14अप्रैल को विश्व ज्ञान दिवस सह संविधान निर्माता डॉ0 अंबेडकर की जयंती मनाएगी अंबेडकर ज्ञान मंच, घर-घर अम्बेडकर अभियान शुरू!
रक्सौल। ( vor desk)।शहर के परेउआ मुहल्ले में शुक्रवार की शाम अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में आगामी 14अप्रैल को विश्व ज्ञान दिवस सह संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक घर – घर अम्बेडकर अभियान के तहत मनाने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर उक्त तिथि को सुबह रक्सौल के अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि कार्यक्रम में सुबह एकत्रित होने के साथ ही उक्त तिथि की शाम दीपोत्सव कार्यक्रम भी मनाने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में आगत अतिथियों के समक्ष स्थानीय लोगों ने परेउआ वार्ड संख्या –सत्रह में स्थित दलितों के सरकारी श्मशान को कतिपय तत्वों द्वारा अतिक्रमित कर अवैध तरीके से उसे बेचने का मुद्दा उठाया गया।लोगों ने कहा कि खाता संख्या दो,खेसरा संख्या –511 रकबा एक बीघा उन्नीस कट्ठा सरकारी परत...









