इमरजेंसी के 48 साल पूरे होने पर बीजेपी ने मनाया ‘काला दिवस’, रक्सौल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को कोसा!
रक्सौल।(vor desk)।इमरजेंसी के 48 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज 'काला दिवस' मना रही है।इस मौके पर बीजेपी ने रक्सौल में प्रबुद्ध सम्मेलन सह लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया।जहां उपस्थित वक्ताओं ने 25 जून 1975 की घटना को याद दिलाते हुए काला दिन के रूप में याद किया।
मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता और देशवासी आज काला दिवस मना रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज के ही दिन (25 जून 1975 ) में इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था। नेताओं को जेल में डाल दिया गया। संवैधानिक शक्तियों को ही समाप्त कर दिया गया था। यह आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि तक भारत में लगा था।
श्री सिंह ने कहा स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल...









