रक्सौल और वीरगंज को ट्विन सिटी के रूप में विकसित किये जाने की मांग!
● रक्सौल में ईटीपी स्थापना के लिए नगर परिषद द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग को अलग से प्रतिवेदन भेजने का सुझाव
● डॉ. शलभ ने नगर परिषद के ईओ से मिलकर नगर की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण हेतु सौंपा प्रतिवेदन
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ ने आज नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार से मिलकर नगर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान को लेकर प्रतिवेदन सौंपा। डॉ. कुमार ने प्रतिवेदन के सभी विंदुओं को नगर परिषद बोर्ड के समक्ष रखने और उनके कार्यान्वयन हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
प्रतिवेदन में डॉ. शलभ ने विंदुवार बताया है कि नवनिर्मित मुख्य सड़क के मध्य स्थित डिवाइडर के बीच प्लांटेशन किये जाने की आवश्यकता है ताकि मुख्य मार्ग क्लीन और ग्रीन दिखे। मुख्य मार्ग पर जगह जगह पर कचरा पेटी रखा जाना आवश्यक है ताकि लोग यत्र तत्र क...









