भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में किया ‘धरना’ का आयोजन, स्व0 विजय सिंह को दी श्रद्धांजलि,हत्या बताते हुए सीबीआई जांच की उठाई आवाज!
रक्सौल।(vor desk)। बीते 13 जुलाई को महागठबंधन सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज और भाजपा नेता स्व० विजय कुमार सिंह की मौत के विरोध में "धरना" का आयोजन सांगठनिक रक्सौल भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय के अध्यक्षता में नगर भाजपा कार्यालय के अंतर्गत किया गया ।इसमें स्व विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और कहा गया कि उनकी शहादत व्यर्थ नही जायेगी।
धरना में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने बिहार सरकार के द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से बर्बरता पूर्वक पूर्व सुनियोजित लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा किया।पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला प्रभारी प्रमोद शंकर ने कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार के नीतियों का सड़क से लेकर सदन तक भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से विरोध दर्ज करेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव प्रसाद ने नीतीश कुमार की दमनकारी नीतियों को बताते हुए...









