Tuesday, June 30

सीमांचल

‘वीरगंज नाइट बाजार’ की तैयारी अंतिम चरण में,13से 15अप्रैल तक 24 घंटे खुला रहेगा बॉर्डर

‘वीरगंज नाइट बाजार’ की तैयारी अंतिम चरण में,13से 15अप्रैल तक 24 घंटे खुला रहेगा बॉर्डर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।बीरगंज महानगर पालिका के द्वारा वीरगंज में नाइट बाजार आयोजित होगा,जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है।इसको ले कर बॉर्डर और वीरगंज बाजार 24घंटे खुला रहेगा,ताकि,सीमा पार से नाइट बाजार में सीमावर्ती रक्सौल समेत यहां आने वाले भारतीय ग्राहक बेधड़क आए जाएं और खरीददारी कर सकें। सोमवार को महानगर पालिका कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के क्रम में वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने जानकारी कि नेपाल के नववर्ष के उपलक्ष्य में अप्रैल 13, 14एवं 15 यानी त्रिदिवसीय नाइट बाजार आयोजित होगा।प्रयोग के तौर पर लगने जा रहे इस रात्रि बाजार के स्टाल बुकिंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेयर राजेशमान सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि रात्रि बाजार बीरगंज की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और चलायमान बनाएगा।यह वैभव शाली वीरगंज बनाने में एक कड़ी होगा।उन्होंने कहा कि सामान्यत: वीरगंज और रक्स...
रक्सौल नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक , उपसभापति पुष्पा देवी ने उठाए कई सवाल

रक्सौल नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक , उपसभापति पुष्पा देवी ने उठाए कई सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
•शहर की साफ सफाई से संबंधित सामग्रियों को खरीदने की रखी गई मांग रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद के कार्यालय में सोमवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सभापति धूरपति देवी की अध्यक्षता एवं कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए । इस दौरान बैठक में उपसभापति पुष्पा देवी ने कई मसलो पर सवाल खड़े करते हुए लोक हित के मामले पर पहल की मांग की। उपसभापति पुष्पा देवी ने नगर परिषद क्षेत्र में सफाई हेतु अति आवश्यक समानों की खरीदी के लिए सशक्त स्थाई समिति पंजी में अंकित कर यथा शीघ्र खरीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यपालक पदाधिकारी से 60 पीस हाथ ठेला, 5 पीस छोटा ट्रैक्टर के साथ टेलर, 2 पीस बॉबकॉट, 1 पीस छोटा जेसीबी, एक पीस गाड़ी सहित फॉगिंग मशीन, 20 हजार पीस छोटा डस्टबिन एवं पांच सौ पीस बड़ा डस्टबिन की जल्द खरीद की प्रक्रिया शुरू क...
अंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक में बाबा साहेब की जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

अंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक में बाबा साहेब की जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में विश्व ज्ञान के प्रतीक संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 132 वी जयंती मनाने के लिए अलग–अलग कार्यक्रमों की घोषणा की गई है। इसके लिए मंच के सदस्यों ने घर–घर अम्बेडकर अभियान के तहत बैठकों का आयोजन कर लोगों से नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा, अशिक्षा, अस्वस्थता, अंधविश्वास व पाखंड जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों विशेषकर अभिवंचित वर्गो को जागरूक कर रहे है। इसी कड़ी में रक्सौल नगर क्षेत्र के अम्बेडकर नगर वार्ड संख्या-पांच में शिक्षक रमेश राम के दरवाजे पर केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन रविवार की शाम किया गया। इस गोष्ठी में आगत अतिथियों को स्थानीय महादलित समाज के लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं से रूबरू कराते हुए कहा कि उनकी तीन पीढियां अम्बेडकर नगर में निवास करते आ रही है, किंतु ...
बिहार नेत्र ज्योति अभियान के तहत हो रहा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

बिहार नेत्र ज्योति अभियान के तहत हो रहा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
•नेपाल आंखा अस्पताल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित रक्सौल।(vor desk) । बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल बिहार नेत्र ज्योति अभियान के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जा रहा है। जिसका जिम्मा रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित नेपाल आँखा अस्पताल ने लिया है। जिसके तहत वर्तमान में विभिन्न पंचायतों एवं शहरी वार्डो में मुफ्त शिविर अस्पताल के द्वारा लगाया जा रहा है। उक्त बाबत अस्पताल के निदेशक मो. निजामुद्दीन ने बताया कि इस कड़ी में सोमवार को शिवनगर इनरवा स्कूल में लगाया गया और लगभग प्रतिदिन कही न कही लगाया जा रहा है। इस संबंध में मो. समसुद्दीन ने बताया कि शिविर को डा. मुस्तफा आलम के नेतृत्व में राहुल कुमार, दीपरंजन कुमार, रश्मि ठाकुर, समीर राज, मनीष सिंह एवं शाहिद अहमद आदि सफल बना रहे हैं। ...
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा में छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित, दी गई अनुशासन की सीख!

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा में छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित, दी गई अनुशासन की सीख!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।आदापुर प्रखंड के नकरदेई पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा में सोमवार को वर्ग पांच के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत राज नकरदेई मुखिया राम एकबाल राय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य को सामने रखकर पढ़ाई करनी चाहिए ।वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के वरीय शिक्षक मो नूरुल होदा ने कहा कि हमें बच्चों को अनुशासन, ज्ञान और संस्कार देकर उनके अन्दर आत्म विश्वास पैदा करना चाहिए । आत्म विश्वास से ही मनुष्य आगे बढ़ता है।शिक्षक जितेन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा कि बच्चे और शिक्षक दोनों विद्यालय की जान होते हैं । राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा के प्रधान शिक्षक नूरुल होदा ने कहा कि आप (बच्चे) हमारी जमा पूंजी हैं आप से जुदा होना बड़ी तकलीफ़देह है लेकिन आप लोगों...
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल जंक्शन  बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन, एजेंसी ने किया सर्वे शुरू!

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल जंक्शन बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन, एजेंसी ने किया सर्वे शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जायेगा।यहां हवाई अड्डा की तरह सुविधा मिल सकेगी।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौलवासियो को यह सौगात मिलने जा रही है।इसको ले कर रेलवे द्वारा अधिकृत एजेंसी ने सर्वे और डिजाइन बनाने का काम शुरू कर दिया है। रक्सौल बॉर्डर टाउन है।इसके साथ ही रक्सौल से काठमांडू के लिए रेल मार्ग निर्माण की पहल चल रही है।जिसको देखते हुए भारत सरकार ने अमृत काल बजट में रक्सौल स्टेशन के विकास लिए राशि का प्रावधान किया है।जिसको ले कर आवश्यक कवायद शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,रविवार से पुणे के मोनार्च नामक एजेंसी की टीम  प्रारंभिक सर्वे के लिए काम शुरू किया है। मोनार्च के वरीय अभियंता मुकेश महाजन ने बताया की प्रारंभिक सर्वे शुरू की गई है।जिसके तहत नजरी नक्शा बनाने ,भूमि भवन की स्थिति ,रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया आदि के अधधतन स्थित और ...
ट्रक पर लदे 180किलो गांजा के साथ नेपाल पुलिस ने रक्सौल निवासी चालक को किया गिरफ्तार!

ट्रक पर लदे 180किलो गांजा के साथ नेपाल पुलिस ने रक्सौल निवासी चालक को किया गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय नम्बर प्लेट लगे एक ट्रक पर लोड 180किलो गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने पकड़ा है। चितवन के एसपी रामेश्वर कार्की ने बताया की राप्ती नगरपालिका वार्ड–1 लोथर राजमार्ग में वीरगंज की ओर जा रहे एक ट्रक की पुलिस ने शक के आधार पर नियंत्रण में लिया। भारतीय नम्बर प्लेट बीआर 6जी 2128 नम्बर के ट्रक की जांच की गई,जिसमे क्याबिन में छुपा कर रखे गए 180किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान बिहार के पूर्वी चम्पारण रक्सौल निवासी 30 वर्षीय कुन्दन पटेल के रूप में हुई है।कुल 116पैकेट में गांजा रखा था।जिसे भारत ले जाने की योजना थी।मामले में अग्रतर करवाई और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। ...
नेपाल जा रहे गैस कंटेनर से  रक्सौल बाईपास में डीजल की हुई लूट,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल !

नेपाल जा रहे गैस कंटेनर से रक्सौल बाईपास में डीजल की हुई लूट,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल के आईसीपी बाईपास रोड में आए दिन अपराधिक घटना घटित हो रही है।इसी बिच नेपाल जाने के लिए रक्सौल आईसीपी बाइपास रोड में खड़े एक गैस कंटेनर चालक से मारपीट कर तेल व नगद की लूट किये जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एनएल01जी-1353 नंबर के कंटेनर से उक्त घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित चालक ने बताया कि रात के समय चार बाइक पर आठ लोग आये और मारपीट कर नगद 3 हजार तथा 150 लीटर डीजल की चोरी कर ली।इधर, सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह रक्सौल पुलिस की टीम भी मौके पर सुबह में पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।इस बारे में रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर निरज कुमार ने बताया कि मामले में किसी भी व्यक्ति के द्वारा थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ...
नन्हे मुन्ने बच्चों को दी गयी योग की ट्रेनिंग, एनजीओ राइज ने आयोजित किया सप्ताहिक शिविर

नन्हे मुन्ने बच्चों को दी गयी योग की ट्रेनिंग, एनजीओ राइज ने आयोजित किया सप्ताहिक शिविर

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।। योग भगाए रोग,रखे निरोग के मूल मंत्र के साथ शहर के राम जी चौक स्थित श्री सत्यनारायण पंचायती मारवाड़ी मंदिर में रविवार को एक सादे समारोह के बीच योग शिविर का समापन हुआ। सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था राइज के तत्वावधान में बीते सात दिनों तक चले योग शिविर में 3 से 10 साल तक के बच्चों को दैनिक योग की ट्रेनिंग दी गयी।इस कार्यक्रम के आयोजक और राइज संस्था की सचिव शिखा रंजन ने बताया कि आज कल बच्चें मोबाइल फोन, सोशल मीडिया में फंसकर भारतीय परंपरा संस्कृति से दूर होते जा रहे है।ऐसे में हमारी संस्था के द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया गया है।जिसके माध्यम से बच्चों को योग की ट्रेनिंग दी गयी,जिसका उद्देश्य लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के साथ साथ स्वस्थ्य जीवन और दिनचर्या के लिए योग की आदत डालनी है। भविष्य में भी संस्था के द्वारा इस तरह के आयोजन किये जाते रहेगें।योग शि...
आदापुर स्थित बंशीधर उच्च विद्यालय का मनेगा स्थापना दिवस,पूर्व वर्ती छात्रों के साथ हुई बैठक में लिया गया निर्णय!

आदापुर स्थित बंशीधर उच्च विद्यालय का मनेगा स्थापना दिवस,पूर्व वर्ती छात्रों के साथ हुई बैठक में लिया गया निर्णय!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।बंशीधर उच्च विद्यालय के सभागार सह पुस्तकालय में पूर्ववर्ती छात्र समिति के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा हुआ। बैठक में सत्र 1951 से लेकर 1998 तक के पूर्ववर्ती छात्रों की उपस्थिति रही जिसमें बंशीधर उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व बंशीधर अग्रवाल की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बैठक का आग़ाज़ हुआ। बैठक में बंशीधर उच्च विद्यालय से वर्ष 2023 के उतीर्ण दसवीं कक्षा एवं बारहवीं कक्षा के प्रथम पाँच-पाँच विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन कर मोमेंटो, पुस्तक एवं प्रोत्साहन का प्रमाण पत्र देने का प्रस्ताव पारित हुआ ताकि विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा का संचार हो सके।उक्त कार्यक्रम को संपादित करने के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया।संचालन समिति में हरिनारायण प्रसाद यादव, मो यूनुस, डॉ मुराद आलम,प्रेम कुमार प्रसाद तथा ज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!