Tuesday, June 30

सीमांचल

14अप्रैल को विश्व ज्ञान दिवस सह संविधान निर्माता  डॉ0 अंबेडकर की जयंती मनाएगी अंबेडकर ज्ञान मंच,  घर-घर अम्बेडकर अभियान शुरू!

14अप्रैल को विश्व ज्ञान दिवस सह संविधान निर्माता डॉ0 अंबेडकर की जयंती मनाएगी अंबेडकर ज्ञान मंच, घर-घर अम्बेडकर अभियान शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। ( vor desk)।शहर के परेउआ मुहल्ले में शुक्रवार की शाम अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में आगामी 14अप्रैल को विश्व ज्ञान दिवस सह संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक घर – घर अम्बेडकर अभियान के तहत मनाने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर उक्त तिथि को सुबह रक्सौल के अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि कार्यक्रम में सुबह एकत्रित होने के साथ ही उक्त तिथि की शाम दीपोत्सव कार्यक्रम भी मनाने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में आगत अतिथियों के समक्ष स्थानीय लोगों ने परेउआ वार्ड संख्या –सत्रह में स्थित दलितों के सरकारी श्मशान को कतिपय तत्वों द्वारा अतिक्रमित कर अवैध तरीके से उसे बेचने का मुद्दा उठाया गया।लोगों ने कहा कि खाता संख्या दो,खेसरा संख्या –511 रकबा एक बीघा उन्नीस कट्ठा सरकारी परत...
स्कूल के विदाई समारोह में रोने लगे बच्चे, शिक्षक भी हुए भावुक

स्कूल के विदाई समारोह में रोने लगे बच्चे, शिक्षक भी हुए भावुक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।आदापुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में शनिवार को वर्ग पांच के छात्र - छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ग पांच के छात्र - छात्राओं को सम्बोधित करते हुए वरीय शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा ने कहा कि हमने जो अनुशासन, ज्ञान, और संस्कार  देकर आपके आत्मविश्वास को मजबूत बना दिया है, अब इसी आत्मविश्वास के सहारे आप आगे जीवन में आने वाले संघर्षों का सामना कर सफल हो पाएंगे। आज वक्त आ गया है कि अपने उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए आपको हमसे जुदा होना पड़ रहा है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं इस पर वर्ग पांच के छात्र - छात्राएं रोते हुए विद्यालय नहीं छोड़ने की बात करने लगे  इनको रोते देख सभी बच्चे और शिक्षक भी भावुक हो गए। प्रधान शिक्षक मनोज कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे विद्यालय की सबसे बड़ी...
एईएस/जेई को ले कर रक्सौल अनुमण्डल अस्पताल में 6 बेड का वार्ड,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने लिया जायजा

एईएस/जेई को ले कर रक्सौल अनुमण्डल अस्पताल में 6 बेड का वार्ड,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने लिया जायजा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने रक्सौल अनुमंडल अस्पताल स्थित एईएस/जेई वार्ड का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान वे अस्त व्यस्त स्थिति देख कर भड़क गए और उपस्थित पदाधिकारियों की क्लास लगाई।मौके पर नोडल पदाधिकारी डॉक्टर अनमोल कुमार भी उपस्थित नही थे।इस क्रम में उन्होंने वार्ड में उपलब्ध सुविधा-संसाधनों का जायजा लिया।इस दौरान बीपी मशीन और डिजिटल थर्मा मीटर खराब पाई गई।साथ ही बिमारी की जानकारी,ट्रीटमेंट और दवा , इक्यूपमेंट आदि की उपलब्धता का डिस्प्ले बोर्ड नही लगा था।वहीं, बार्बी टोन ,विटामिन ई समेत कई दवा उपलब्ध नहीं पाई गई,जिसको ले कर उन्होंने गंभीरता से लेते हुए निर्देशित किया की एसओपी के अनुसार सभी दवा ,संसाधन और व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त करें।वार्ड में प्रतिनियुक्त जीएनएम महम्द अरशद और हरीनंदन कुमार से जरूरी पूछ ताछ कर वार्ड संचालन...
रक्सौल – रामगढ़वा सड़क खंड पर  अलग अलग वाहन दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल

रक्सौल – रामगढ़वा सड़क खंड पर अलग अलग वाहन दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रामगढवा।(vor desk)। राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 577डी अंतर्गत रक्सौल सुगौली सड़क खंड में अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।वहीं,कुल पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की मध्य रात्रि नरीर गिर से रामगढवा में कॉपरेटिव कॉलेज के बीच रक्सौल से सुगौली की ओर जा रही एक कार संख्या बीआर 05 एटी 0621असंतुलित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमे कार सवार रंजीत कुमार की मौत हो गई।जिसकी पहचान तुरकौलिया थाना के जयसिंह पुर निवासी आसदेव प्रसाद के पुत्र के रूप में हुई।वहीं,तुरकौलिया के कवलपुर निवासी संजय यादव, कन्हाई सिंह,अभिषेक कुमार और धमेंद्र कुमार घायल हो गए।इसमें दो की स्थिति गंभीर बताई गई है।इसकी पुष्टि रामगढवा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने की है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, रक्सौल से रामगढवा सड़क खंड के बीच रिलायंस पेट्रोल...
रक्सौल एलआईसी ऑफिस में लगी आग:दो फायर ब्रिगेड वाहनों ने जन सहयोग से आग पर पाया काबू, क्षति का आकलन जारी!

रक्सौल एलआईसी ऑफिस में लगी आग:दो फायर ब्रिगेड वाहनों ने जन सहयोग से आग पर पाया काबू, क्षति का आकलन जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।सीमावर्ती रक्सौल के एयरपोर्ट रोड के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एलआईसी ऑफिस में गुरुवार की सुबह आग लग गई,जिसमे लाखो रुपए की क्षति पहुंची है। आग लगने के कारण ऑफिस में रखा सामान जल कर राख हो गया।फर्नीचर, अनेकों दस्तावेज आदि जल गए।इस मंजिल पर मीटिंग हॉल के साथ डेवलपमेंट ऑफिसर चेंबर ,एजेंट रूम और नव व्यापार शाखा मौजूद है।घटना के संबंध में बताया जा रहा कि गुरुवार सुबह रक्सौल एलआईसी ऑफिस के तीसरे मंजिल में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद तीसरे मंजिल से उठ रहे धुआं को देख कर लोगों ने हल्ला किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद जैसे ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ रही थी। इसी बीच गुमटी बंद हो गया। फायर के ड्राइवर ने गेट मैन से कह कर गुमटी खुलवाया।जिसके बाद फिर गुमटी खुली उसके बाद गाड़ी पहुंचा। एलआइसी ऑफिस का गेट बन्द था।बिल्...
रमेश रिजाल बने उद्योग वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री, कहा -‘आर्थिक संकट से देश को उबारने के लिए उठाएंगे मजबूत कदम!’

रमेश रिजाल बने उद्योग वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री, कहा -‘आर्थिक संकट से देश को उबारने के लिए उठाएंगे मजबूत कदम!’

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।विश्व मंच पर तीव्र आर्थिक विकास कर रहे अपने दोनो पड़ोसी भारत और चीन की आर्थिक समृद्धि से नेपाल को होने वाले लाभ  की पहल  होगी। निवेश को आकर्षित किया जाएगा।नेपाल सरकार आर्थिक विकास और प्रगति के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।उक्त बाते नेपाल के नव नियुक्त उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री रमेश रिजाल ने शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बात करते हुए कही।परसा जिला के क्षेत्र संख्या 4से नेपाली कांग्रेस के सांसद सह मंत्री श्री रिजाल ने कहा कि देश में आर्थिक संकट को खत्म करने के लिए मजबूत कदम उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि व्यापार,उद्योग और आपूर्ति की व्यवस्था सहज और बेहतर बनाई जायेगी।बता दे की तीसरी बार निर्वाचित हुए सांसद श्री रिजाल के प्रचंड सरकार के मंत्री मंडल विस्तार में मंत्री बनाएं जाने से परसा जिला में हर्ष व्याप्त है। ...
वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

नेपाल, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यगण का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुई।नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल अग्रवाल पटवारी समेत प्रथम उपाध्यक्ष  हरि गौतम ,द्वितीय उपाध्यक्ष माधव राजपाल और महासचिव आशिष् लाठ ,,कोषाध्यक्ष शिवजी प्रसाद साह कलवार, सह कोषाध्यक्ष अनोज रूंगटा,सचिव  सुशांत कुमार चचान,प्रेम चंद्र गोयल,सह सचिव नीरज अग्रवाल,नरेश कुमार अग्रवाल टीबडेवाल अन्य पदाधिकारियों और 35सदस्यीय कार्यकारणी के सदस्यो को प्रमुख निर्वाचन अधिकृत बाल मुकुंद खरेल ने पद और गोपनीयता का शपथ दिलाया।इस मौके पर दो वर्षीय कार्यकाल के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल अग्रवाल पटवारी ने शपथ लेने के बाद  कहा कि निजी क्षेत्र के समस्या के समस्या के समाधान के लिए उद्योग वाणिज्य संघ हर संभव पहल करेगी।वीरगंज  पथलैया औधोगिक कॉरीडोर के विकास और सुविधा सम्पन्न बनाने के...
रक्सौल के लाल सन्नी ने ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर बिहार का नाम किया रौशन!

रक्सौल के लाल सन्नी ने ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर बिहार का नाम किया रौशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।'होनहार वीरवान के होत चिकने पात!इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए रक्सौल की माटी के लाल सन्नी कुमार ने मध्य प्रदेश के देवास में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर बिहार का नाम रौशन किया है। रक्सौल के वार्ड 10आर्य समाज रोड निवासी सन्नी के पिता अनिल कुमार और मां रानी देवी ने बताया कि बचपन से उसे ताइक्वांडो खेल में के प्रति काफी रूची थी। जिस कारण उसका नाम मध्य प्रदेश के देवास स्थित एकेडमी में लिखाया गया था।वर्ष 2021-22 में हुए प्रतियोगिता में उसे सिल्वर मेडल मिला था।वहीं,2022-23 में सन्नी ने ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।सन्नी का कहना है कि उसकी तमन्ना और लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियन शिप में स्थान बना कर देश का नाम ऊंचा करना है। सन्नी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करने वालों में नगर पार्षद रवि गुप्ता समेत नीतेश कुमार, विवेक...
रक्सौल निवासी बालिका पूजा कुमारी की बारा जिला में सड़क दुर्घटना में मृत्यु,पांच घायल!

रक्सौल निवासी बालिका पूजा कुमारी की बारा जिला में सड़क दुर्घटना में मृत्यु,पांच घायल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बारा जिला में सड़क दुर्घटना में एक भारतीय बालिका की मौत हो गई है।इस घटना से परिजनो और मुहल्लेवासियों में कोहराम मच गया है। रक्सौल से बारा जिला के कलैया जा रहे एक टेंपू के पलटने से उक्त दुर्घटना हुई।रविवार को हुई इस दुर्घटना में रक्सौल की बालिका की मौत हो गई,जबकि,पांच लोग घायल हो गए।इसकी जानकारी बारा जिला के एसपी होविंद्र बोगटी ने दी।उन्होंने बताया कि नेपाली नंबर के टेंपू के अनियंत्रित होने से उक्त  दुर्घटना रविवार को  बारा जिला के फेटा स्थित भलूही बाजार में हुई।जिसमे बिहार के रक्सौल के कोईरिया टोला निवासी आदित्य श्रीवास्तव की  3वर्षीया पुत्री परी कुमारी की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि,पांच सवार घायल हो गए। सभी को वीरगंज के न्यूरो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,जहां इलाज जारी है।इसमें मृतका परी की मां पूजा श्रीवास्तव,दादी सीमा देवी,समेत रिश्तेदार जय देव वर्मा ...
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित,निदेशक विकास गिरी ने कहा-‘टीम वर्क के साथ बच्चों के विकास पर है फोकस’!

कैंब्रिज पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित,निदेशक विकास गिरी ने कहा-‘टीम वर्क के साथ बच्चों के विकास पर है फोकस’!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में अपनी प्रस्तुति से छात्र छात्राओं ने मन मोहा *भारतीय सभ्यता संस्कृति समेत भारत नेपाल मैत्री से जुड़े कार्यक्रम की प्रस्तुति की हुई सराहना रक्सौल।(vor desk)।वर्ष 2010 में कैम्ब्रिज की स्थापना इसी सोंच के साथ की गयी थी कि रक्सौल के बच्चों को उनके गृह शहर में ही बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके और टीम वर्क के साथ हमने इसको पूरा किया है. उक्त बातें कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के निदेशक विकास गिरी ने रविवार को लक्ष्मीपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों से मिल रहे सुझाव पर काम करते हुए विद्यालय को आइएसओ की मान्यता मिली. आज टीम वर्क के साथ काम करते हुए कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल रक्सौल व इसके आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के साथ-साथ उनको हमारी सभ्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!