आदापुर के सिरिसिया माल के छात्र रमेश यादव बने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के सब इंस्पेक्टर,हर्ष
आदापुर।(vor desk)। होनहार वीरवान के होत चिकने पात!उक्त कहावत को रमेश ने चरितार्थ कर दिखाया हैप्रखंड के सीमावर्ती गांव सिरिसिया माल गांव के एक किसान के पुत्र रमेश कुमार यादव ने प्रथम प्रयास में ही सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स की सब इंस्पेक्टर की फाइनल परीक्षा क्रैक किया है।यह पूर्वी चंपारण जिले के लिए भी एक कीर्तिमान है। बाईस वर्षीय छात्र रमेश कुमार यादव की इस सफलता से परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी काफी खुश हैं और उसे बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है।
बताते है उसके पिता पारस प्रसाद यादव सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित एक लोक शिक्षक के रूप में वर्षो सरकार को योगदान दिए,लेकिन सरकार ने यह प्रोग्राम बंद कर दिया। तबसे बेरोजगारी के दंश के बीच स्नातक उत्तीर्ण पारस प्रसाद यादव खेतीबाड़ी को ही मुख्य पेशा बना लिया।लघु किसान होने के बाद भी तीन पुत्रों व एक पुत्री के पालन ...









