परवाज डर को डराओ, डेरिंग बन जाओ’ मिशन पर नेपाल पहुंची भारत की बेटी नीतू चोपड़ा को वीरगंज में किया गया सम्मानित
रक्सौल।(vor desk)।भारत के आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर 'परवाज डर को डराओ, डेरिंग बन जाओ' नामक साहसिक मिशन पर निकली नीतू चोपडा का नेपाल के वीरगंज बॉर्डर पहुंचने पर नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने वीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित योग शिविर में शिरकत किया और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।कार्यवाहक भारतीय महा वाणिज्य दूत तरुण कुमार ने नीतू चोपडा का मनोबल बढ़ाते हुए सम्मानित किया।वहीं,वीरगंज महानगर पालिका के मेयर राजेश मान सिंह ने नीतू को नेपाल गेट और घंटाघर का प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए मनोबल बढ़ाया ।इस बीच आगे की काठमांडू यात्रा पर निकल पड़ी सुश्री नीतू ने कहा की जिंदगी में लक्ष्य हासिल करने के लिए पैसा नहीं,बल्कि,जुनून जरूरी है।उन्होंने कहा की मैं हर उस...









