वाइल्ड लाइफ की टीम ने की रक्सौल के जड़ी बूटी दुकान में छापेमारी,भारी मात्रा में प्रतिबंधित वन्य प्राणियों के खाल,अंग बरामद,तीन धराए!
*पकड़े गए लोगों को रिमांड पर ले कर पूछ ताछ की तैयारी,अंतर्राष्ट्रीय तार जुड़े होने की आशंका
मोतिहारी/रक्सौल ।(vor desk)। वाइल्ड लाइफ दिल्ली की टीम ने बिहार के रक्सौल बॉर्डर से दुर्लभ वन्य प्राणियों के प्रतिबंधित खाल और अवशेषों की खरीद बिक्री का भांडाफोड़ किया है। रक्सौल बाजार के मिर्चा पट्टी स्थित मास्टर साहब जड़ी बूटी की दुकान में वाइल्ड लाइफ दिल्ली और वन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। गुरुवार की रात्रि हुई छापेमारी में दुकान से कोई डेढ़ दर्जन जंगली जानवरों के खाल, नाखून, सींग और हड्डियां समेत प्रतिबंधित जानवरों के कई अंग ,खाल आदि बरामद हुए हैं।इस मामले का तार अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने के खुलासा की संभावना है।अधिकारियो का कहना है कि जड़ी बूटी के आड़ में यह धंधा चल रहा था,जिसमे अभी कई खुलासे होने बाकी हैं।
*जड़ी बूटी की आड़ मे...









