रौनियार एकता जागरण यात्रा के रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,समाज को एकता के सूत्र में बांधने और संगठन को रचनात्मक बनाने पर जोर!
रक्सौल।(vor desk)।रौनियार एकता जागरण यात्रा अभियान की टीम रक्सौल पहुंची।अभियान के संयोजक-सह- बिहार राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता समेत पूरी टीम का भव्य स्वागत हुआ।श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति के अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद के नेतृत्व में उन्हे सम्मान की चादर ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया।शिव पूजन प्रसाद ने इस मौके पर समाज को एकता के सूत्र में बांध कर चलने और संगठन को रचनात्मक बनाने पर जोर दिया।
इस मौके पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय संयोजक राजू गुप्ता ने रौनियार समाज को एकजुट और संगठित होने पर बल देते हुए कहा कि राजनीति में भी सक्रियता और पहचान बनाने की जरूरत है,क्योंकि,इसके बिना अधिकार नही मिलेगा।उन्होंने कहा कि कुर्सी प्राप्त करना एक अलग बात है,नेतृत्व करना अलग बात।युवाओं को आगे बढ़ कर नेतृत्व कि बागडोर संभालने और पहचान,अधिकार के लिए देश व्यापी संघर्ष करने की जरूरत है।...









