असफल रहने पर बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की परीक्षा में उन्हें दूसरी बार कोशिश की,जिंसमे उन्हें सफलता हाथ लगी है। राजेश्वर कुमार ने बताया कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय पिता हरे...
स्वाइन फीवर रोक थाम-नियंत्रण हेतु  सुअरों के किलिंग -डिस्पोजल के लिए डीएम ने जारी किए आदेश,टीम गठित, राज्य पशुपालन विभाग की टीम आज रक्सौल में!

स्वाइन फीवर रोक थाम-नियंत्रण हेतु सुअरों के किलिंग -डिस्पोजल के लिए डीएम ने जारी किए आदेश,टीम गठित, राज्य पशुपालन विभाग की टीम आज रक्सौल में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सुअरों में स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद 'नेशनल एक्शन प्लान 'के तहत रक्सौल नगर के वार्ड 7 को उद्भेदन स्थान यानी केंद्र बिंदु मानते हुए एक किलो मीटर की एरिया को 'इन्फेक्टेड जोन' घोषित करते हुए सुअरों की किलिंग ( शमन)की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसके लिए पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार की देर शाम आदेश जारी कर दिए हैं।टीम भी गठित कर दी गई है।जिला प्रशासन कार्यालय के मुताबिक,सुअरों के सुरक्षित किलिंग एवं डिस्पोजल के लिए एक दर्जन टीम काम करेगी।प्रत्येक टीम की अलग अलग जबाबदेही तय की गई है।इधर,गुरुवार को इसके लिए बिहार सरकार के पशुपालन विभाग के अधिकारियों की एक पांच सदस्यीय टीम रक्सौल पहुंचने वाली है।जिसको ले कर सम्बंधित विभाग द्वारा आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है।अधिकारियों के मुताबिक, टीम एक किलो मीटर के दायरे वाली इन्फेक्टेड एरिया के तहत पड़ने वाले वार्ड...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!