भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों की संयुक्त समन्वय की बैठक आयोजित,नेपाली डकैतों के विरुद्ध कारवाई पर हुई चर्चा!
रक्सौल। (Vor desk)।भारत- नेपाल सीमावर्ती जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक शनिवार को रक्सौल स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के सभाकक्ष में आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने की।जबकि,नेपाल की ओर से परसा जिला के सीडीओ हीरा लाल रेगमी ने नेतृत्व किया।भारत - नेपाल देश के बीच विभिन्न एजेंडो पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसमें दोनों देशों के बीच शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्रिमिनल एवं टेररिस्ट एक्टिविटी को पर विशेष निगरानी हेतु सहमति बनी।इस दौरान भेलाही,महदेवा और घोड़ासहन में हुई डकैती में नेपाली डकैत गिरोह की संलिप्तता और घोडासहन में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए डकैत के नेपाल निवासी होने की चर्चा के बीच डकैत गिरोह पर नियंत्रण और कारवाई पर बात हुई।
वहीं,भारत- नेपाल सीमावर्ती जिला से सटे बॉर्डर क्षेत्रों में आर्म्स स्मगलिंग, इंटेलिजेंस एंड इनफार्...









